क्या आप जानते हैं …दुनिया में सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट है ”तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट”… हर साल मिलता है इतने करोड़ का दान !

Lord Balaji Richest Temple in the World Trust Tirumala Tirupati Devasthanam Trust Tirupati Temple

दुनिया में सबसे अमीर मंदिर या ट्रस्ट कोई है तो वह है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम यानी टीटीडी ट्रस्ट। जिसने इस साल करीब 1161 करोड़ रुपए की एफडी बैंक में कराई है। पिछले करीब 12 साल में यह सबसे अधिक राशि है। बता दें तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट की गिनती दुनिया के सबसे अमीर मंदिर ट्रस्टों में होती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम यानी टीटीडी ट्रस्ट देश का एकमात्र ऐसा हिंदू धार्मिक ट्रस्ट है जो पिछले 12 साल में लगातार साल दर साल करीब 500 करोड़ रुपए या उससे अधिक की रकम जमा करता रहा है। साल 2012 तक ट्रस्ट का फिक्स डिपाजिट करीब 4820 करोड़ रुपए था। साल 2013 में तिरुपति ट्रस्ट ने अपनी एफडी में वृद्धि की। 2013 से 2024 के बीच करीब 8467 करोड़ रुपए बैंकों में जमा किए गए। यह राशि देश के किसी भी मंदिर ट्रस्ट की ओर से जमा की गई सबसे अधिक राशि है। ट्रस्ट की ओर से विभिन्न बैंकों में करीब 13287 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई है। इतना ही नहीं मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित कई ट्रस्ट जिसमें श्रीवेंकटेश्वर नित्य अन्नप्रसादम ट्रस्ट और श्रीवेंकटेश्वर प्राणदानम ट्रस्ट आदि शामिल हैं। जिन्हें भक्तों की ओर से पर्याप्त दान राशि मिलती है। इन ट्रस्टों की करीब 5529 करोड़ रुपए की राशि एफडी के रुप में जमा की गई है।

ट्रस्ट को FD पर मिलता सालाना 1600 करोड़ का ब्याज

विभिन्न बैंकों और ट्रस्टों में तिरुपति ट्रस्ट की नगद राशि कुल मिलाकर 18817 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है। जो अब तक के इतिहास में जमा की गई सबसे बड़ी राशि है। बता दे ट्रस्ट अपनी एफडी पर ब्याज के रूप में सालाना करीब 1600 करोड़ रुपए की राशि कमाता है। इसके अतिरिक्त हाल ही में 1031 किलोग्राम सोना जमा किया गया। बैंकों में मंदिर ट्रस्ट का सोना भंडारण भी बढ़कर अब करीब 11329 किलो ग्राम हो गया है। यानी हर साल तिरुपति ट्रस्ट की फिक्स डिपाजिट राशि में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2013 मे 608 करोड़ तो साल 2014 में 970 करोड़ रुपए जमा किए गए जबकि साल 2015 में 961 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई थी। इसी तरह साल 2016 में 1153 करोड़ रुपए और साल 2017 में 774 करोड़ रुपए जमा किए गए। 2018 में 501 करोड़ रुपए की एफडी हुई थी। पिछले 12 साल की बात करें तो पहली बार कोरोना काल में एफडी की राशि कम हुई थी। साल 2019 में 285 करोड़ रुपए और साल 2020 में 753 करोड़ रुपए जमा हुए। जबकि 2021 में यह राशि घटकर 270 करोड़ रुपए और साल 2022 में यह राशि 274 करोड़ रुपए की एफडी के रूप में जमा की गई थी। जबकि पिछले साल ट्रस्ट ने 757 करोड़ रुपए की FD विभिन्न बैंकों में कराई थी।

Exit mobile version