बेतवा नगरी में बोले राहुल गांधी….मध्य प्रदेश में आने वाला है कांग्रेस का तूफान ,150 सीटों के साथ बनेगी सरकार

Madhya Pradesh assembly elections Rahul Gandhi

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रचार अब अंतिम दौर में है। 17 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 15 नवंबर को प्रचार थम जाएगा। इससे पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। विदिशा पहुंचे राहुल गांधी ने चुनावी सभा में कहा कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 150 सीट से जिताने का कमा करेगी। इसका सबसे बड़ा कारण है कि 2018 में अपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी। फिर भाजपा के नेताओं ने करोड़ों रुपए देकर विधायकों को खरीद कर आपके साथ धोखा किया। राहुल गांधी ने कहा इन नेताओं ने मध्य प्रदेश के अरबपतियों को धोखा नहीं बल्कि किसानों को, युवाओं को, महिलाओं को और मजदूरों को धोखा दिया।

हिमाचल की तर्ज पर एमपी में बनेगी सरकार

कांग्रेस की सरकार आने पर हमने मप्र में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। राहुल गांधी ने कहा कि अभी उन्हें जानकारी मिली कि आपके विदिशा शहर के लिए 1700 करोड रुपए भेजे गए लेकिन आपकी जेब में 1 रूपये भी नहीं आया। सारा पैसा भाजपा नेता मिलकर खा गए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल से हमने प्यार से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम किया और हम मध्य प्रदेश में भी यही करने वाले हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने अरबपतियों का 14 लाख करोड़ रूपये माफ़ किया है, लेकिन किसानों और युवाओं का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। मीडिया में केवल नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखता है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की पहली जिम्मेदारी किसानों, महिलाओं और मजदूरों युवाओं की रक्षा करना है। हमारा वादा है किसानों का कर्ज माफ करना, गेहूं के लिए 2600 रूपये प्रति क्विंटल, धान और धान के लिए 2500 रूपये प्रति क्विंटल देंगे उसे बढ़ाकर 3000 तक किया जाएगा। 1500 रूपये महीना महिला को उसके खाते में जाएगा और बेटी के पैदा होने पर 2.50 लाख रुपए देंगे।

हम फिर से करेंगे किसानों का कर्ज माफ

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों से लेती है। बैंकों का पूरा पैसा अपने उद्योगपति मित्रों को देती है। उन्होंने कहा कि दो तरह की सरकार होती है एक वह जो गरीबों की जेब में पैसा डालती है। दूसरी वह जो चंद उद्योगपतियों की जेब में पैसा डालती है। हमने मप्र में पिछली बार किसानों का कर्ज माफ किया था। इस बार फिर से हम कर्ज माफ करेंगे। बड़े उद्योगपतियों ने नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर आपकी और हमारी सरकार चोरी करने का काम किया। राहुल गांधी ने कहा कि ईमानदारी से और पूरे विश्वास के साथ कहना चाहते हैं कि हमारी सरकार आने पर हम युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए विशेष रूप से काम करने वाले हैं। हमारी सरकार जैसे ही प्रदेश में आएगी। हम जातिगत जनगणना करायेंगे और देश में सरकार आने पर पूरे देश में जातिगत जनगणना करायेंगे। उन्होंने कहा कि 17 तारीख को होने वाले मतदान के दिन आपको कांग्रेस के वचनों को ध्यान में रखना है। हम आपको 5 साल तक गैस सस्ती देंगे।

भ्रष्टाचार पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां पर बच्चों को जो स्कूल में खाना दिया जाता है। उसमें भी बड़ी लूट हुई है। मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है। जहां पर मरे हुए लोगों का इलाज होता है। यहां का सबसे बड़ा घोटाला व्यापम घोटाला है। जिसमें शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचाने का काम किया। इन्होंने पटवारी परीक्षा की सीटें बेची और एमपीपीएससी की सीटें बेचने का काम किया। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18000 किसानों ने आत्महत्या कर ली। जबकि हमने पिछली सरकार में कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे और हमने करके दिखाया।

Exit mobile version