Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘मिशन-80’ में जुटे सियासी दल,बीजेपी डाल रही जयंत चौधरी पर डोरे

DigitalDesk by DigitalDesk
August 14, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य
0
Jayant Chaudhary RLD
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक दलों ने अपने-अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं। राज्य स्तर पर अलग अलग रणनीतियां बनाई जा रही हैं। यूपी में भी भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। इस बार उसने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने अपने सहयोगी दलों को साधने के साथ ही गठबंधन का दायरा भी बढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके चलते भाजपा गठबंधन को लेकर अब राष्ट्रीय लोकदल पर भाजपा डोरे डालती नजर आ रही है।

  • रालोद पर डोरे डाल रही बीजेपी
  • लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन की तैयारी
  • बीजेपी चाहती है रालोद से गठबंधन
  • INDIA के साथ गठबंधन में है रालोद
  • INDIA से रालोद ने मांगी है एक दर्जन सीट

दरअसल भाजपा नेता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर तो हमलावर नजर आते हैं लेकिन रालोद मुखिया जयंत चौधरी के प्रति बीजेपी का रवैया नरम रहता है। दरअसल बताया जा रहा है कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सियासी तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहती है। राष्ट्रीय लोकदल से गठबंधन को लेकर काम किया जा रहा है। इसका ताजा इशारा मुजफ्फरनगर सीट से तीन बार के विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दिया है। मंत्री देव ने अब जयंत चौधरी को अच्छे दिन याद दिलाए और साथ ही उन्होंने यह भी कहा रालोद से गठबंधन का निर्णय तो आलाकमान लेगा। बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और रालोद का गठबंधन हुआ था। तब रालोद ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल रालोद को 5 सीटों के बहाने अच्छे दिन याद कराकर अपने पाले में लेने की कोशिश में करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि रालोद अगर साथ आ जाए तो यूपी में उनकी स्थिति बेहतर हो जाएगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

विधानसभा चुनाव में था रालोद सपा का गठबंधन

उत्तरप्रदेश में साल 2022 के विधानसभा चुनाव के समय राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के बीच विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया गया था। हालांकि ये गठबंधन अब भी जारी है। विधानसभा चुनाव में रालोद की स्थिति में थोड़ा सुधर हुआ है। हालांकि लोकसभा में उसकी हालत खराब है। यूपी की विधानसभा में रालोद की फिलहाल नौ सीट हैं। अब आलम यह है कि साल 2014 और इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में रालोद को एक सीट मिली थी। सियासी जानकारी बताते हैं कि भाजपा ने रालोद को गठबंधन कर लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। वही जयंत चौधरी चार सीट मांग रहे हैं। इसे लेकर दोनों ही दल अपनी अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उधर रालोद जो फिलहाल INDIA के साथ गठबंधन में है उसने वहां एक दर्जन सीट मांगी है।

Post Views: 142
Tags: BJPCM Yogi AdityanathINDIA AllianceJayant ChaudharyLoksabha Election 2024RLD
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version