Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

पीएम मोदी का इलेक्शन कैंपेन चार्ट: यानी एमपी के दिल में पीएम,पीएम के दिल में एमपी, मालवा के रतलाम से होगी शुरुआत

DigitalDesk by DigitalDesk
November 3, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Assembly Election PM Narendra Modi's Rally Public Meeting Ratlam Malwa
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभा करने वाले हैं। पीएम मोदी के इलेक्शन कैंपेन के चार्ट पर नजर डाले तो पता चलता है वे पूरे राज्य को कवर करने वाले हैं। खासकर उनका फोकस मालवांचल के साथ आदिवासी बहुल सीटों पर है। बता दें एमपी में बीजेपी पीएम का ही चेहरा आगे कर चुनाव लड़ रही है। यही वजह है कि हर सीट पर प्रचार के दौरान स्थानीय प्रत्याशी के बजाय पीएम मोदी के नाम को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रचार के दौरान एमपी के मन में बसे मोदी और मोदी के मन में एमपी जैसे चुनावी गीत माहौल बना रहे हैं।

  • बीजेपी की चुनावी राह आसान बनाएंगे
  • एमपी के लिए ये है पीएम मोदी का प्लान
  • बीजेपी के पक्ष में पीएम बनाएंगे माहौल
  • एमपी 8 दिन में पीएम की 14 सभाएं और रोड शो

4 नवंबर से पीएम नरेन्द्र मोदी एमपी में धुआंधार चुनावी कैंपेन

इस सबके बीच पीएम नरेन्द्र मोदी एमपी में 4 नवंबर से धुआंधार चुनावी कैंपेन शुरु करने जा रहे हैं। 8 दिन में वे मध्य प्रदेश में करीब 14 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। जिसके लिए राज्य की 230 सीटों पर फोकस किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मालवा अंचल के रतलाम से होगी। 4 नवंबर को रतलाम में पीएम मोदी की पहली रैली होने वाली है और अंतिम रैली 15 नवंबर को आदिवासी बहुल बैतूल में होगी। इससे पहले पीएम मोदी एमपी दौरे में 14 नवंबर को इंदौर में रोड शो करेंगे। जिसके जरिए इंदौर ही नहीं रतलाम, नीमच, खंडवा, बड़वानी, शाजापुर और झाबुआ जिले की सीटों को कवर किया जाएगा।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

ताबड़तोड़ प्रचार की तैयारी में बीजेपी

चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बीजेपी ताबउ़तोड़ प्रचार करने की तैयारी में जुट गई है। रैलियों और जनसभाओं के साथ रोड शो को लेकर पार्टी नेताओं ने विशेष रणनीति बनाई है। इसकी शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। पीएम मोदी 4 नवंबर को रतलाम पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की मप्र में 5 नवंबर, 7, 8, 9, 13, 14 और 15 नवंबर को चुनावी रैली और जनसभा करेंगे। पीएम मोदी के चुनावी कैंपेन प्रोग्राम पर गौर करें तो स्पष्ट पता चलता है कि पूरे राज्य को कवर करने के साथ उनका फोकस मालवा के साथ आदिवासी बहुल सीटों पर है। पीएम मोदी के कैंपेन में शामिल कई सीट ऐसी हैं जहां आदिवासी मतदाता प्रभावी हैं। ऐसे में पीएम मोदी आदिवासी वोट बैंक को साधने की दिशा में लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। बता दें बीजेपी राष्ट्रपति चुनाव के जरिए अपना आदिवासी कार्ड खेल चुकी है। इस आदिवासी वोट के जरिए पीएम का प्लान एमपी में फिर से बीजेपी की सत्ता कायम करना है। आदिवासी कार्ड के अगले चरण में मप्र की सत्ता बचाने के लिए पीएम ने आदिवासी बाहुल जिलों पर फोकस करने के साथ 14 में से 6 जनसभाएं और एक रोड शो मालवाअंचल में रखा है।

Post Views: 313
Tags: Bharat Jodo Yatra will move towards Agar MalwaMadhya Pradesh Assembly ElectionPM Narendra ModiRally Public MeetingRATLAM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version