Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

‘शबरी जयंती’ पर जनजातियों को साधने का क्या है शाह का मेगा प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
February 23, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Minister Amit Shah
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। इसके बाद अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में बीजेपी हर वर्ग को साधने की कवायद में जुट गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सतना दौरे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अमित शाह शुक्रवार को सतना जिले के दौरे पर रहेंगे। यहां वे कोल जनजाति महाकुंभ में शामिल होंगे। इस दौरान शाह विंध्य अंचल को बड़ी सौगात दे सकते हैं।

एक लाख लोगों के जुटाने का लक्ष्य

कोल जनजाति महाकुंभ में सवा लाख से भी ज्यादा लोगों को लाने का लक्ष्य बीजेपी ने रखा है। इसके लिए प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदा​धिकारी सक्रिय हो गए हैं। जनजाति महोत्सव में सतना ही नहीं रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना और छत्तरपुर से भी कोल समाज के लोग शामिल होंगे। महाकुंभ में 10 जिलों से आने वाले लोगों को लाने के लिए 1450 बसों को लगाया गया है। बता दें अकेले सतना जिले में 850 बस कोल समाज के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए तैनात की गई हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सीएम भी होगे शाह के साथ शामिल

स्थानीय सांसद गणेश सिंह की माने तो 24 फरवरी को मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन कार्यक्रम तय हुआ है। मुख्य अतिथि के तौर पर गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे तो कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। सांसद ने बताया कि कि शबरी माता की जयंती का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इसमें रीवा संभाग के सभी जिलों से लगभग 1 लाख कोल जनजाति समाज के लोग इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। कार्यक्रम में भी अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

आदिवासी वोट पर शाह की नजर

राज्य की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 6 सीटें शहडोल, मंडला, रतलाम, खरगोन, बैतूल और धार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। वहीं राज्य विधानसभा की बात करें तो यहां 230 सीटों में से 47 सीटें आदिवासी वर्ग के लिए हैं। वहीं 35 सीटों पर आदिवासी वोर्ट हार जीत में बढ़ी भूमिका निभाते हैं। दरअसल अब तक मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला रहा है। लेकिन 2023 में होने वाले चुनाव में तस्वीर कुछ बदलने वाली है। बीजेपी-कांग्रेस ने तो कमर कस ही ली है और आदिवासियों को साधने कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। वहीं आदिवासी संगठन जयस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और मनावर से विधायक डॉ.हीरालाल अलावा रणनीति पर मजबूती से काम कर रहे हैं। वहीं दूसरे दल भी काफी सक्रीय हो गये हैं। इस समय आदिवासियों को लुभाने के लिए चुनाव को देखते हुए बिसात बिछानी शुरु कर दी है। एमपी में विधानसभा की 230 सीटों में से 47 आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। प्रदेश की 35 सीटें ऐसी हैं जहां हार-जीत आदिवासी वोटर्स से तय होती है।

Post Views: 231
Tags: BJPLok Sabha ElectionsMadhya Pradesh Assembly ElectionUnion Home Minister Amit Shah
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version