श्योपुर विधानसभा क्षेत्र जहां कांग्रेस को मिली थी मात्र 42 वोट से जीत,चुनाव में चीतों की चर्चा

Sheopur Region 2018 Congress

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। हम बात कर रहे हैं श्योपुर विधानसभा क्षेत्र की। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। श्योपुर में 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस बार श्योपुर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे। यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।

श्योपुर विधानसभा सीट पर 2018 में 55 प्रतिशत वोट पड़े थे।। तब कांग्रेस से बाबूलाल जंडेल ने भारतीय जनता पार्टी के दुर्गालाल विजय को 42 वोटों के मार्जिन से हराया था। अब एक बार फिर विधान सभा चुनाव को लेकर यहां सरगर्मी बढ़ गई है। तमाम पार्टियां विधानसभा क्षेत्रों में जोर आजमाईश में लगी हुई हैं। ऐसे में हम आपको मध्य प्रदेश के 230 विधानसभाओं में से एक श्योपुर विधानसभा की कुछ खास बातों पर नज़र डालते हैं।

श्योपुर विधानसभा सीट
कुल मतदाताओं की संख्या – 2 लाख 28 हजार 700
पुरुष मतदाताओं की संख्या – 1 लाख 19 हजार 872
महिला मतदाताओं की संख्या – 1 लाख 08 हजार 827
अन्य मतदाताओं की संख्या – 1
जातीय और राजनीतिक समीकरण
वोटरो की कुल संख्या करीब 2लाख
रावत (मीणा), बैरवा (जाटव) मतदाता निर्णायक स्थिति में
मुस्लिम- आदिवासियों का भी काफी प्रभाव
मीणा समाज के वोटर की संख्या-करीब 55 हजार
मीणा प्रत्याशी दो बार जीता
आदिवासी कभी नहीं जीते

श्योपुर सीट पर अब तक विधानसभा चुनाव परिणाम

वर्ष- 1952 विजेता- उदयभान सिंह चौहान- कांग्रेस
वर्ष- 1957 विजेता- रघुनाथ पटेल रावत- हिन्दू महासभा
वर्ष – 1962 विजेता-रामस्वरुप वर्मा हिन्दू महासभा
वर्ष- 1967 विजेता- शिवचरण तिवारी- जनसंघ
वर्ष- 1972 विजेता- लोकेन्द्र सिंह- जनसंघ
वर्ष – 1977 विजेता- सरदार गुलाब सिंह- जनता पार्टी
वर्ष- 1980 विजेता- बद्रीप्रसाद रावत- कांग्रेस
वर्ष – 1985 विजेता- सत्यभानू सिंह चौहान- कांग्रेस
वर्ष – 1990 विजेता- सरदार गुलाब सिंह- बीजेपी
वर्ष -1993 विजेता- रमाशंकर भारद्वाज- बीजेपी
वर्ष- 1998 विजेता- बृजराज सिंह चौहान -निर्दलीय
वर्ष- 2003 विजेता- दुर्गालाल विजय – बीजेपी
वर्ष – 2008 विजेता- बृजराज सिंह चौहान- कांग्रेस
वर्ष- 2013 विजेता – दुर्गालाल विजय – बीजेपी
वर्ष -2018 विजेता- बाबूलाल – कांग्रेस

चुनाव में चीतों की चर्चा

इस बार विधानसभा चुनावों में श्योपुर की राजनीति प्रदेश के साथ पूरे प्रदेश में चीतों की ही चर्चा सुनाई देगी। दरअसल कूनो नेशनल पार्क में पिछले साल सितंबर 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर चीतों को छोड़ा था। नामीबिया के ये चीते अब राजनीतिक चर्चा का हिस्सा बन गए है। जिनमें से हाल ही में कुछ चीतों की हुई मौत के बाद कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। चीतों के रख रखाव, पालन पोषण में कुछ में में से कुछ चीतों की मौत होना भी चुनावी मुद्दा बन सकता है।विपक्षी पार्टियां मध्यप्रदेश के साथ साथ केंद्र की बीजेपी पर सरकार चीतों को लेकर चुनाव में निशाना साधने की कोशिश करती नजर आएंगी। चीतों के मामले ने हाल ही में खूब सुर्खियां बंटोरी थी। बता दें कूनों पार्क श्योपुर और विजयपुर दो विधानसभा क्षेत्र आता है। यह दोनों ही क्षेत्र आदिवासी समुदाय बाहुल्य हैं।

 

Exit mobile version