Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में जल्द होगी 22,500 पुलिस कर्मियों की भर्ती …मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ये बड़ा ऐलान …

DigitalDesk by DigitalDesk
August 19, 2025
in Uncategorized
0
CM Mohan Yadav announced recruitment 22500 policemen
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में 22,500 पुलिस कर्मियों की भर्ती का ऐलान…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ये बड़ा ऐलान …

मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों को लेकर प्रदेश की मोहन सरकार ए​क्टिव मोड में आ गई है। इसी के चलते राज्य मुखिया डॉ.मोहन यादव ने पुलिस विभाग में 22 हजार 500 नए पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। बता दें पुलिस विभाग में यह भर्ती अगले तीन साल के दौरान चरणबद्ध रुप में की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के इस ऐलान से प्रदेश के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और उन्होंने इसे रोजगार के अवसरों और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है।

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026
  • MP में 22,500 पुलिस भर्ती योजना
  • 2026 से नया पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा प्रक्रिया
  • हर साल होंगे 7500 पदों पर चयन
  • सिंहस्थ-2028 की तैयारियों पर भी खास ध्यान

अब बनेगा मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड

अब तक पुलिस विभाग में भर्तियां कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होती रही हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पुलिस विभाग में जल्द से जल्द मानव संसाधन उपलब्ध कराने और भर्ती प्रक्रिया को तेज व पारदर्शी बनाने के लिए “मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड” का गठन किया जाएगा। यह बोर्ड विशेष रूप से पुलिस विभाग की भर्तियों की जिम्मेदारी संभालेगा। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता, परफेक्शन और तेजी आएगी।

हर वर्ष होंगे 7,500 पदों पर चयन

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में स्वीकृत पदों पर भर्ती का कार्य कर्मचारी चयन मंडल द्वारा किया जाएगा, लेकिन वर्ष 2026 से यह जिम्मेदारी पुलिस भर्ती बोर्ड को सौंपी जाएगी। चरणबद्ध योजना के तहत तीन वर्षों में कुल 22,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी। यह रणनीति न केवल बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर लेकर आएगी बल्कि पुलिस बल की कार्यक्षमता भी दोगुनी करेगी।

गृह एवं वित्त विभाग की संयुक्त बैठक

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने यह भी निर्देश जारी किये हैं और कहा है कि प्रदेश में गृह विभाग से जुड़ी सभी सेवाओं के आधुनिकीकरण के साथ लंबित मामलों के समाधान के लिए शीघ्र ही गृह और वित्त विभाग की साझा बैठक भी बुलाई जाएगी। इससे भर्ती प्रक्रिया और भी तेज होगी और पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जाएगा।

शहीदों के परिवारों के लिए विशेष घोषणा

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस, जेल और नगर सेवा एवं सुरक्षा विभागों में शहीद हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के लिए विशेष प्रावधानों की घोषणा की। शहीदों की विधवाओं और बच्चों को स्नातक स्तर के सभी पाठ्यक्रमों में विभिन्न प्राथमिकता श्रेणियों में एक अतिरिक्त सीट पर आरक्षण दिया जाएगा। यह कदम शहीद परिवारों के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया है।

सुरक्षा कर्मियों को मिलेगा विशेष भत्ता

प्रदेश सरकार ने वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों, उप पुलिस अधीक्षक और उससे उच्च अधिकारियों को पात्रता अनुसार विशेष भत्ता और जोखिम भत्ता देने का भी निर्णय लिया है। इससे न केवल अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रोत्साहन भी मिलेगा।

कानून-व्यवस्था और सिंहस्थ की तैयारी पर असर

प्रदेश में आगामी वर्षों में बड़े आयोजन होने जा रहे हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण सिंहस्थ-2028 है। लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के जुटने वाले इस आयोजन को देखते हुए सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाना बेहद जरूरी है। सरकार का मानना है कि 22,500 नए पुलिसकर्मियों की भर्ती से कानून-व्यवस्था और भी बेहतर होगी और प्रदेशवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

युवाओं में उत्साह, विपक्ष ने उठाए सवाल

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेशभर में युवाओं ने इसे रोजगार की दिशा में बड़ा अवसर बताया है। सोशल मीडिया पर युवा सरकार का आभार व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं कि क्या यह भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो पाएगी? विपक्ष का आरोप है कि पिछली कई घोषणाएं कागजों तक सीमित रह गई थीं। इसके जवाब में सरकार का दावा है कि इस बार प्रक्रिया को तेज करने के लिए नया पुलिस भर्ती बोर्ड गठित किया जा रहा है, जिससे समय पर नियुक्तियां संभव होंगी।

सुरक्षा और विकास का संतुलन

सरकार का तर्क है कि मजबूत पुलिस बल न केवल अपराध नियंत्रण में मदद करेगा बल्कि निवेश और विकास के माहौल को भी सुरक्षित बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मजबूत कानून व्यवस्था ही प्रदेश के विकास का आधार है। नई भर्तियों से पुलिस बल अधिक चुस्त-दुरुस्त होगा और अपराधियों पर लगाम कसना आसान होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यह घोषणा मध्यप्रदेश के भविष्य की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार, दोनों से सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। जहां एक ओर 22,500 नई भर्तियां युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर देंगी, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मजबूती मिलेगी। सरकार के अनुसार, यह कदम सुरक्षा और विकास दोनों को गति देगा और आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच उपलब्ध कराएगा। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 363
Tags: #CM Mohan Yadav announced#recruitment 22500 policemen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version