Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अखिलेश का ‘मिशन 80’, पसमांदा मुसलमानों को साधन की कवायद,क्या है सपा का MY फैक्टर,क्या पसमांदा मुसलमान बनेंगे गेमचेंजर?

DigitalDesk by DigitalDesk
August 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य
0
80 Seat Pasmanda Muslim
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सियासी दलों की नजर में हर वर्ग अहम हो गया है। लोकसभा चुनाव से पहले सभी निगाहें उत्तर प्रदेश की तरफ टिकी हैं। 80 सीटों के साथ देश के सबसे बड़े राज्य यूपी को लेकर सभी दल सक्रिय हैं। मिशन 80 के लिहाज से चुनाव से पहले सपा ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है।

  • अखिलेश का प्लान,क्या साथ आएंगे पसमांदा मुसलमान?
  • चुनावी डगर,पसमांदा मुसलमान बनेंगे गेमचेंजर
  • यूपी में सपा के लिए अहम है MY फैक्टर
  • एमवाय यानी मुस्लिम यादव फैक्टर
  • सपा के लिए हमेशा कारगर रहा एमवाय फैक्टर
  • अब सपा ने की लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी
  • बेहतर प्रदर्शन के लिए कई स्तर पर कर रही काम
  • एमवाय के साथ ही सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे सपा
  • यूपी में हैं लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें

यूपी में सपा के लिए MY फैक्टर यानी मुस्लिम यादव फैक्टर हमेशा कारगर रहा है। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर प्रदर्शन के लिए कई स्तर पर काम कर रही है। उसमें एमवाई मुस्लिम यादव समीकरण के साथ ही सपा सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे भी लोकसभा चुनाव में उतरने की कोशिश में जुटी हुई है। जिससे समाज के सभी वर्ग के लोगों का साथ मिले और पार्टी की चुनाव में नैया पार हो सके। वैसे चुनाव कोई भी हो यूपी में मुस्लिम और यादवों ने हमेशा सपा का साथ दिया है। 2024 से पहले अखिलेश एमवाय के साथ ही PDA यानि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर मैदान में हैं। इस वजह है कि अल्पसंख्यक मुस्लिमों में भी पिछड़े वर्ग पसमांदा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। दरअसल यूपी में 19.6 फीसदी मुस्लिम आबादी का एक बड़ा हिस्सा पिछड़ा वर्ग यानी पसमांदा मुसलमानों का है। सपा की अल्पसंख्यक सभा में बीजेपी के खिलाफ ब्लूप्रिंट तैयार हुआ है। यानी जल्द सपा शहर-शहर पसमांदा सम्मेलन करने की तैयारी कर रही है।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026

अल्पसंख्यक समुदाय को जगाएगी सपा

यूपीए से बने INDIA बन गया है। इसके बारे में अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जागरूकता लाई जाएगी। उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों में अल्पसंख्यक नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके साथ ही मुस्लिम मतदाताओं को संगठित करने के लिए शहर-शहर सभाएं की जाएंगी। इस दौरान बताया जाएगा कि बीजेपी किस तरह से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नीतियां लेकर आ रही है। बता दें पिछले दिनों सपा सांसद और विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई हुई थी। ऐसे में सिर्फ जनप्रतिनिधियों तक नहीं मुस्लिमों को CAA और NRC के जरिए दायरे में बांधने की कोशिशों के बाद प्रदर्शन किये गए। अखिलेश के साथ शिवपाल सिंह यादव की मौजूदगी में तय हुआ कि बीजेपी की ओर से जानबूझकर मुकदमों के जरिए परेशान करने की रणनीति बनाई जा रही है, जिसे जनता के बीच लेकर जाएंगे।

बुलडोजर एक्शन पर भी बैठक में चर्चा

सपा की अल्पसंख्यक सभा में यूपी की योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर भी मंथन किया गया। बुलडोजर नीति के खिलाफ सपा अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। बैठक में कहा गया है कि इससे मुस्लिम समाज को डराया जा रहा है। एक ही समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। सपा नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि बुलडोजर एक्शन गलत है। सपा इस नीति के खिलाफ आवाज उठागी।

मुस्लिम और पसमांदा में बढ़ न जाए दूरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कुछ मुस्लिम चेहरों को शामिल किया गया है। ऐसा करके पूरे देश में संदेश देने की कोशिश कर रही है। लेकिन सपा का आरोप है कि सरकार में शामिल मुस्लिम चेहरे कभी पसमांदा के हितैषी नहीं हो सकते हैं। सपा का कहना है कि जिस तरीके से पसमांदा मुसलमान को लेकर बीजेपी अभियान और चुनाव प्रचार के दौरान ढोल पीट रही है। उसके पीछे सच्चाई इतनी है कि वह इनका इस्तेमाल करना चाहती। इसलिए मुस्लिम नेता जिलेवार पसमंदा मुसलमानों की सभाएं करेंगे।

यूपी में लोकसभा की कितनी सीटें किसके पास

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी- 62, अपना दल (एस)- 2, बीएसपी- 10, सपा- 5 और कांग्रेस के खाते में 1 सीट आई थी। साल 2019 में हुए चुनाव के बाद यूपी की तीन सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें आजमगढ़, रामपुर और मैनपुरी लोकसभा सीट शामिल हैं। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी तो वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा की ओर से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने मैदान जीता था।

Post Views: 210
Tags: Loksabha ElectionMY FactorPasmanda MuslimSamajwadi PartyUttar Pradesh 80 Seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version