लोकसभा का चुनाव छठे चरण में पहुंच गया है। आज शनिवार 25 मई को सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।
- छठवें चरण में 58 सीटों पर वोटिंग जारी
- 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग
- दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक की सीटें शामिल
- यूपी की सबसे अधिक 14 सीट
- 2019 में बीजेपी ने जीती थी 58 में से 40 सीट
सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीट
छठे चरण में सबसे ज्यादा सीट उत्तर प्रदेश की है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग जारी है। जबकि हरियाणा की 10 सीट, बिहार की 8 सीट,पश्चिम बंगाल की 8 सीट, दिल्ली 7 सीट, ओडीशा 6 सीट,
झारखंड 4 और जम्मू कश्मीर एक सीट पर वोटिंग जारी है।
छठे चरण के दिग्गज चेहरे
छठे चरण की में प्रमुख दिग्गज चेहरे की बात की जाए तो सुल्तान उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी, उत्तर पूर्व दिल्ली से कांग्रेस के कन्हैया कुमार,आनंद नाग राजौरी लोक सभा सीट से महबूबा मुफ्ती और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से नवीन जिंदल चुनाव मैदान में हैंl
2019 में कांग्रेस का नहीं खुला था खाता
आज जिन 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है उनमें 2019 में 40 सीट बीजेपी तो चार सीट B.J.D और चार सीट बसपा के साथ तीन सीट जदयू, 3 सीट टीएमसी और एक-एक सीट सपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस, लोक जनशक्ति पार्टी, आजसू, को मिली थी। 2019 में इन 58 सीटों में से कांग्रेस के खाते में एक भी नहीं गई थी। यही नहीं यूपीए का भी यहां खाता नहीं खुला था। बात करें 2014 की तब बीजेपी ने 58 में से 37सीट और कांग्रेस ने एक सीट जीती थी । 2009 में बीजेपी सात जीती थी जबकि कांग्रेस को यहां 22 सीट मिली थी।
पश्चिम बंगाल में हुआ था सबसे ज्यादा मतदान
पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में इन 58 सीटों पर 64.17 प्रतिशत 2014 में 6 7.07% और 2009 में 51.84% मतदान दर्ज किया गया था पिछली बार 2019 में सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 84.55 और जम्मू कश्मीर की अनंत नाग राजौरी सीट पर सबसे कम 8.98% वोटिंग हुई थी।
लोकसभा चुनाव2024 के पिछले पांच चरणों की बात की जाए तो पहले चरण में 66.14 प्रतिशत, दूसरे चरण में 66.71%, तीसरे चरण में 65.68%, चौथे चरण में 69.16% और पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी जो पिछली बार से कम रही।