Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना— कांग्रेस जंग लगा वो लोहा है जो बारिश में रखे रखे खत्म हो जाता है

'मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी'

DigitalDesk by DigitalDesk
September 25, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूरे समय कांग्रेस पर ही निशाना साधा और क​हा कांग्रेस की राजनीति अभाव में फलती फूलती है। कांग्रेस ने गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े ऐसी व्यवस्था बनाई। ये अपनी योजनाओं का लाभ भी उन लोगों को देते थे जिनसे उन्हें वोट मिलता था। कांग्रेस ने जानबूझ कर देश को गरीब रखा। जो परेशानियां आपके माता पिता के प​हले की पीढ़ियों ने झेली वो आपको और आपकी आने वाली पीढ़ियों न झेलना पड़े इसके लिए भाजपा लगातार काम कर रही है। कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था, क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया।

  • मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी
  • कुनीति कुशासन और करोड़ों का करप्शन ही थी कांग्रेस की पहचान
  • मोदी जो गारंटी देता है वो जमीन पर उतरती है
  • मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी
  • पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया अपने परिवार का हिस्सा
  • मोदी ने महिलाओं को जो गारंटी दी थी वो पूरी की
  • महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया
  • विपक्ष ने 30 साल तक महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया

पीएम मोदी ने कहा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्पवूर्ण हो गई है। मप्र में बीजेपी सरकार को 30 साल पूरे हो गए है। जो इस बार पहली बार वोट डालेंगे उन्होंने मप्र में केवल भाजपा की ही सरकार देखी। ये सोभाग्य शाली हैं जो उन्होंने मप्र में कांग्रेस के कुशासन को नहीं देखा। मप्र में कांग्रेस की पहचान थी कुनीति कुशासन और करोड़ों का करप्शन। कांग्रेस ने साधन संपन्न मप्र को बीमारु बना दिया। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था, खस्ताहाल सड़के, अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने मप्र को नई उंचाई पर ले जाने का काम किया। यहां युवाओं ने मप्र का विकास ही देखा है। उन्होंने मप्र को देश अग्राणी गेहूं उत्पादक राज्य के रुप में देखा। इसलिए आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। हमें ध्यान रखना है विकास को जो रास्ता मप्र के लोगों ने बनाया है वह विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं भटके नही। जब कांग्रेस को महाराष्ट्र, राजस्थान में ​मौका मिला इन्होंने लूट को ही पहला नंबर का काम किया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जहां जहां कांग्रेस गई वहां किया बर्बाद

आज पूरी दुनिया से भारत में निवेश आ रहा है। अलग अलग राज्यों में आ रहा है यह समय भारत को मप्र को विकसित मप्र बनाने का है। विकसित मप्र बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस जो घोटाले में लिप्त रही वोटबैंक की राजनी​ति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मप्र को बहुत बड़ा नुकसान होगा। कांग्रेस जहां जहां जिस राज्य में गई वहां बर्बाद किया। कांग्रेस एक बार फिर मप्र को बीमारु बना देगी क्या आप मप्र को फिर से बीमारु बनाना चाहते हो। क्या आप मप्र के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करना चाहते हो। कांग्रेस के पास कोई सोच नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है जो बारिश में रखे रख खत्म हो जाता है।

कांग्रेस में देश हित को देखने की समझ नहीं

कांग्रेस में देश हित को देखने की समझ नहीं बची है। पीएम ने भीड़ को देखकर कहा आपका प्यार ही मेरे ताकत है। पीएम ने कहा आपको याद होगा कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का विरोध किया। आज भारत में रिकॉर्ड डिजिटल लेनदेन हो रहे है। बीजेपी आधुनिक सड़कें, चौड़े हाइवे एक्सप्रेस वे बना रही है, लेकिन कांग्रेस इसकी आलोचना करती है। भाजपा वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन ला रही है। स्टशनों का कायाकल्प कर रही है। ये कांग्रेस को पच नहीं रहा है। भाजपा सरकार ने नया भव्य संसद भवन बनाया। कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। पूरा देश इसकी तारीॅफ कर रहा है। कांग्रेसी नकारात्मकता फैलाते हैं। भारत कोई भी उपलब्धि हासिल करें कांग्रेस को पसंद नहीं आती है। देश का नाम रोशन हो तो लोगों को खुशी होती है लेकिन कांग्रेस को नहीं होता है। क्योंकि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए परिश्रम कर रहा है। कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।

Post Views: 114
Tags: BJP Workers MahakumbhMadhya Pradesh Assembly ElectionsPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version