Friday, October 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:क्या कांग्रेस, बसपा—सपा के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव?क्या कहता है चार चुनाव का वोट परसेंट?

DigitalDesk by DigitalDesk
December 24, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Madhya Pradesh Assembly Election 2023:क्या कांग्रेस, बसपा—सपा के साथ मिलकर लड़ेगी चुनाव?क्या कहता है चार चुनाव का वोट परसेंट?

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Congress BSP SP will contest elections together

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Madhya Pradesh Assembly मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। राज्य की 230 सीटों में से फिलहाल बीजेपी के खाते में 127 विधायक हैं। तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के 96 विधायक चुनकर आए हैं। राज्य में चार निर्दलीय विधायक भी चुनकर आए हैं और बीएसपी के दो और एसपी के एक विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 114 सीटें जीती थीं और बीजेपी को 109 सीट ही मिली थी लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक 22 विधायकों और तीन दूसरे विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिससे 2020 में तत्कालीन कमलनाथ सरकार गिर गई थी। अब एक बार फिर कमलनाथ ने अपने नेताओं के साथ 2023 और 2024 के चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है।

  • 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी
  • 20 साल में कांग्रेस,बसपा और सपा को मिले अधिक वोट
  • तीनों दलों का वोट शेयर है 42.58 फीसदी
  • 2018 में कांग्रेस ने जीती थी 114 सीट
  • बीजेपी को 2018 में मिली थी 109 सीट
  • सिंधिया की बगावत से गिरी थी कमलनाथ सरकार

माना जा रहा है कि राजनीतिक दल इस दिनों 2023 के चुनाव केसाथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बना रहे हैं। ऐसे में अगर बीजेपी विरोधी दल यानी कांग्रेस, सपा और बसपा एक जाजम पर आ जाएं तो बीजेपी के लिए विधानसभा ही नहीं मप्र में लोक सभा चुनाव में भी परेशानी खड़ी हो सकती है।

Related posts

teacher accused of misconduct with

शिक्षिका से अभद्रता का आरोप अतिथि शिक्षक ने दी धमकी…छेड़छाड़ करने दो नहीं तो SC\ST केस में फंसा दूंगा…SC/ST एक्ट के नाम पर धमकी का दावा

October 2, 2026
Bapu birth anniversary

बापू की जयंती, सेवा का संकल्प… गांधी के विचारों को जमीन पर उतारने की कवायद

October 2, 2026

5 साल पहले सबसे बड़ी पार्टी थी कांग्रेस

2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस को तब 114 सीटें मिली थी और बीजेपी को 96 सीट पर ही संतोष करना पड़ा था। यानी तब सत्तारुढ़ बीजेपी को परास्त कर सत्ता की कुर्सी कांग्रेस ने संभाली थी। वहीं चुनावी वोट परसेंट की बात करें तो कांग्रेस को 40.89 फीसदी वोट हासिल हुए थे। जबकि बीजेपी को 41.02 फीसदी वोट मिले थे। मायावती की बीएसपी को 5 फीसदी और अखिलेश की सपा ने 1.3% वोट हासिल किये थे।

बीजेपी ने 2003 में हासिल की थी 173 सीट

बता दें बीजेपी ने मप्र में अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन 2003 के चुनावों में किया था। जब दूसरी बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनी थी और कांग्रेस की एक दशक पुरानी सरकार चली गई थी। तब बीजेपी को सीटें तो 173 मिली थीं लेकिन वोट शेयर के लिहाज से सबसे ज्यादा 42.50 फीसदी वोट मिले थे। हालांकि सीट के लिहाज से बीजेपी ने सबसे बेहतर प्रदर्शन 1990 के चुनावों में किया था। जब 220 सीटें मिली थीं और राज्य में पहली बार सुंदर लाल पटवा की सरकार बनी थी। उस वक्त पार्टी को 39.14 फीसदी वोट शेयर मिले थे।

सर्वाधिक वोट शेयर बीजेपी को

2003 के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि बीजेपी को सर्वाधिक वोट शेयर मिले थे। उस साल के चुनावों में बीजेपी को 42.50 फीसदी जबकि कांग्रेस को 31.61% और सपा को 3.71 फीसदी के बाद बीएसपी को 7.26 फीसदी वोट हासिल हुए थे। बीजेपी विरोधी इन तीनों दलों का वोट शेयर जोड़ दें तो बीजेपी के 42.50 फीसदी से ज्यादा 42.58 फीसदी हो जाता है। हालांकि यह 0.08 फीसदी ही ज्यादा है लेकिन इतने से भी राज्य में कई सीटों पर हार-जीत का खेल हो जाया करता है।

चार चुनाव में इस तरह कम ज्यादा हुआ वोट परसेंट

मप्र में पिछले 20 साल यानी विधानसभा के चार चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि हर बार विपक्षी दलों ने बीजेपी से ज्यादा मत प्रतिशत हासिल किए हैं। हालांकि 2013 को छोड़कर हर बार इन दलों यानी कांग्रेस, सपा और बसपा ने अलग-अलग चुनावी ताल ठोकी हैं। 2013 में कांग्रेस और सपा ने मिलकर चुनाव मैदान संभाला था। लेकिन उन्हें महज 58 सीट यानी 36.38 फीसदी वोट मिले थे। बता दें उस समय अन्ना आंदोलन और कांग्रेस पर लगे कई घोटालों के आरोप ने खासा नुकसान पहुंचाया था। ऐसे में इन तीनों दलों कांग्रेस, सपा और बसपा को मिले वोट शेयर को जोड़ दें तो यह बीजेपी से ज्यादा हो जाता है। 2003 में यह 42.58 फीसदी, 2008 में 43.26 फीसदी, 2013 में 42.67 फीसदी और 2018 में 47.19 फीसदी है। 2018 में तो कांग्रेस को बीजेपी से 0.13 फीसदी कम वोट मिले थे। लेकिन उसे पांच सीटें ज्यादा मिली थीं। यानी मध्य प्रदेश में वोट परसेंट के छोटे से भी अंतराल से सीटों के आंकड़े में बड़ा फेरबदल हो जाता है।

Tags: 127 MLAs of BJP230 seats96 MLAs of CongressJyotiraditya ScindiaMadhya Pradesh Assembly
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version