लखनऊ में पांच मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत 9 गंभीर तौर पर घायल, राहत कार्य जोरों पर

आर्मी भी काम में लगी है

लखनऊ। नेपाल से लेकर भारत तक भूकंप के झटके महसूस हुए, लेकिन इमारत गिरी लखनऊ में। भूकंप के तीन घंटे बाद ही लखनऊ में पांच मजिला एक बिल्डिंग गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। मलबे में दबे 9 लोगों को निकालकर भेजा गया है। 12 जेसीबी के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। अभी 30 से 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

हादसा शहर के हसनगंज रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट में हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भूकंप की वजह से बिल्डिंग में दरार आ गई थी। हालांकि, हादसा हुआ किस वजह से अभी यह साफ नहीं है।

 

Exit mobile version