Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

चंद्रग्रहण – जानें कौन सी राशि के जातक क्या करें दान

DigitalDesk by DigitalDesk
November 4, 2022
in स्पेशल
0
चंद्रग्रहण – जानें कौन सी राशि के जातक क्या करें दान

Lunar Eclipse 2022

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

8 नवंबर (मंगलवार) को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन साल का आखिरी चंद्रग्रहण होगा। भारत में भी ये ग्रहण देखा जाएगा। इस कारण भारत में ग्रहण का सूतक भी माना जाएगा।

कब होगा भारत में ग्रहण का समय

भारत में ग्रहण का समय दोपहर 2.41 मिनट से लेकर शाम 6.20 मिनट तक होगा। ग्रहण का सूतक तकरीबन 9 घंटे पहले लगेगा और ग्रहण खत्म होने के साथ सूतक भी खत्म हो जाएगा।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026

किस राशि पर क्या होगा असर

ज्य़ोतिष के जानकारों के मुताबिक ग्रहण का अलग अलग राशियों पर अलग अलग असर पड़ेगा। आमतौर पर ग्रहण के दौरान मंदिरो के पट बंद होते है पूजा पाठ नहीं किया जाता लेकिन इस दौरान दान का बहुत महत्तव है। अगर ये दान राशियों के मुताबिक हो तो इससे बेहतर परिणाम मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं कि चंद्रग्रहण के दौरान किस राशि के जातक को क्या दान करना चाहिए।

राशि के मुताबिक दान

अब आपको विस्तार से बताते हैं कि किस राशि के जातक को क्या दान करें कि ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचा जा सके। साथ ही कुछ राशियों के लिए ग्रहण शुभ प्रभाव वाला है ऐसे में क्या दान किया जाए कि ग्रहण का शुभ प्रभाव अपने जीवन में और बेहतर कर सके।

मेष से मीन राशि तक दान

मेष- मेष राशि के जातको के लिए ग्रहण का असर सकारात्मक नहीं है। इस राशि के जातकों को धन और स्वास्थ्य संबंधी हानि हो सकती है। ऐसे में इस राशि के जातकों को गेहूं, जमीन, मसूर दाल, लाल कपड़े, लाल गाय, गुड़, चंदन, लाल फूल, सोना, तांबा, केशर, का दान करना चाहिए।

वृषभ-

इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण मिला-जुला असर ला सकते है। जातकों को ये धन लाभ दे सकता है लेकिन इस राशि के स्टूडेंट के लिए ये नकारात्मक होगा। वृष राशि के लोगों को चावल, शकर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, सोना का दान करना चाहिए।

मिथुन-

इस राशि के जातकों को ग्रहण शुभ लाभ दे सकता है। मिथुन राशि के लोगों को कांस्य के बर्तन, हरे कपड़े, घी, धन, पन्ना, सोना, सभी प्रकार के फूल, कर्पूर, शंख, फल, खाना दान करने की सलाह दी जाती है।

कर्क-

कर्क राशि के लिए ग्रहण परेशानियां दे सकता है। नौकरी में कुछ समस्याऐं आ सकती है। कर्क राशि के जातकों को चावल, सफेद कपड़े, चंदन, फूल, शकर, चांदी, सफेद बैल, घी, शंख, दही, मोती और कर्पूर का दान कर सकते हैं।

सिंह-

सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रहण शादी ब्याह से जुड़ी अच्छी खबरें ला सकता है। सिंह राशि के जातक गेहूं, माणिक्य, गाय, कमल का फूल, लाल चंदन, लाल कपड़े, सोना, तांबा, केशर, मूंगा का दान कर सकते हैं।

कन्या-

कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के जातक कांस्य के बर्तन, हरे कपड़े, घी, धन, पन्ना, सोना, फूल, कर्पूर, शंख, फल, खाना का दान करें।

तुला-

तुला राशि के जातकों को ग्रहण आर्थिक नुकसान दे सकता है। तुला राशि के लोगों को चावल, शकर, हीरा, चांदी, मोती, सफेद कपड़े, घी, सोना दान करना चाहिए।

वृश्चिक-

इस राशि के लिए ग्रहण अच्छे फल देने वाला हो सकता है। इस राशि के जातकों को भूमि, मसूर दाल, लाल कपड़े, गुड़, चंदन, फूल, सोना, तांबा, केशर का दान कर सकते हैं।

धनु-

इस राशि के जातक अगर नौकरी पेशा हैं तो नौकरी में दिक्कतें आ सकती है। इस राशि को जातकों को अनाज, पीले कपड़े, सोना, घी, पीले फल, पुखराज, हल्दी, किताबें, धन, शहद, शकर, नमक, भूमि का दान करने की सलाह दी जाती है।

मकर-

मकर राशि के लिए ग्रहण का प्रभाव शुभ है। इस राशि के जातकों को तेल, सात धान, नीलम, तिल, नील और नीले कपड़े, कंबल, ऊनी वस्त्र, सोना, उड़द का दान करना चाहिए।

कुंभ-

इस राशि के लोगों के लिए ग्रहण शुभ प्रभाव देगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। कुंभ राशि के जातकों को तेल, सात प्रकार के धान, नीलम, तिल, नीले और काले कपड़े, कंबल, ऊनी कपड़े, सोना दान करें।

मीन-

इस राशि के जातकों की सेहत पर बुरा असर पड सकता है। जातकों को पीले कपड़े, अनाज, सोना, घी, पीले फल, पुखराज, हल्दी, किताबें, धन, शहद, शकर, नमक का दान करना चाहिए।

Tags: # Lunar EclipseBhopal NewsDharm
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version