Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

5वें दिन 20 मिनट ही चली लोकसभा की कार्यवाही,हंगामे के बीच सोमवार तक के लिए स्थगित

DigitalDesk by DigitalDesk
March 17, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Lok Sabha proceedings adjourned
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में शुक्रवार को 5वें दिन भी हंगामा देखा गया। सदन की कार्यवाही शुरू होने के 20 मिनट बाद ही खत्म कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन में नारेबाजी के चलते लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 20 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। बता दें कांग्रेस के सांसद जहां राहुल गांधी को सदन में बोलने दो के नारे लगा रहे थे तो वहीं बीजेपी पिछले चार दिन से राहुल गांधी के कैम्ब्रिज वाले बयान पर माफी की मांग पर अड़ी हुई है। ऐसे में लोकसभा की कार्यवाही 5वें दिन भी नहीं चल सकी। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के बाद 20 मार्च सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

लंदन वाले बयान पर सियासी घमासन

बता दें राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर मचे सियासी घमासन ने संसद को भी ठप कर दिया है। बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरुआती दिन की कार्यवाही इस हंगामे की भेंट चढ़ गई। ऐसे में पांचवें दिन भी संसद पक्ष-विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही नहीं चल सकी। संसद के बजट सत्र के दूसरा चरण में हंगामे के बीच जहां केंद्र सरकार राहुल गांधी को लंदन में दिए उनके बयानों के लिए घेर रही है तो वहीं विपक्ष ने अदाणी मामले में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को मुद्दा बना कर सरकार पर हमले तेज कर दिये हैं। पक्ष विपक्ष की इस नूराकुश्ती के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा जारी है। शुक्रवार को भी इसे लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। दोनों सदनों में हंगामे के नजारे दिखाई दिये। सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में नजर आए।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

संसद में बोलने के लिए राहुल ने मांगा समय

बता दें राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिलकर सदन में बोलने के लिए समय मांगा था। लेकिन उन्हें बोलने का अब तक अवसर नहीं मिला है और कांग्रेसी इसी को लेकर सदन में हंगामा कर रहे हैं। वहीं बीजेपी सदस्य राहुल गांधी से उनके बयानों को लेकर माफी की मांग पर अड़े हैं। बीजेपी के निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें राहुल गांधी के सदन से निष्कासन की मांग की गई है। साथ ही राहुल के बयान की जांच करने के लिए एक जांच समिति बनाई जाने की भी बात कही है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज पांचवां दिन भी पहले चार दिनों की तरह राहुल गांधी के लंदन में दिए गए भाषण और अडाणी मामले में हंगामे की भेंट चढ़ गया।

बीजेपी चाहती है बनाई जाए स्पेशल कमेटी

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के बयानों पर एतराज जताते हुए उनकी जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यूरोप और अमेरिका में अपनी बयानों से लगातार संसद और भारत की गरिमा को धूमिल की है। ऐसे में उन्हें संसद से निष्कासित करने का समय आ गया है। उनकी लोकसभा सदस्यता को समाप्त करने में मदद करनी चाहिए।

Post Views: 272
Tags: Lok Sabha proceedingsParliament NewsRahul Gandhiuproar in the House
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version