Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

‘मूड ऑफ द नेशन’ में डंका बजने से उत्साहित योगी आदित्यनाथ, कहा-सनातन है भारत का राष्ट्रीय धर्म

कहीं सबसे बड़ी कुर्सी पर तो दावेदारी नहीं?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
21 मार्च को योगी का होगा राजतिलक, उत्तराखंड में सस्पेंस बरकार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लखनऊ/जयपुर। अपनी सख्त छवि और भ्रष्टाचार-गुंडागर्दी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के लिए मशहूर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश के लोगों के बीच किए गए एक सर्वे में सबसे अच्छा चीफ मिनिस्टर माना गया है। एक निजी न्यूज़ चैनल के सर्वे के मुताबिक 39.1 फ़ीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बेहतरीन मुक्यमंत्री बताया है। इस सूची में दूसरे नंबर पर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी योगी से काफी पीछे हैं। 16 फीसदी लोगों ने केजरीवाल को अच्छा मुख्यमंत्री बताया है।

  • इंडिया टुडे और सी वोटर के सर्वे मूड ऑफ़ द नेशन के तहत 30 मुख्यमंत्रियों के कामकाज को लेकर सर्वे किया था
  • सर्वे में जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे बेहतर बताया और कहा कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं
  • सर्वे की मानें तो योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता काफी बढ़ी है
  • सर्वे में जब पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर अमित शाह को जहां 26 फीसदी के वोट मिले तो योगी आदित्यनाथ को 25 फीसदी ने अपनी पसंद बताया

राजस्थान में दिया ऐसा बयान, जिससे लोग हैरान

पहले आपको बताते हैं कि योगी ने कब और कहां यह बयान दिया है। दरअसल, राजस्थान के जालोर पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘सनातन’ धर्म देश का राष्ट्रीय धर्म है। उन्होंने कहा कि जरुरत है कि लोग व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर एकजुट हों, जिससे देश सुरक्षित हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालोर के भीनमाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जालोर जिले के भीनमाल पहुंचे, जहां उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन किए
  • उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारा राष्ट्रीय धर्म है
  • साथ ही योगी ने ये भी कहा कि अगर किसी कालखंड में हमारे धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है तो उसके पुनर्निर्माण का अभियान चले
  • योगी बोले- इस अभियान का क्रम आज आप देख रहे होंगे, 500 वर्षों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है

सर्वोच्च कुर्सी पर तो नहीं साध रहे निशाना

यह एक ओपन सीक्रेट है कि हिंदुत्व के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ जितने प्रखर और मुखर रहे हैं, उतना कोई और नहीं रहा है। पीएम मोदी अगर तीसरा टर्म लेने में सफल भी होते हैं तो भी उनके उत्तराधिकारी की तलाश तो हो ही रही है। अमित शाह भले उनके सर्वाधिक वांछित उत्तराधिकारी अभी दिख रहे हैं, लेकिन राजनीति की गति कोई नहीं जानता। योगी की लोकप्रियता भी बढ़ रही है, ऐसे में इस तरह के बयान देकर कहीं वह हिंदुतव के मुद्दे को और धार तो नहीं देना चाहते, कहीं सेंटर में आने की अपनी इच्छा को इस तरीके से तो नहीं व्यक्त कर रहे हैं।

यूपी में भी मनोज सिन्हा का नाम लगभग फाइनल था, लेकिन अंतिम समय में योगी ने जिस तरह बाजी पलटी, वह कम ही लोगों को मालूम है। अंदरखाने तो यही खबर थी कि लगभग विद्रोह की धमकी देकर योगी ने अपना नाम फाइनल करवाया।

राम के सहारे पार करेंगे नैया…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालोर में कहा कि देश में अमृत काल चल रहा है और राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि 1400 साल पुराना भगवान नीलकंठ का मंदिर देखने में अदभुत है, राजस्थान और देश के श्रद्धालुओं को इस भव्य मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। आज देश आगे बढ़ रहा है और देश में अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भव्य राम मंदिर भी बन रहा है। हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। योगी ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि अगले साल से राम मंदिर बन जाएगा।

योगी प्रशासनिक क्षमता, दुरुस्त लॉ एंड ऑर्डर और कट्टर हिंदुत्व के तीन बाणों के सहारे यह महासमर जीतना चाह रहे हैं, तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

सीएम योगी के काफिले पर बरसे फूल

सीएम योगी शुक्रवार को तकरीबन शाम 4 बजे भीनमाल पहुंचे। वह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ जोधपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए भीनमाल के गवर्नमेंट कॉलेज के पीछे बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। यात्रा के दौरान लोगों ने फूल बरसाकर सीएम के काफिले का स्वागत किया.

Post Views: 143
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version