Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

बीजेपी संगठन पर्व: संगठन चुनाव के बीच फूटे असंतोष के स्वर…जानें जामवाल के सामने जिलाध्यक्ष से क्यों टकराये पूर्व मंत्री पटवा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 29, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh BJP Organization Parv Former Minister Surendra Patwa Raisen BJP District President Rakesh Sharma
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन पर्व मना रही है। ​बूथ स्तर पर संगठन पर्व मनाया जा रहा है। जिसमें पार्टी प्रदेश से लेकर जिलों में पदाधिकारियों का चुनाव होगा। ऐसे में विवाद भी सामने आने लग हैं। कुछ इसी तरह का मामला पार्टी प्रदेश कार्यालय में सामने आया है। जहां पार्टी संगठन चुनाव को लेकर बुलाई गई भोपाल संभाग की बैठक में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा और बीजेपी के रायसेन जिला अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पटवा ने संगठन चुनाव में पारदर्शिता न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और संगठन चुनाव प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने स्वयं बूथ की टीम का गठन कर लिया। यह विवाद जब हो रहा था उस समय बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल भी मौजूद थे, जिनके सामने पूरा घटनाक्रम हुआ।
हालांकि राज्य के पूर्व सीएम स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के भतीजे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने बाद में कहा कि दरअसल संगठन की बैठक इसलिए ही आयोजित की जाती है कि सभी अपनी बात रख सकें। यह बातें बाहर नहीं कही जाती। उन्होंने कहा पार्टी के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अजय जामवाल के सामने रायसेन जिले के संगठन और कामकाज को लेकर चर्चा हुई है।

BJP भोपाल संभाग की बैठक में विवाद

  • बीजेपी भोपाल संभाग की बैठक
  • बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विवाद
  • संगठन पर्व में दिखाई दिया असंतोष
  • अजय जामवाल के सामने टकराये नेता
  • पार्टी के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी के सामने विवाद
  • पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा और पार्टी जिलाध्यक्ष में विवाद
  • संगठन चुनाव में पारदर्शिता न होने का लगाया आरोप
  • पूर्व मंत्री ने भोजपुर मंडल के चुनाव को लेकर उठाए सवाल
  • कहा—जिलाध्यक्ष और संगठन चुनाव प्रभारी ने बना दी खुद की टीम
  • जामवाल के सामने दोनों के बीच जमकर हुई नोकझोंक

पार्टी प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई भोपाल संभाग की बैठक में संगठन चुनाव को लेकर विवाद हो गया। पूर्व मंत्री सुंदरलाल पटवा ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में 6 मंडल आते हैं, लेकिन भोजपुर बीजेपी मंडल में पारदर्शिता के साथ संगठन चुनाव नहीं कराये गये।। पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा और चुनाव प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने मिलकर स्वयं बूथ टीम बना ली। किसी से दूसरे नेता से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया। हालांकि बीजेपी रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ओटीपी से बूथ टीम वैरिफाई की गई है, किसी तरह की अनियमितता नहीं की गई।

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

क्यों नहीं मनाई सुंदरलाल पटवा की 100वीं जयंती

वहीं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने राज्य के पूर्व सीएम स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की 100वीं जयंती के मुद्दा भी उठाया और कहा पार्टी जिला अध्यक्ष ने किसी पदाधिकारी को सुंदरलाल पटवा की 100वीं जयंती मनाने के लिए नहीं कहा। बैठक के दौरान विवाद बढ़ता देख पार्टी विधायक भगवानदास सबनानी ने हस्तक्षेप कर दोनों नाराज नेताओं को किसी तरह शांत कराया।

नए साल में मिलेगा बीजेपी को नया प्रदेशाध्यक्ष

बता दें बीजेपी जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर संगठन के चुनाव में व्यस्त है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का भी इसबार बदला जाना तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जनवरी 2025 में एमपी बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। दरअसल पिछले दिनों ग्वालियर में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भी इसके संकेत दिये थे। उन्होंने कहा था कि वे अब जब अगली बार ग्वालियर आएंगे तो संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा तो साथ में होंगे, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के बारे में वे कह नहीं सकते। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी में नए अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गई है। दरअसल मंडल अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब 15 जनवरी तक जिला अध्यक्ष के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की शुरुआत होगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 456
Tags: #Former Minister Surendra Patwa#Madhya Pradesh BJP Organization Parv#Raisen BJP District President
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version