Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: अबकी बार आधी आबादी की सरकार

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Assembly Elections 2023 this time government of half the population
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हर चुनाव के पहले सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है। अबकी बार किसकी सरकार। इस बार मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद सियासी गलियारों के साथ साथ सड़क गली और चौराहों और चाय की दुकानों तक यही सवाल है कि अबकी बार किसकी सरकार। चलिए समझने की कोशिश करते है कि आखिर हिदुंस्तान के दिल पर किसका राज होगा।

  • हिंदुस्तान के दिल पर किसका राज किसको ताज
  • देश के दिल में बसा है मध्यप्रदेश
  • देश का बड़ा हिंदी भाषी राज्य भी है मप्र
  • विधानसभा चुनाव हैं सत्ता का सेमी फाइनल
  • कांग्रेस नहीं जीती तो हो जाएगी बद्तर हालत
  • उप्र, दिल्ली और बिहार की तरह हो सकते हैं हालात
  • चुनाव में कांग्रेस भी की जी तोड़ कोशिश
  • आधी आबादी पर पूरी सियासत क्यों
  • 2018 में 74.95 प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान
  • 2013 के मुकाबले 3 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने डाला वोट
  • 2013 में महिलाओं का 70.11% था
  • 2023 में 76.03 प्रतिशत रहा महिलाओं का मतदान
  • 2018 के मुकाबले दो प्रतिशत ज्यादा रहा महिला वोट प्रतिशत
  • हर बार चुनाव में तीन फीसदी बढ़ा आधी आबादी को वोट प्रतिशत

हिंदुस्तान के दिल पर किसका राज किसको ताज

जहां तक मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां ये सवाल बहुत ही महत्तवपूर्ण हो जाता है क्योंकि मध्यप्रदेश देश के दिल में बसे होने के साथ साथ बड़ा हिंदी भाषी राज्य भी है। यहां की सरकार जो भी होगी उसे सत्ता के सेमी फाइनल के तौर पर देखा जाएगा। इसके अलावा इन चुनावों में सत्ताधारी बीजेपी के पास खोने का बहुत कुछ है तो कांग्रेस के पास पाने को। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस अगर इस बार प्रदेश में स्थिर सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही तो कहीं न कहीं मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस के हालात उत्तरप्रदेश, दिल्ली और बिहार की तरह हो सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस भी जी तोड़ कोशिश करती नजर आई। संगठन से लेकर मैदान स्तर हर मतदाता तक पंहुच बनाने की कोशिश की गई। कांग्रेस ये भी मानती है कि सरकार के खिलाफ बयार है और इसीलिए प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। अगर बात करें बीजेपी की तो बीजेपी संगठन और मैनेजमेंट के स्तर पर कांग्रेस से कई गुना आगे है। मध्यप्रदेश में अब ये माना जा सकता है कि बीजेपी को कोई हरा सकता है तो केवल बीजेपी ही हरा सकती है। क्योंकि यहां के संगठन का बीजेपी के देशभर के संगठन में लोहा माना जाता है। शायद यही वजह है कि बीजेपी को एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर भरोसा है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

आधी आबादी पर टिकी रही सियायत

मध्यप्रदेश में इस बार आधी आबादी पर पूरी सियासत टिकी रही। चुनाव के दौरान महिला के वोट के जरिए पूरे परिवार के वोट को साधने की कोशिश की गई। इसकी वजह ये रही कि आधी आबादी अब सच में प्रदेश में आधी हो चुकी है। आधी आबादी के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने ढेर सारे वादे किए।

आधी आबादी के लिए बीजेपी ने किये ये वादे

बीजेपी सरकार चुनाव से पहले ही प्रदेश में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कर चुकी थी। सीएम शिवराज ने सरकारी नौकरियों (वन विभाग को छोड़कर) में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण और उन्हें 50 प्रतिशत शिक्षण पद आवंटित करने समेत कई योजनाएं पेश कीं। इसके बाद बीजेपी सरकार की महत्तावाकांक्षी योजना लाड़ली बहना सामने आई। 1 सितंबर से पीएम उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना,450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी घोषणा की थी।

कांग्रेस ने चुनाव में किए ये वादे

कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए कई चुनावी वादे भी किए। नारी सम्मान निधि के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की मदद दी जाएगी। 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया। बेटी की शादी के लिए 1.01 लाख रुपए की सहायता देगी। स्टार्टअप के लिए 3 प्रतिशत ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ग्रामीण बेघर महिलाओं के लिए आवास और महानगरीय बस सेवाओं पर मुफ्त परिवहन का भी वादा किया। कांग्रेस सत्ता में आई तो उसने मेरी बिटिया रानी योजना के तहत राज्य में जन्म लेने वाली हर एक बेटी को जन्म से लेकर शादी तक 2.51 लाख रुपए की राशि देने का वादा किया।

आधी आबादी पर पूरी सियासत क्यों

आंकड़ों पर गौर करें तो 2018 के चुनाव में 2013 के मुकाबले 3 फीसदी ज्यादा महिलाओं के वोट पड़े थे। साल 2013 में पुरुषों का वोट प्रतिशत 73.95%, महिलाओं का 70.11% था। जबकि 2018 में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72% और महिलाओं का 74.03 % रहा। 2023 में जहां 78.21 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया तो महिलाओं का मतदान प्रतिशत 76.03 रहा। ये आंकड़ा भी 2018 के मुकाबले दो प्रतिशत ज्यादा रहा। मतलब कि हर बार चुनाव में आधी आबादी को वोट प्रतिशत दो से तीन फीसदी बढ़ता रहा है। यही बात राजनैतिक दलों से समझ कर पूरे चुनाव का फोकस आधी आबादी पर रखा।

बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट प्रतिशत

इस बार बीजेपी ने 51 फीसदी वोट का लक्ष्य ऱखा था। दरअसल पिछले चुनावों मतलब कि 2018 में बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा 41.0 प्रतिशत वोट मिले और कांग्रेस को 40.09 प्रतिशत वोट मिले थे लेकिन संख्या बल में बीजेपी कांग्रेस से पीछे रह गई। यही वजह रही कि बीजेपी ने 51 फीसदी वोट को हासिल करने पर काम शुरू किया। उसमें सीधे तौर पर महिला वोटर्स को लक्ष्य बनाया क्योंकि महिला वोटर हर चुनावों में दो से तीन प्रतिशत बढ़ रहीं है। यही वजह देख कांग्रेस ने भी किसी तरह महिला वोटर को ही टारगेट करने की रणनीति बनाई। ऐसे में दोनों ही दलों ने योजनाओं युवाओं के साथ साथ महिलाओं को फोकस करके बनाई।

Post Views: 170
Tags: female votergovernment of half the populationMadhya Pradesh Assembly Elections 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version