Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

मैदान में उतरे कांग्रेस के 229 प्रत्याशी, खातेगांव से दीपक,गोटेगांव से टिकट बदलकर प्रजापति को मैदान में उतारा

DigitalDesk by DigitalDesk
October 20, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Madhya Pradesh Assembly Election Congress Candidate
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 229 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इनमें से 144 उम्मीदवारों की घोषणा 15 अक्टूबर को पहली सूची में की गई थी। जिसमें 19 महिला उम्मीदवार भी शामिल थीं। 17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब केवल एक सीट आमला को ही होल्ड पर रखा है जहां उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। देर रात जारी दूसरी लिस्ट के साथ ही कांग्रेस ने यह संदेश देने की कोशिश भी की कि भाजपा से आए नेताओं का भी ख्याल रखा गया है। कांग्रेस ने इस बार महिला मतदाताओं की संख्या को देखते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं को टिकट दिया गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि कांग्रेस को इससे चुनाव में कितना फायदा होता है।

कांग्रेस ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट

  • दूसरी सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम
  • तीन सीटों पर बदले गए उम्मीदवार
  • गृहमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने सीट बदली
  • रविन्द्र तोमर को नरेन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ उतारा
  • नर्मदा प्रजापति को गोटेगांव विधानसभा सीट से बनाया उम्मीदवार
  • टिकट करनी से नाराज थे प्रजापति
  • पिछोर विधानसभा सीट से भी उम्मीदवार बदला गया
  • 12 महिलाओं को बनाया गया उम्मीदवार
  • अब सिर्फ आमला सीट होल्ड रखी गई
  • 6 विधायकों का पत्ता साफ
  • कांग्रेस ने देर रात जारी की 88 प्रत्याशियों की सूची
  • भोपाल दक्षिण पश्चिम से पीसी शर्मा को बनाए उम्मीदवार
  • हुजुर विधानसभा सीट से नरेश ज्ञानचंदानी को बनाया उम्मीदवार
  • 2018 में हुजूर विधानसभा से लड़ चुके हैं नरेश ज्ञानचंदानी
  • भोपाल उत्तर से आतिफ अकील को बनाया गया उम्मीद्वार
  • गोविंदपुरा सीट से दिग्विजय सिंह समर्थक रविंद्र साहू को टिकट
  • कांग्रेस ने दतिया और पिचौर विधानसभा से भी बदले प्रत्याशी
  • दतिया विधानसभा से राजेन्द्र भारती को बनाया उम्मीद्वार
  • पहली सूची में अवधेश नायक को बनाया गया था प्रत्याशी
  • पिछौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने टिकट बदला
  • शैलेंद्र सिंह की जगह बनाया अरविन्द सिंह लोधी को प्रत्याशी

कांग्रेस ने 31 महिलाओं को मैदान में उतारा

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 88 नाम का ऐलान किया है। कांग्रेस की इस सूची में 12 महिलाओं को टिकट दिया है। सागर जिले की 8 में से 4 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को मैदान में उतारा है। एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 13 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में 19 जबकि दूसरी लिस्ट में 12 महिलाओं को टिकट मिला है। कांग्रेस ने 229 में से अब तक 31 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया हैं। अगर बैतूल की आमला सीट से निशा बांगरे को टिकट मिला तो कुल महिला प्रत्याशियों की संख्या 32 हो जाएंगी। वहीं बीजेपी ने अब तक 144 में से 17 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सागर जिले की 8 विधानसभा में चार महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा हैं। जिनमें सागर से निधि जैन, बीना से निर्मला सप्रे, खुरई से रक्षा राजपूत, रेहली से ज्योति पटेल को टिकट दिया गया है। इसी तरह कुरवाई से रानी अहिरवार, धौहनी से कमलेश सिंह, गाडरवारा से सुनीता पटेल, सारंगपुर से कला महेश मालवीय, नेपानगर से गेंदू बाई चौहान, पानसेमल से चंद्रभागा किराड़े, धार से प्रभा गौतम और बांधवगढ़ से सावित्री सिंह को टिकट दिया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मध्यप्रदेश कांग्रेस की दूसरी सूची

