MP BJP अध्यक्ष खंडेलवाल की टीम पर संघ की छाया… 25 सदस्यीय टीम में संघ-संगठन-हितानंद के 14 चेहरे

Madhya Pradesh BJP president Hemant Khandelwal

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की टीम पर संघ की छाया…..25 मेंबर की टीम में 14 सदस्य संघ-संगठन-हितानंद
हेमंत की 25 सदस्यीय टीम में संघ-संगठन-हितानंद के 14 चेहरे

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पद संभालने के 113 दिन बाद की टीम घोषित हो गई। हेमंत खंडेलवाल की 25 सदस्यीय टीम में संघ और संगठन के संतुलन पर खास ध्यान दिया गया है। हेमंत ने गुटबाजी से बचते हुए एक छोटी लेकिन संतुलित टीम बनाई है।
इस टीम में सबको साधने का प्रयास किया गया है। हालांकि ​मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व सीएम केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपेक्षा पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के करीबियों को ज्यादा महत्व दिया गया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के समय के सभी महामंत्रियों को बदलकर उनके स्थान पर नए चेहरों को खंडेलवाल की टीम में मौका दिया गया है। जिसमें सागर से सांसद लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल कोठारी के साथ इंदौर के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे को इस टीम में महामंत्री बनाया है। जबकि मौजूदा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को फिर से यही जिम्मेदारी दी गई है। इस बार पार्टी ने सह कोषाध्यक्ष का पद समाप्त कर दिया है।

संघ-संगठन का प्रभाव

नई टीम में संघ और हितानंद गुट के 14 सदस्य शामिल हैं। इनमें मनीषा सिंह, नंदिता पाठक, निशांत खरे, सुमेर सिंह सोलंकी, रजनीश अग्रवाल, जयदीप पटेल, संगीता सोनी, राजो मालवीय, अखिलेश जैन और श्याम महाजन जैसे चेहरे संगठन और संघ से जुड़े हुए हैं।

छोटे आकार में बड़ा संदेश

हेमंत खंडेलवाल की टीम में 9 उपाध्यक्ष है। 4 महामंत्री और 9 मंत्री शामिल किए गए हैं। हर श्रेणी में एक-एक पद खाली रखा गया है ताकि आगे जरूरत पड़ने पर नियुक्तियां की जा सकें। वीडी शर्मा की पिछली टीम में कुल 32 सदस्य थे, जबकि हेमंत की टीम सिर्फ 25 सदस्यों की है।

खंडेलवाल के नए महामंत्री

सागर से सांसद लता वानखेड़े, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, राहुल कोठारी और गौरव रणदिवे को महामंत्री बनाया गया है। आशीष अग्रवाल को दोबारा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

बदले गए मोर्चा प्रमुख

महिला सशक्तिकरण पर फोकस

टीम में 7 महिलाओं को स्थान दिया गया है। मनीषा सिंह का प्रमोशन कर उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह भाजपा के महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संकेत माना जा रहा है।
पुराने और नए चेहरों का संतुलन

पांच साल बाद राजेंद्र सिंह की संगठन में वापसी हुई है। वहीं, पूर्व महामंत्री और कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

प्रमुख नियुक्तियां

खंडेलवाल की टीम राजनीतिक संदेश

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, हेमंत खंडेलवाल ने इस टीम से साफ संदेश दिया है कि भाजपा का फोकस अब संघ-संगठन तालमेल और युवा नेतृत्व को तरजीह देना है। टीम में न सिर्फ संघ के प्रभावी लोग हैं बल्कि सीएम मोहन यादव और शिवराज गुट के नेताओं को भी संतुलित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

छोटी टीम, बड़ा संगठनात्मक संकेत

हेमंत खंडेलवाल की यह कार्यकारिणी संघ के विश्वास और संगठन के संतुलन का प्रतीक मानी जा रही है। भाजपा अब इस टीम के सहारे मिशन 2028 की तैयारियों में जुटने जा रही है। ( प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version