Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों में 19 महिला, 69 विधायक मैदान में उतरे, बुधनी में शिव और हनुमान में मुकाबला

DigitalDesk by DigitalDesk
October 15, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Maidan Budhni Shivraj and Hanuman
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची में 144 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने इस बार कांग्रेस ने रामायण-2 में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मास्ताल को मैदान में उतारा है।

  • मौजूदा 69 विधायक को फिर टिकट
  • कांग्रेस की 144 नामों की पहली सूची जारी
  • 65 प्रत्याशी 50 साल से कम उम्र के हैं
  • सूची में सामान्य वर्ग के 47 प्रत्याशी शामिल
  • ओबीसी के 39 और अनुसूचित जाति वर्ग के 22 प्रत्याशी
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 उम्मीदवार
  • कांग्रेस ने 19 महिलाओं को भी पहली सूची में बनाया प्रत्याशी
  • एक अल्पसंख्यक और 5 जैन को प्रत्याशी बनाया

कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों में से 19 महिलाएं

कांग्रेस ने 144 नामों की जो पहली सूची जारी की है। उसमें 96 मौजूदा विधायकों में से 69 को फिर से टिकट दिया है। खास बात ये है कि कांग्रेस के 144 में से 65 प्रत्याशी 50 साल से कम उम्र के हैं। वहीं इस सूची में सामान्य वर्ग के 47 प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के 39 और अनुसूचित जाति वर्ग के 22 प्रत्याशी शामिल हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के 30 उम्मीदवार हैं। जबकि कांग्रेस ने 19 महिलाओं को भी पहली सूची में प्रत्याशी बनाया है। साथ ही एक अल्पसंख्यक और 5 जैन को प्रत्याशी बनाया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

शिव के सामने बुधनी में “हनुमान”

कांग्रेस ने पहली सूची में बुधनी विधानसभा सीट से विक्रम मस्ताल को मैदान में उतारा है। बीजेपी प्रत्याशी और चार बार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने “हनुमान” को मैदान में उतार दिया है। बुधनी से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले विक्रम मस्ताल बुधनी के रहने वाले हैं। मस्ताल मशहूर टीवी सीरियल एक्टर हैं। उन्होंने साल 2008 में रिलिज रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। मस्ताल बुधनी स्थित सलकनपुर के किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

विजयवर्गीय को टक्कर देंगे शुक्ला​​​

इसके अलावा कांग्रेेस ने इंदौर-1 विधानसभा सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सामने मौजूदा विधायक संजय शुक्ला को टिकट देकर भरोसा जताया है। कांग्रेस के टिकट पर इस हाई प्रोफाइल सीट 1 से संजय शुक्ला चुनाव मैदान में नजर आएंगे। वहीं दतिया में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के सामने पार्टी ने कद्दावर नेता माने जाने वाले अवधेश नायक को मैदान में उतारा है। अवधेश नायक बीजेपी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी।

मंत्री सारंग को चुनौती देंगे मनोज शुक्ला

वहीं भोपाल की नरेला सीट पर कांग्रेस ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के सामने स्थानीय उम्मीदवार मनोज शुक्ला को मैदान में उतारा है। मनोज शुक्ला पिछले कई साल से नरेला विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि उनकी उम्मीदवारी मंत्री विश्वास सारंग के लिए चुनाव में परेशान खड़ी कर सकती है। इसी प्रकार सागर जिले की सुरखी से परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सामने कांग्रेस ने जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की लिस्ट में दिग्गज प्रत्याशियों की बात करें तो छिंदवाड़ा से पीसीसी चीफ कमलनाथ खुद मैदान में हैं। वहीं लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह और सीधी की चुरहट से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को मैदान में उतारा है। इंदौर जिले की राउ से जीतू पटवारी, देवास जिले की सोनकच्छ से सज्जन सिंह वर्मा, चाचौड़ा से दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह और राघौगढ़ से दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को मैदान में उतारा है। खिलचीपुर से भी दिग्विजय सिंह के रिश्तेदार प्रियव्रत सिंह को टिकट दिया है। अटेर से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को चुनाव मैदान में उतारा है। हेमंत पहले भी विधायक रह चुके हैं।

Post Views: 197
Tags: 19 women69 MLA contest in MaidanBudhni Shivraj and HanumanCongress 144 candidatesMadhya Pradesh Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version