Saturday, September 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कौन हैं प्रियंका, जिनसे हार गए लक्ष्मण, विधानसभा चुनाव में इन महिलाओं ने दिखाई ताकत जीतीं चुनावी जंग

DigitalDesk by DigitalDesk
December 5, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ममता से जीते थे, प्रियंका से हार गए लक्ष्मण

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर हुए चुनाव में 27 महिलाएं भी जीतीं हैं। जिनमें 21 बीजेपी से हैं तो 6 कांग्रेस से हैं। इसके साथ ही 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या 20 थी, जो 2023 में बढ़कर 26 हो गई है। इन महिला नेताओं ने न सिर्फ जीत हासिल की, बल्कि बड़े अंतर से राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ियों को हराया। इनमें सबसे चर्चित और युवा चेहरा है प्रियंका मीणा का। 31 साल की प्रियंका मीणा ने विधानसभा चुनाव में गुना जिले की चाचौड़ा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को 61 हजार से अधिक वोटों से परास्त किया है।

मप्र की सबसे युवा महिला विधायक हैं प्रियंका मीना

दिल्ली में पदस्थ भारतीय राजस्व सेवा के अफसर की पत्नी प्रियंका मीना को अपनी पहली लिस्ट में बीजेपी ने टिकट दिया था। प्रियंका मीना ने 27 फरवरी 2023 को बीजेपी का दामन थामा था। तब मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष बीजेपी जॉइन की थी। बीजेपी का दामन थामने के बाद से ही प्रियंका क्षेत्र में खासी लोकप्रिय हो गई थीं। प्रियंका अपने नाम के पीछे ससुराल के गांव का नाम पेंची लिखना नहीं भूलती हैं। जहां बीजेपी ने प्रियंका के चेहरे को तवज्जो देते हुए हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। वहीं चुनाव परिणाम भी कम हैरानी वाले नहीं रहे। 2018 में ममता मीणा को परास्त करने वाले ​लक्ष्मण प्रियंका के आगे परास्त हो गए। बता दे पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में लक्ष्मण सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी ममता मीना को 9797 वोटों से चुनाव हराया था। लेकिन इस बार वोटों का मार्जिन काफी बड़ा रहा। लक्ष्मण सिंह 50 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। ऐसे में लक्ष्मण सिंह बीजेपी की जीत के पीछे कालेधन को दोषी ठहरा रहे हैं।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 26 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी में स्कूल बंद; बैंक भी रहेंगे बंद

September 26, 2026
Rashi fal: 26 सितंबर का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे कमाई और करियर के नए रास्ते, जानें मेष से मीन तक पूरा हाल

Rashi fal: 26 सितंबर का राशिफल: इन राशियों के लिए खुलेंगे कमाई और करियर के नए रास्ते, जानें मेष से मीन तक पूरा हाल

September 26, 2026

चाचौड़ा में वोट कटवा साबित हुई आप

चाचौड़ा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय था। बीजेपी की ओर से युवा उम्मीदवार प्रियंका मीना मैदान में थीं। जिन्हें 1 लाख 10254 वोट मिले। उनके मुकाबले कांग्रेस अनुभवी उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह महज 49 हजार 684 मत ही हासिल कर सके। जबकि तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार ममता मीना की झोली में 27 हजार 405 वोट गिरे। ये वहीं ममता मीना हैं जिन्हें 2018 में लक्ष्मण सिंह ने परास्त किया था। उस समय ममता बीजेपी के टिकट पर मैदान में थीं। इस बार के चुनाव में लक्ष्मण सिंह ने पोस्टल बैलेट्स में सर्वाधिक 562 वोट हासिल किए। बता दें कि 31 साल की प्रियंका मीना मध्य प्रदेश की सबसे युवा विधायक के रुप में चुनी गईं हैं।

कांग्रेस की अनुभा के आगे हारे बीजेपी के अनुभवी बिसेन

इस उलटफेर भरे चुनाव में महिला उम्मीदवारों ने कई उलटफेर किये हैं। जिसमें लक्ष्मण सिंह के बाद महिला प्रत्याशी से हार का सामना करने वालों में बीजेपी के मंत्री गौरीशंकर बिसेन भी शामिल हैं। जिन्हें कांग्रेस नेत्री अनुभा मुंजारे ने परास्त किया। अनुभा ने 10 लाख 8770 वोट हासिल किए और करीब 29 हजार 195 वोट के अंतर से बीजेपी के कद्दावर नेता गौरीशंकर बिसेन को मात दी। बता दें कि इस सीट पर बीजेपी की ओर से ऐन वक्त पर प्रत्याशी बदला गया था। पहले गौरीशंकर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन मैदान में थी, लेकिन बाद में चुनाव के लिए आवेदन गौरीशंकर बिसेन ने किया और पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया।

जीत से झूमती नजर आईं कृष्णा,झूमरवाला हो गए हैरान

मप्र के पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की पुत्रवधु और बीजेपी की कृष्णा गौर महिलाओं में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली प्रतयाशी हैं। कृष्णा ने भोपाल की गोविंदपुरा सीट से कांग्रेस के रवींद्र साहू झूमरवाला को करीब 1 लाख 6 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया। बता दें गोविंदपुरा सीट से स्वर्गीय बाबूलाल गौर ने साल 1980 से 2013 के बीच लगातार 8 बार चुनावी जीत हासिल की थी।

कांग्रेस के इन दिग्गजों को भी मिली बीजेपी नेत्रियों से हार

बीजेपी की मालिनी गौड़ ने इंदौर-4 नंबर विधानसभा सीट से 69 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। इसके अलावा बीजेपी के टिकट पर जीतने वाली महिलाओं में मंत्री उषा ठाकुर महू और मंत्री मीना सिंह मानपुर के अलावा सांसद रीति पाठक सीधी, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस बुरहानपुर और पूर्व राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके मंडला शामिल हैं। मंजू दादू नेपानगर, गंगाबाई उइके घोड़ाडोंगरी, प्रतिमा बागरी रायगांव, राधा सिंह चित्रांगी, नीना वर्मा धार, निर्मला भूरिया पेटलावद, कंचन तनवे खंडवा, छाया मोरे पंधाना, गायत्री राजे पवार देवास, सरला बृजेंद्र रावत सबलगढ़, ललिता यादव छतरपुर और उमा खटीक हटा ने भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के उम्मीदवारों को परास्त किया और मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचीं।

जीतने में सफल रहीं कांग्रेस की ये महिला नेत्री

कांग्रेस की अनुभा मुंजारे बालाघाट से चुनाव मैदान में थीं। जहां मंत्री गौरीशंकर बिसेन को हराया। कांग्रेस की दूसरी महिला नेता जो बीजेपी के कद्दावर नेताओं को हराकर विधानसभा पहुंचीं हैं उनमें निर्मला सप्रे बीना, चंदा सिंह गौड़ खरगापुर, साध्वी रामसिया भारती मल्हेरा, सेना पटेल जोबट और झूमा सोलंकी भीकनगांव शामिल हैं।

Tags: 27 women also wonMadhya Pradesh Assembly 230 seatsWomen victorious in Madhya Pradesh Assembly elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version