Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

तीसरे चरण का ‘रण’…93 सीटों पर लगी मतदाताओं की कतार…दांव पर अमित शाह, डिंपल यादव, शिवराज, दिग्विजय, सिंधिया की साख इस बार,,,!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 7, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
लोकसभा चुनाव:  तीसरे चरण का रण…शाह से सिंधिया तक दांव पर इन दिग्गिजों की साख…!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज मंगलवार 7 मई को लोकसभा की 93 सीटों पर मतदान जारी है।यह सीट 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की है। मतदान के पहले दो चरण 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को वोटिंग प्रतिशत के कम होने से सियासी दलों के साथ चुनाव आयोग की भी चिंता तीसरे चरण के लिए बढ़ गई है। ऐसे में मतदाताओं सुविधाओं का खास ध्यान रखा जा रहा है। इस चरण में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर प्रहलाद जोशी, ज्योतिरादि​त्य सिंधिया, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तक की सीट पर मतदाता कतार में लगकर मतदान करते नजर आ रहे हैं। 4 जून को मतगणना वाले दिन पता चलेगा कौन किस पर भारी रहा।

  • तीसरे चरण के लिए मतदान जारी
  • लोकसभा की 93 सीटों पर मतदान जारी
  • 10 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीट
  • गांधीनगर से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • धारवाड़ से केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी
  • गुना से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादि​त्य सिंधिया
  • विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान
  • राजगढ़ से दिग्विजय सिंह लड़ रहे हैं चुनाव
  • महाराष्ट्र की 11 सीट पर मतदान जारी
  • कर्नाटक में 14 सीट पर लगी मतदाताओं की कतार
  • यूपी की 10 सीटों पर मतदाता लगे लाइन में

तीसरे चरण में आज 10 राज्यों में मतदान हो रहा है। उनमें सबसे अधिक गुजरात की 26 सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही असम की चार सीट बिहार 5 सीट, छत्तीसगढ़ 7 सीट, गोवा 2, कर्नाटक 14, मध्य प्रदेश 9, महाराष्ट्र 11, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 4, जम्मू कश्मीर एक, दादर और नगर हवेली के साथ दमन दीव की दो-दो सीटों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लाइन लगना शुरु हो गई थी।यहां शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गुजरात की गांधीनगर सीट से अमित शाह

गुजरात के गांधीनगर से केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव मैदान में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सीजे चावड़ा को 5 लाख 57000 से अधिक वोट से चुनाव में परास्त कर चुके हैं। इस बार अमित शाह का मुकाबला कांग्रेस के सोनल पटेल से है। बता दे गांधीनगर लोकसभा सीट से पहले लालकृष्ण आडवाणी जैसे भाजपा के दिग्गज नेता चुनाव लड़ चुके हैं।

गढ़ बचाने डिंपल यादव मैनपुरी से मैदान में

यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर इस बार तीन बार की संसद और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। मैनपुरी सीट यादव परिवार का गढ़ मानी जाती है। डिंपल यादव ने अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद 2022 के उपचुनाव में मैनपुरी से जीत हासिल की थी। इस बार डिंपल यादव का मुकाबला यूपी की योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह और बहुजन समाज पार्टी के शिव प्रसाद यादव से है।

दिग्विजय सिंह का अंतिम चुनाव

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे हैं। वे कहते हैं यह उनका आखरी चुनाव है। राजगढ़ में दिग्विजय सिंह का मुकाबला दो बारे के सांसद रोडमल नागर से है। बीजेपी के रोडमल नागर ने साल 2014 और इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। ऐसे में दिग्विजय की साख यहां राजगढ़ में दांव पर लगी है,क्योंकि वे पिछले 2019 के चुनाव में भेापाल सीट पर बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर से चुनाव हार गये थे।

बारामती में ननद-भाभी के बीच रोचक मुकाबला

महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट पर भी मतदाताओं की कतार देखी जा रही है। इस सीट पर भाभी और ननद के बीच मुकाबला है। बारामती सीट महाराष्ट्र में लोकसभा की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार यहां डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुमित्रा पवार चुनाव मैदान में उतरी हैं। उनका मुकाबला शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुप्रिया सुले ने 52.63% वोट शेयर हासिल करते हुए लोकसभा सीट जीत थी। 2019 में सुप्रिया के मुकाबले भाजपा की कंचन राहुल को केवल 40.69 प्रतिशत मत मिले थे मिले थे।। एनसीपीसी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले 2006 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति में धमाकेदार एंट्री की थी। 2009 के बाद से लगातार बारामती लोकसभा सीट से चुनाव जीतती रहीं हैं। चुनावी शपथ पत्र में सुप्रिया ने अपनी संपत्ति 166.5 करोड़ से ज्यादा बताइ है। जबकि 2019 में सुप्रिया के पास 127.8 करोड़ की संपत्ति थी।

गुना से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट भी चर्चा में रहती है। इस बार यहां बीजेपी की ओर से केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह से है। बता दे 2019 में हुए लोकसभा के चुनाव में बीजेपी के केपी सिंह ने सिंधिया को बड़े अंतर से चुनाव में परास्त किया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया उस समय कांग्रेस में थे और इसी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

विदिशा एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश की ही विदिशा लोकसभा सीट भी इस समय चर्चा में है। विदिशा से पांच बार सांसद रहे और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मैदान में है। शिवराज सिंह चौहान 2005 से 2023 तक चार बार मप्र के मुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाई। लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला इस बार कांग्रेस के भानुप्रताप शर्मा से है।

Post Views: 145
Tags: #Shivraj #dimple yadav #Akhilesh Yadav#Third phase voting continues #Amit Shah #ScindiaLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version