Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

किसे मिलेगा लोकसभा अध्यक्ष का पद…TDP और JDU ने पेश की अपनी अपनी दावेदारी…BJP की सूची में ओम बिरला और ​डी पुरंदेश्वरी का नाम

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Session President Protem Speaker Lok Sabha Speaker Election Om Birla Major Contenders
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री परिषद की शपथ के बाद अब मंत्रियों के विभागों का बंटवारे के बाद अब संसद सत्र के शुरू होने की तारीख आ गई है। 24 तारीख से संसद का सत्र शुरू होगा जो 3 जुलाई तक चलेगा। इस दरमियान आठ बैठकें होंगी और 2 महत्वपूर्ण कार्य सबसे पहले होंगे। जिसमें नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा। जबकि 27 जून से 3 जुलाई तक राज्यसभा का सत्र बुलाया गया है। इस संक्षिप्त सत्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के भाषण के बाद संसद में अपने मंत्री परिषद के सदस्यों का परिचय करायेंगे। प्रधानमंत्री संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के भाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद जवाब देंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह पहला सत्र है। बीजेपी इस बार बहुमत के साथ सत्ता में नहीं लौटी है। हालांकि एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। एनडीए के पास लोकसभा में 293 सीट हैं। जिसमें से बीजेपी के पास 241 सीट हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन को 233 सीट मिली हैं। यानी 18 वीं लोकसभा स्थिति 17 वीं लोकसभा से अलग है। 18वीं लोकसभा में विपक्ष के पास सीट ज्यादा हैं यानी विपक्ष इस बार बहुत ताकतवर है। ऐसे में संसद का यह सत्र हंगामेदार होने की संभावना है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • 26 जून को होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव
  • ओम बिरला प्रमुख दावेदार हैं
  • 17वीं लोकसभा में भी अध्यक्ष थे ओम​ बिरला
  • टीडीपी और जेडीयू की नजर भी स्पीकार के पद पर
  • दोनों पार्टियों ने मांगा अपने अपने लिए लोकसभा अध्यक्ष का पद

राष्ट्रपति दिलायेंगे प्रोटेम स्पीकर को शपथ

सत्र के तीसरे दिन 26 जून को अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। इसे संबंध में लोकसभा द्वारा बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी गयी है।जिसमें लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख की घो​षणा की गई है। बता दें संविधान के अनुच्छेद 93 के तहत नई लोकसभा के पहली बार शुरू होने से पहले स्पीकर का पद रिक्त हो जाता है। लिहाजा राष्ट्रपति सबसे पहले नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को पद की शपथ दिलाने के लिए अस्थाई अध्यक्ष को नियुक्ति करेंगे। यानी 24 और 25 जून को प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। संसद सत्र के पहले दो दिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के 7 बार के सांसद राधा मोहन सिंह को प्रोटेम स्पीकर नियुक्ति किये जाने की संभावना है। बता दें राधा मोहन सबसे वरिष्ठ सदस्यों में शामिल हैं।

लोकसभा स्पीकर के दावेदार कौन

संसद के मानसूत्र सत्र की तारीख लगभग फाइनल हो गई है। सूत्रों की माने तो मोदी सरकार 3.0 का मानसून सत्र अगले माह 24 जून से प्रारंभ होगा। सत्र के दौरान जहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। वहीं इससे पहले लोकसभाा अध्यक्ष का चयन होगा। ऐसे में 17वीं लोकसभा में अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले ओम बिरला को ही इस बार भी इस पद के लिए प्रमुख दावेदार माना जा रहा हैं। लेकिन चर्चा तो यह भी है कि चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगू देशम पार्टी और नीतिश कुमार की पार्टी जेडीयू दोनों ही इस महत्वपूर्ण पद पर अपनी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इन दोनों ही पार्टियों ने लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए अपनी अपनी दावेदारी भी पेश की है।

TDP और जदयू की स्पीकर पद पर नजर

बता दें पूर्व अध्यक्ष जीएमसी बालयोगी के बेटे जीएम हरीश बालयोगी समेत टीडीपी के कई नेताओं के नाम भी स्पीकर के पद के लिए चर्चा में हैं। हालांकि इस संबंध में टीडीपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बीजेपी की सूची में डी पुरंदेश्वरी का भी नाम

वहीं संभावित उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी की ओर से ओम बिरला के साथ एक नया नाम आंध्र प्रदेश अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी का भी जुड़ता नजर आ रहा है। बता दें पुरंदेश्वरी टीडीपी नेता एन.चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की बहन भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें सर्वसम्मति से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामा राव की बेटी दग्गुबाती पुरंदेश्वरी वैसे 2004 और इसके बाद 2009 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतीं थीं। इस बार वे राजमुंदरी सीट से बीजेपी सांसद के रूप में लौटी हैं।

गठबंधन की सरकार में अहम होता है स्पीकर का पद

बता दें सदन में स्पीकर को संकट मोचक माना जाता है। खासतौर पर गठबंधन की सरकारों में अध्यक्ष की भूमिका अहम हो जाता है। यही वजह है कि भाजपा के लिए भी अपनी ही पार्टी से लोकसभा अध्यक्ष होना महत्वपूर्ण है। कभी दलबदल की स्थिति बनी तो लोकसभा अध्यक्ष के पास सदन के किसी सदस्य को अयोग्य ठहराने का भी अधिकार होता है।

Post Views: 320
Tags: #Lok Sabha Session#Lok Sabha Speaker Election#Om Birla Major Contenders#President Protem Speaker
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version