लखनऊ। नेपाल से लेकर भारत तक भूकंप के झटके महसूस हुए, लेकिन इमारत गिरी लखनऊ में। भूकंप के तीन घंटे बाद ही लखनऊ में पांच मजिला एक बिल्डिंग गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है। मलबे में दबे 9 लोगों को निकालकर भेजा गया है। 12 जेसीबी के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। अभी 30 से 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
- हादसा इतना भीषण है कि आर्मी को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक इस हादसे के मौके पर पहुंच चुके हैं
- हादसे को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इमारत अचानक गिर गई, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है
- डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ के सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं
- चार मंजिला मकान अचानक गिरा है, सभी आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं
- घटनास्थल पर ज्यादा से ज्यादा एम्बुलेंस को बुलाया गया है
- रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लाइट की व्यवस्था की गई है
- पूर्व कांग्रेस नेता जीशान हैदर के परिवार का 8 साल के बेटा मुस्तफा निकाल लिया गया है
हादसा शहर के हसनगंज रोड स्थित अलाया अपार्टमेंट में हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अंदर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भूकंप की वजह से बिल्डिंग में दरार आ गई थी। हालांकि, हादसा हुआ किस वजह से अभी यह साफ नहीं है।





