Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आधी रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही ….इस तरह पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक…

DigitalDesk by DigitalDesk
April 3, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
आधी रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही ….इस तरह पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आधी रात तक चली लोकसभा की कार्यवाही ….इस तरह पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक…

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। रात दो बजे तक चली सदन की कार्यवाही के दौरान करीब 12 घंटे से ज्यादा समय तक मैराथन चर्चा हुई। इसके बाद लोकसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को पारित कर दिया है। इस विधेयक के पक्ष में जहां 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद मतदान करवाया। इस दौरान संशोधन बिल के पक्ष में जहां 288 वोट पड़े तो वहीं 232 वोट इसके विरोध में पड़े और इस तरह आधी रात को 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया है। इससे पहले सदन में गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों की ओर से लाए गए संशोधनों को खारिज कर दिया गया।

Related posts

Meenakshi Natarajan nomination cancelled

कांग्रेस प्रत्याशियों के रद्द नामांकन पर बार-बार उठे सवाल… मध्य प्रदेश से लेकर देशभर में बने बड़े राजनीतिक विवाद

June 9, 2026
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त; बीजेपी की राह हुई आसान

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त; बीजेपी की राह हुई आसान

June 9, 2026
  • लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पास
  • रात दो बजे तक चली सदन की कार्यवाही
  • करीब 12 घंटे से ज्यादा समय तक हुई मैराथन चर्चा
  • संशोधन विधेयक के पक्ष में 288 मत पड़े
  • संशोधन के विपक्ष में 232 मत पड़े
  • लोकसभा स्पीकर ने चर्चा पूरी होने के बाद कराया मतदान
  • आधी रात 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास
  • गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों के संशोधन प्रस्ताव खारिज

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया और कहा एनडीए सरकार वक्फ संपत्तियों के बेहतर प्रशासन और अनियमितता को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। 2013 में किए गए वक्फ कानून संशोधन को अमित शाह ने तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया और कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। शाह ने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड और परिषद में अब तक केवल एक ही धर्म के लोगों की नियुक्ति को बढ़ावा दिया गया और कहा कि इससे देश को एक बार फिर विभाजित करने की कोशिश की गई। अमित शाह ने यह भी कहा कि दरअसल नए विधेयक की जरुरत 2013 में किए गए संशोधन की वजह से पड़ी।

  • वक्फ संपत्तियों में अनियमितता का आरोप
  • तुष्टिकरण के तहत 2013 में किया संशोधन
  • ‘विपक्ष ने किया अल्पसंख्यकों को गुमराह’
  • ‘वक्फ की संपत्तियों का दान और प्रशासन’
  • वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों को लेकर विवाद

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि वे संसदीय कार्यमंत्री किरन रिजिजू की ओर से लाए गए वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के लिए लोकसभा में खड़े हैं, लेकिन वे सुबह से चल रही बहस को सुन रहे हैं। वे कुछ बातें स्पष्ट करना चाहते हैं कि वक्फ एक अरबी शब्द है। इसका मतलब है अल्लाह के नाम पर संपत्ति का दान करना। वक्फ एक धर्मार्थ बंदोबस्ती है। यहां दान शब्द महत्वपूर्ण है। वे सरकारी संपत्ति दान नहीं कर सकते।

अमित शाह ने कहा “जहां तक ​​भारत का सवाल है, वक्फ बोर्ड साल 1995 में अस्तित्व में आया था। शाह ने कहा चैरिटी कमिश्नर का काम प्रशासनिक है। उन्होंने कहा “वक्फ काउंसिल, बोर्ड का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का शोषण करने वालों को पकड़ना है।। शाह ने कहा, “अगर 2013 में संशोधन नहीं हुए होते तो इस विधेयक की आवश्यकता ही नहीं थी। चुनाव के चलते एक रात में वक्फ को चरमपंथी बना दिया गया। मुसलमानों को चार साल में पता चल जाएगा कि यह विधेयक उनके लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा केरल के कई कैथोलिक संगठनों ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। उन्होंने भी साल 2013 के विधेयक को अनुचित करार दिया है।

Post Views: 285
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version