  • 1 बीना – एससी श्रीमती निर्मला सप्रे
  • 2 खुरई- सुश्री रक्षा राजपूत
  • 3 दिमनी- रवीन्द्र सिंह तोमर
  • 4 खातेगांव- दीपक जोशी
  • 5 भिंड चौधरी राकेश चतुर्वेदी
  • 6 गोहद – एससी केशव देसाई
  • 7 ग्वालियर- सुनील शर्मा
  • 8 दतिया- राजेंद्र भारती (अवधेश नायक के स्थान पर)
  • 9 पिछोर- अरविन्द सिंह लोधी (शैलेन्द्र सिंह के स्थान पर)
  • 10 गुना- एससी पंकज कनेरिया
  • 11 सुमावली- कुलदीप सिकरवार
  • 12 मुरैना- दिनेश गुर्जर
  • 13 रहली- श्रीमती. इंजी. ज्योति पटेल
  • 14 सागर- श्रीमती. निधि जैन
  • 15 निवाड़ी- अमित राय
  • 16 दमोह- अजय टंडन
  • 17 पन्ना- भरत मिलन पांडे
  • 18 मैहर- धर्मेश घई
  • 19 रामपुर- बाघेलान रमाशंकर प्यासी
  • 20 सिरमौर- रामगरीब कोल
  • 21 सेमरिया- अभय मिश्रा
  • 22 देवतालाब- पद्मेश गौतम
  • 23 रीवा- राजेंद्र शर्मा
  • 24 सीधी- ज्ञान सिंह
  • 25 देवसर – एससी बांसमणि प्रसाद वर्मा
  • 26 धौहानी – एसटी श्रीमती कमलेश सिंह
  • 27 ब्यौहारी-एसटी रामलखन सिंह
  • 28 जयसिंहनगर-एसटी नरेन्द्र मरावी
  • 29 कोतमा सुनील सराफ
  • 30 बांधवगढ़ – एसटी सुश्री सावित्री सिंह
  • 31 मानपुर – एसटी तिलक राज सिंह
  • 32 विजयराघवगढ़ नीरज बघेल
  • 33 मुरवारा मिथलेश जैन
  • 34 बहोरीबंद सौरभ सिंह
  • 35 जबलपुर कैंट अभिषेक चौकसे चिंटू
  • 36 पनागर राजेश पटेल
  • 37 निवास – एसटी चैन सिंह वरकड़े
  • 38 मंडला-एसटी डॉ. अशोक मर्सकोले
  • 39 वारसिवनी विक्की पटेल
  • 40 गोटेगांव- नर्मदा प्रसाद प्रजापति. शेखर चौधरी के स्थान पर
  • 41 गाडरवारा- सुनीता पटेल
  • 42 जुन्नारदेव – एसटी सुनील उइके
  • 43 अमरवाड़ा – एसटी कमलेश शाह
  • 44 चौराई सुजीत मेर सिंह
  • 45 सौंसर विजय चौरे
  • 46 परासिया – एससी सोहन वाल्मिकी
  • 47 पांढुर्णा – एसटी नीलेश उइके
  • 48 सिवनी-मालवा अजय बलराम पटेल
  • 49 होशंगाबाद- गिरिजा शंकर शर्मा
  • 50 सोहागपुर- पुष्पराज सिंह
  • 51 पिपरिया – एससी गुरुचरण खरे
  • 52 भोजपुर राजकुमार पटेल
  • 53 सांची – एससी डॉ. जी.सी. गौतम
  • 54 कुरवाई – एससी श्रीमती। रानी अहिरवार
  • 55 सिरोंज- गनेन्द्र रघुवंशी
  • 56 भोपाल- उत्तर आतिफ अकील
  • 57 भोपाल दक्षिण-पश्चिम पी.सी. शर्मा
  • 58 गोविंदपुरा रवीन्द्र साहू
  • 59 हुजूर- नरेश ज्ञानचंदानी
  • 60 इछावर- शैलेन्द्र पटेल
  • 61 नरसिंहगढ़ गिरीश भंडारी
  • 62 ब्यावरा पुरषोत्तम दांगी
  • 63 सारंगपुर – एससी श्रीमती कला महेश मालवीय
  • 64 शुजालपुर- रामवीर सिंह सिकरवार
  • 65 देवास- प्रदीप चौधरी
  • 66 अम्बाह – एससी देवेन्द्र रामनारायण सखवार
  • 67 बागली – एसटी गोपाल भोंसले
  • 68 हरसूद – एसटी सुखराम साल्वे
  • 69 खंडवा – एससी कुन्दन मालवीय
  • 70 नेपानगर – एसटी श्रीमती गेंदू बाई चौहान
  • 71 बुरहानपुर सुरेंद्र सिंह शेरा
  • 72 सेंधवा – एसटी मोंटू सोलंकी
  • 73 पानसेमल – एसटी चंद्रभागा किराडे
  • 74 मनावर – एसटी डॉ. हीरालाल अलावा
  • 75 धार- श्रीमती. प्रभा गौतम
  • 76 बदनावर- भवरसिंह शेखावत
  • 77 इंदौर – 3 दीपक पिंटू जोशी
  • 78 इंदौर – 5 सत्यनारायण पटेल
  • 79 महू- रामकिशोर शुक्ल
  • 80 उज्जैन दक्षिण- चेतन प्रेमनारायण यादव
  • 81 बड़नगर- राजेंद्र सिंह सोलंकी
  • 82 रतलाम- ग्रामीण-एसटी लक्ष्मण डिंडोर
  • 83 रतलाम- शहर पारस सकलेचा
  • 84 नीमच- उमराव सिंह गुर्जर
  • 85 जावद- समन्दर पटेल
  • 86 जावरा- हिम्मत श्रीमाल
  • 87 मल्हारगढ़ – एस.सी.परशुराम सिसौदिया
  • 88 गरोठ- सुभाष सोजतिया

