Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

चुनाव पर छाई महंगाई : महंगाई का असर, पिछली बार से 200 करोड़ अधिक होंगे खर्च

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Assembly Election Expenses EVM Publicity Material
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का शोरगुल तेज होता जा रहा है। विपक्ष महंगाई को मुद्दा बनाकर सरकार पर हमलावर है। वैसे महंगाई की मार प्रचार पर भी पड़ रही है। पांच साल में महंगाई बढ़ने की वजह से इस बार चुनावी खर्च बढ़कर 300 करोड़ से अब 500 करोड़ रुपए हो गया है। 2018 की तुलना में इस बार विधानसभा चुनाव कराने में खर्च में करीब 67 गुना वृद्धि हो गई है। बता दें 1 नवंबर 1956 को पहली मध्यप्रदेश विधानसभा अस्तित्व में आई थी। इसके बाद ये 16वां विधानसभा चुनाव है। चुनाव आयोग के अधिकारी बताते हैं इस बार चुनाव पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

  • चुनाव पर महंगाई का असर
  • आयोग को खर्च कराना होंगे 500 करोड़ से अधिक
  • पिछले 2018 के चुनाव में खर्च हुए थे 300 करोड़
  • 2023 में 500 करोड़ से अधिक के खर्च होने का अनुमान
  • चार बढ़े शहरों में सबसे ​अधिक राशि होती है खर्च

मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग का सबसे ज्यादा बजट राजधानी भोपाल में खर्च होता है। इसके बाद ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में सबसे अधिक राशि खर्च होती है। दरअसल इसकी वजह इन जिलों में मतदाताओं की संख्या ज्यादा होना है। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर अब तक 73 करोड़ से अधिक का बजट जारी किया जा चुका है। वहीं जैसे-जैसे मांग आएगी वैसे-वैसे जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी यानी कलेक्टर्स को ये बजट जारी किया जाएगा। कहां कितनी राशि खर्च होगी इसकी मांग भी जिलों से ही आती है। मांग के अनुसार आयोग की ओर से बजट जारी किया जाता है। पोलिंग पार्टियों, सुरक्षा में लगे जवानों के भत्ते और टीए डीए पर सबसे अधिक राशि खर्च होती है। इस पर करीब 60 प्रतिशत राशि खर्च होती है। बता दें इस बार ये पहला अवसर है, जब करीब 12 करोड़ रुपए की राशि सिर्फ मतदाता पहचान पत्र मतदाताओं के घरों तक भेजने में खर्च हो रही है। इससे पहले ये राशि खर्च नहीं होती थी क्योंकि बीएलओ ही मतदाता पहचान पत्र पहुंचाते थे। लेकिन इस काम में देरी होती थी। जिसकी शिकायतें भी आयोग के पास पहुंचती रही है, जिसमें मतदाताओं की यही शिकायत रहती थी कि उन्हें मतदाता परिचय पत्र नहीं मिला।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पिछले चुनाव में खर्च हुए थे 300 करोड़

इस साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए करीब 440 करोड़ का बजट रखा गया था। हालांकि मध्यप्रदेश के 64 हजार 523 मतदान केन्द्रों में से 50 फीसदी में वेब कास्टिंग की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और गाड़ियों में जीपीएस भी लगेगा। मॉनिटरिंग की व्यवस्था होगी। मॉनिट​रिंग की व्यवस्था पर सबसे अधिक करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यानी 440 करोड़ और 60 करोड़ मिला लें तो यह राशि करीब 500 करोड़ रुपए होती है। जिसके खर्च का अनुमान है। इस खर्च में वृद्धि की भी संभावना है। बता दें 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए 416 करोड़ रुपए आयोग को चुनाव के लिए मिले थे। लेकिन चुनाव करीब 300 करोड़ में ही पूरा हो गया था।

Post Views: 186
Tags: EVMExpensesFirst Madhya Pradesh Assembly on 1 November 1956Madhya Pradesh Assembly ElectionPublicity Material
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version