Sunday, June 14, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भोपाल को शर्मसार करने वाला लव जिहाद मामला— एसआईटी पांचवे आरोपी से कर रही पूछताछ…कौन कर रहा था आरोपियों को फंडिंग!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 2, 2025
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
भोपाल को शर्मसार करने वाला लव जिहाद मामला— एसआईटी पांचवे आरोपी से कर रही पूछताछ…कौन कर रहा था आरोपियों को फंडिंग!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल को शर्मसार करने वाला लव जिहाद मामला— एसआईटी पांचवे आरोपी से कर रही पूछताछ…कौन कर रहा था आरोपियों को फंडिंग!

भोपाल में सामने आए लव जिहाद मामले ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। अब तक पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जिनमें अधिकतर आरोपी मुस्लिम समाज में मध्यम से ताल्लुक रखते हैं, ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इन अपराधियों के पास भोपाल और दूसरे शहर की महंगी होटलों में ठहरने और हिन्दू लड़कियों को बरगला कर वहां ले जाने का पैसा कहां से मिलता था।
इनके ​पीछे फंडिग करने वाले कौन हैं, जिनके चेहरे सामने आना बहुत जरुरी है। इस मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, ये पांचवां आरोपी भोपाल ही छिपा बैठा था। जिसे पुलिस ने धरदबोचा है,इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, छठवे आरोपी की तलाश जारी है।

Related posts

IPS officer father allegedly duped of ₹2.27 crore

एमपी के IPS अधिकारी के पिता से यूपी में 2.27 करोड़ की कथित ठगी! जमीन सौदे से दुबई निवेश तक, बाराबंकी में हाई-प्रोफाइल मामला

June 14, 2026
Bahujan Samaj Party Uttar Pradesh

2027 की जंग के लिए बसपा की नई बिसात, सोशल इंजीनियरिंग के सहारे सत्ता में वापसी की तैयारी

June 14, 2026

बड़ा सवाल— आरोपियों को फंडिंग करने वाले कौन हैं
एसआईटी राजधानी भोपाल के लव जिहाद के इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। एसआईटी की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है। सूत्र बताते हैं कि जांच में आरोपियों के आर्थिक मददगार यानी फंडिंग कनेक्शन का खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक शहर का एक नामी बदमाश इन सभी आरोपियों को फंडिंग करता था। जिसके पैसे से मुख्य आरोपी फरहान खान महंगी लाइफ स्टाइल जी रहा था,हिन्दू लड़कियों को महंगे होटल में खाना खिलाना उसका शगल था। मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद फरहान खान के पास करीब 3 लाख की स्पोर्ट्स बाइक थी। वहीं अली भी महंगी घड़ियों का शौकीन बताया जाता है। जो टारगेट की गई छात्राओं को महंगे होटलों में ले जाते थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि फरहान ही टारगेट की गई कॉलेज की छात्राओं को शहर के महंगे होटलों में ले जाया जाता था। एसआईटी के अधिकारी अब आरोपियों को की जाने वाली फंडिंग कनेक्शन की भी जांच करने में जुटे है।

बता दें कि राजधानी भोपाल को शर्मसार कर देने वाले इस मामले में अब तक चार आरोपी फरहान खान, साहिल, अली और साद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन नबील और अबरार लगातार फरार थे, जिनमें से पुलिस के हाथ नबील तक जा पहुंचे और उसे धर दबोचा, अब अबरार की तलाश की जा रही है।

पुलिस के सूत्र बताते हैं पांचवे आरोपी नबील के किराए के कमरे में ही फरहान खान पीड़ित छात्राओं को लेकर जाता था। उनके साथ वहां पर दुष्कर्म करता था। इसके अतिरिक्त कई बार नबील के कमरे में ही पार्टी भी आयोजित की जाती थी। इस पा​र्टी में हिन्दू छात्राओं को बुलाया जाता था। जो छात्रा पार्टी में आने से मना करती थी, उसे उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

फरहान बेचने वाला था पोर्न साइट पर रेप के वीडियो
खुलासा यह भी हुआ है कि मुख्य आरोपी फरहान खान इन छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो पोर्न साइट्स पर बेचने की फिराक में था। जांच के दौरान एसआईटी के जांच अधिकारियों को फरहान के मोबाइल में भी पोर्न साइट्स पर वीडियो बेचने का लिंक मिला है। जिसम में उसकी मदद अबरार और नबील मदद करते थे। नबील के कमरे पर ही ये अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। रेप की फाइलें आरोपी अपने लैपटॉप में सेव करके रखते थे।

लव जिहाद के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
मध्य प्रदेश की राजधानी में आज शुक्रवार शाम 5 बजे “लव-जिहाद” के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाने वाला है। सकल हिंदू महिला संगठनों के नेतृत्व में होने वाला यह आंदोलन राजधानी भोपाल के 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ किया जा रहा है। जहां पर सनातनी महिलाएं और सामाजिक संगठन एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। दरअसल पूरे मामले को लेकर हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। विरोध प्रदर्शन से पहले महिलाओं का कहना है कि हिंदू बेटियों को इस तरह लव जिहाद के जाल में फंसाया जाकर उनके साथ घिनौनी हरकत की जा रही है। जिसे अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के जरिए समाज की “बेटियों की इज्जत बचाने” की मुहिम के तहत ही देशव्यापी संदेश देने की कोशिश की जा रही है। विरोध प्रदर्शन के जरिए सामाजिक चेतना को जाग्रत करने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के साथ ही लव-जिहाद के खिलाफ सख्तकदम उठाने की मांग की जा रही है।

Post Views: 794
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version