आतिफ अकील और आलोक में रोचक मुकाबला

कांग्रेस ने भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से आतिफ अकील को मैदान में उतारा है। बता दें इंतजार को खत्म करते हुए आखिरकार कांग्रेस ने भोपाल की सभी 7 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट को लेकर चल रहा कश्मकश भी खत्म हो गया है। यहां कांग्रेस ने परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया है। लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मंत्री और विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील को प्रत्याशी बनाया है। अकील को लेकर उनके चाचा आमीर की नाराजगी भी सामने आई थी, लेकिन उन्हें मना लिया है। आतिफ को टिकट मिलने के बाद उत्तर भोपाल में रोचक मुकाबला हो गया है। पहली बार चुनाव मैदान में इंजीनियर आतिफ अकील उतरे हैं। उनके सामने अपनों की नाराज़गी बड़ी चुनौती होगी। बता दें हाल ही में चाचा अमीर अकील ने शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली थी। वहीं उत्तर सीट से टिकट को लेकर कई दिनों से अकील फैमिली में विवाद चल रहा था। बीमार आरिफ अकील की जगह उनके छोटे भाई आमिर अकील उत्तर से टिकट चाह रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी से पूर्व पार्षद सउद रऊफ भी मैदान में हैं। बता दें आतिफ अकील के चाचा अमीर अकील को पार्षद चुनाव में सउद रउफ हरा चुके हैं। वहीं बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा इस सीट से 2008 में आरिफ अकील के सामने एक बार चुनाव हार चुके हैं।  भोपाल दक्षिण-पश्चिम में मौजूदा विधायक पीसी शर्मा को फिर से मैदान में उतार कर मौका दिया है। इनकी सीट को लेकर ऊहापोह बना हुआ था, लेकिन अब यह सस्पेंस खत्म हो गया है। हालांकि इनके मुकाबले भाजपा से कौन लड़ेगा, अभी तय नहीं हो पाया है। विधायक रामेश्वर शर्मा के खिलाफ हुजूर में नरेश ज्ञानचंदानी को उतारा गया है। एक बार फिर इनका मुकाबला शर्मा से होगा। गोविंदपुरा में भाजपा विधायक कृष्णा गौर के मुकाबले में रवीन्द्र साहू होंगे। इसके पहले भोपाल मध्य और बैरसिया में दोनों दलों के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।

भाजपा के बागियों को टिकट का तोहफा

कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में सात भाजपा के बागी नेताओं को शामिल किया। इनमें से दीपक जोशी को देवास जिले की खातेगांव सीट मैदान में उतारा है। अभय मिश्रा को रीवा जिले की सेमरिया सीट से टिकट दिया गया है। दोनों ने हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके साथ ही धार जिले की बदनावर सीट से भजपा के पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत को कांग्रेस ने टिकट देकर उपकृत किया है। भंवर सिंह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से समंदर पटेल को कांग्रेस ने टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। समंदर पटेल का नाम भी उन नेताओं में शामिल है जो पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुए थे।

​बीजेपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भाई को कांग्रेस से टिकट

होशंगाबाद सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के भाई पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा को कांग्रेस ने होशंगाबाद से ही टिकट दे दिया है। बता दें गिरजा शंकर शर्मा एक महीने पहले ही बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए थे। निवाड़ी में भी बीजेपी की मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष सरोज राय के बेटे अमित राय जिला पंचायत सदस्य को कांग्रेस ने विधानसभा का टिकट दिया है। उधर भिंड सीट पर कांग्रेस को अविश्वास के दौरान विधानसभा में झटका देने वाले तत्कालीन उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

ये विधायक हुए चुनावी रेस से आउट

कांग्रेस की दूसरी सूची में जिन विधायकों के टिकट पर कैंची चली है उनमें सुमावली से अजब सिंह कुशवाह, मुरैना से विधायक राकेश मावई, सेंधवा से ग्यारसी लाल रावत, ब्यावरा से रामचंद्र दांगी, गोहद से मेवाराम जाटव बड़नगर से मुरली मोरवाल शामिल हैं।

कमलनाथ ने दी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 229 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। गुरुवार की रात कांग्रेस ने अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसे लेकर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी हैं।। कमलनाथ ने अपने संदेश में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस।

Post Views: 229
Tags: 88 Seat CandidateCongress CandidateFormer CM Kamal NathMadhya Pradesh Assembly Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version