एमपी उपचुनाव : बुधनी से BJP ने रमाकांत को बनाया प्रत्याशी, मंत्री बनाने के बाद रावत को विजयपुर से दिया टिकट

Madhya Pradesh Budhni Vijaypur Assembly By-Election Ram Niwas Rawat Ramakant Bhargava

मध्यप्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बीजेपी की ओर से प्रत्याशी तय कर दिये गये हैं। भाजपा ने इन दोनों सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक दोनों ही सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले गये है।

सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से मौजूद वन मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया गया है। इन दोनों विधानसभा सीटों पर अगले माह 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी।

बीजेपी ने भार्गव को इसलिए दिया बुधनी से टिकट

बीजेपी की ओर से रमाकांत भार्गव 71 वर्ष को टिकट दिया गया है। 2019 में विदिशा सीट से बीजेपी के सांसद रहे हैं भार्गव। उन्हें शिवराज सिंह चौहान का करीबी माना जाता है। वे मार्कफेड के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके साथ ही अपेक्स बैंक के डायरेक्टर भी रहे। रमाकांत भार्गव को ही बुधनी से क्यों टिकट दिया गया। यह किसी से छुपा नहीं है। उन्हें शिवराज की पसंद माना जाता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भार्गव का टिकट काटकर बीजेपी ने शिवराज को टिकट दिया था। इतना ही नहीं भार्गव बुधनी में शिवराज सिंह चौहान के 6 बार चुनाव संचालक की भूमिका में रह चुके हैं।

विजयपुर से मंत्री रामनिवास रावत को टिकट

विजयपुर से विधायक रहे रामनिवास रावत ने कांग्रेस छोड़ने के साथ ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे। उस समय बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनाने और विजयपुर से ही टिकट देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।

Exit mobile version