Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

मप्र में सियासी गर्माहट,आदिवासी वोटर्स को साधेंगी प्रियंका गांधी,धार से चुनावी अभियान को देंगी धार

DigitalDesk by DigitalDesk
October 2, 2023
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Assembly Election Priyanka Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने आ रही हैं। वे आदिवासी बहुल धार जिले के मोहनखेड़ा में कांग्रेस की बड़ी रैली करेंगी। यहां ये चुनाव प्रचार का आगाज करेंगी।

  • 5 अक्टूबर को जन आक्रोश यात्रा का समापन
  • धार जिले में रैली को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी
  • जैन तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा में कांग्रेस की रैली
  • रैली में आदिवासी वोटरों को रिझाने का प्रयास करेंगी
  • 12 जून को जबलपुर में की थी रैली
  • 21 जुलाई को सिंधिया के गढ़ में गरजीं थीं प्रियंका गांधी
  • अब मोहनखेड़ा से आदिवासियों को साधने का करेंगी प्रयास

कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव अभियान को धार देने के लिए केन्द्रीय नेताओं को बुलाया है। इसे और धार देने के लिए इसी माह 5 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मप्र आ रहीं हैं। वे धार जिले के मोहनखेड़ा आएंगी। जहां वे बड़ी रैली को संबोधित कर आदिवासी वोटरों को साधेंगी। बता दें प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश का ये तीसरा दौरा है। इससे पहले प्रियंका ने इसी साल 12 जून को जबलपुर में बड़ी रैली को संबोधित कर महाकौशल क्षेत्र में चुनावी शंखनाद किया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने 21 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में बड़ी जनसभा की थी। अब आदिवासी क्षेत्र से वे चुनावी आगाज करने आ रही हैं। प्रियंका गांधी जैन तीर्थ स्थल मोहनखेड़ा मेंपार्टी की रैली को संबोधित करेंगी। धार जिले में स्थित मोहनखेड़ा धार और झाबुआ जिले की सीमा पर है। ये दोनों जिले आदिवासी बहुल माने जाते हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी यहां से चुनावी रैली कर आदिवासी वोटरों को रिझाने का प्रयास करेंगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

चुनाव में खास हैं आदिवासी मतदाता

मध्य प्रदेश में आदिवासी मतदाताओं को साथ लिए बिना कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। क्योंकि मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 47 सीट ऐसी हैं जहां आदिवासी वर्ग के मतदाता सबसे अधिक हैं। यह सभी 47 सीटें इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इतना ही नहीं करीब 84 सीट ऐसी हैं जहां पर आदिवासी समाज का सीधा प्रभाव दिखाई देता है। राज्य में 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं के दूरी बनाने के चलते ही बीजेपी की सरकार सत्ता से दूर हो गई थी। तब 47 में से 30 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और 16 सीट भाजपा के खाते में आईं थी। जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। वहीं इससे पहले 2013 में भाजपा ने आदिवासी वर्ग की 31 सीटें जीती थी। आदिवासी वोटरों के चलते ही 2018 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई थी। एसे में कांग्रेस आदिवासी मतदाताओं के महत्व को अच्छी तरह से समझती है।

विधानसभा की 47 सीटों पर आदिवासी भारी

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो साफ समझ आ जाएगा कि बीजेपी आदिवासी वोट बैंक पर इतना जोर क्यों दे रही है। दरअसल में मध्य प्रदेश में आदिवासियों की आबादी पर नजर डालें तो यह दो करोड़ से ज्यादा है। यह दो करोड़ से ज्यादा आदिवासी प्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 87 सीटों पर प्रभावी भूमिका में हैं। यानी इन सीटों पर आदिवासी वोट हार या जीत तय कर सकते हैं। इसमें भी खास बात यह है कि इन 87 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं। यही वजह है कि बीजेपी का पूरा फोकस आदिवासी वोट बैंक पर है। प्रदेश में आदिवासियों की आबादी दो करोड़ के करीब है। इसी कारण बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल आदिवासी वोटर्स को साधकर रखना चाहते हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को 47 सीटों में से 30 पर जीत मिली थी।

आदिवासी इलाकों पर कांग्रेस का फोकस

कांग्रेस राज्य में अपना सबसे ज्यादा फोकस आदिवासी इलाकों पर रखने जा रही है। राहुल गांधी सितंबर और अक्टूबर में आदिवासी इलाकों का दौरा कर सकते हैं। उनकी सभाएं इस तरह आयोजित की जाएंगी कि ज्यादा से ज्यादा विधानसभा सीटों पर उनका असर हो सके। खास बात यह है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां आदिवासी इलाकों में बूथ मैनेजमेंट के लिए गुजरात और झारखंड से कार्यकर्ताओं और नेताओं को बुला रही हैं। इतना ही नहीं गुजरात में आदिवासी सीटों पर बीजेपी को एकतरफा सफलता मिली थी। इस बार पार्टी मालवा निमाड़ क्षेत्र की आदिवासी सीटों की जिम्मेदारी गुजरात के नेताओं को और विंध्य, बघेलखंड और महाकौशल क्षेत्र की आदिवासी सीटों की जिम्मेदारी झारखंड के आदिवासी नेताओं को देगी। कांग्रेस भी मध्य प्रदेश में आदिवासी नेताओं की नियुक्ति करने जा रही है।

जयस ने बढ़ाई कमलनाथ और कांग्रेस की चिंता

पूर्व सीएम कमलनाथ की सबसे बड़ी चिंता जयस और उसके गठबंधन को लेकर है। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन यानी जयस और आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की टेंशन बढ़ाने जा रही है। गुजरात विधानसभा चुनाव में 5 सीटें और 13 फीसदी वोट हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी अब मध्य प्रदेश में अपना फोकस बढ़ाने जा रही है। वहीं जयस मुस्लिम, ओबीसी और दलित पार्टियों के साथ मिलकर मोर्चा बनाने की तैयारी में है। यह मोर्चा कम से कम 85 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इनमें से 47 आदिवासियों और 35 दलितों के लिए आरक्षित सीटें होंगी। इस बार अगर जयस निर्दलीय चुनाव लड़ती है तो इसका सीधा नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ेगा। खासकर आदिवासी सीटों पर जयस की मौजूदगी कांग्रेस के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। अभी पिछले महीने जयस ने भोपाल में डॉ.हीरालाल अलावा की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक की थी। जिसमें 10 छोटे समूहों ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में दलित नेता और पूर्व सांसद डॉ.बुद्धसेन पटेल भी मौजूद थे। डॉ.हीरालाल अलावा दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग का एक मोर्चा बनाना चाहते हैं। जिसमें मुस्लिम संगठन भी शामिल होंगे। जयस की बैठक में सांसद ओवैसी की पार्टी भी मौजूद रही। ऐसा कोई भी मोर्चा कमलनाथ की रणनीति को जबरदस्त नुकसान पहुंचाएगा। देखना यह है कि कमलनाथ इस मोर्चे से कैसे निपटते हैं। कांग्रेसियों का भी मानना ​​है कि 2023 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए करो या मरो वाला साबित होने वाला है। खुद दिग्विजय सिंह कई बार कह चुके हैं कि अगर इस बार कांग्रेस एकजुट होकर सत्ता में नहीं आई तो यह राज्य हमेशा के लिए कांग्रेस के हाथ से निकल जाएगा।

Post Views: 226
Tags: Dhar DistrictMadhya Pradesh Assembly ElectionMohankheda Congress RallyPriyanka GandhiTribal Voters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version