Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव का अंतिम ‘रण’ पूर्वांचल में दांव पर विपक्षी गठबंधन की साख..! बीजेपी के सामने सीट बचाने की चुनौती

DigitalDesk by DigitalDesk
May 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, मेरठ, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha elections seventh phase PM Narendra Modi Kangana Ranaut Ravi Kishan Anurag Thakur Ravi Shankar Prasad
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव का रण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 1 जून शनिवार को 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस अंतिम चरण में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, गोरखपुर सीट से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तो बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीटसे बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज अंतिम चरण के चुनाव मैदान में हैं।

अंतिम चरण के चुनाव मैदान में हैं कई दिग्गज

  • 1 जून को 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग
  • यूपी की 13 सीटों पर भी अंतिम चरण में वोटिंग
  • अंतिम चरण में 904 उम्मीदवार
  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत
  • गोरखपुर सीट से भोजपुरी स्टार रवि किशन
  • हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
  • पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद

लोकसभा चुनाव के इस 7वें और अंतिम चरण में उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड, ओडिशा की बची हुई सीटों पर चुनाव होगा। आठ राज्यों की इन 57 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए चुनाव आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र मिले थे जिनमें से जांच और नाम वापस लेने के बाद अब चुनावी रण में 904 उम्मीदवार में बचे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वाराणसी सहित यूपी की 13 सीटोंं पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के 7वें यानी अंतिम चरण में 1 जून 2024 को यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। लोकसभा की इन सीटों पर जीत के लिए एनडीए, इंडिया गठबंधन के साथ बसपा ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। इसके साथ ही गोरखपुर जैसी हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर भी इसी चरण में मतदान होगा। गोरखपुर सीट से पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद रहे थे। फिलहाल यहां से बीजेपी की ओर से अभिनेता रवि किशन सांसद हैं वे दोबारा मैदान में उतरे हैं।

खास बात यह है कि इस क्षेत्र को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और जीटी रोड राजधानी लखनऊ और नई दिल्ली से जोड़ते हैं। यानी दिल्ली का रास्ता यहीं से होकर गुजरता है। सियासी विशेषज्ञों का कहना है इस बार जातियों के वर्चस्व की अंदरूनी लड़ाई चुनाव में है। जो जातियों समीकरण साधने में कामयाब होगा उसकी चुनावी राह आसान होगी।

यूपी के पूर्वांचल में जाति की लड़ाई

पूर्वांचल में पिछड़ा, अति पिछड़ा और पूरी अति दलित समाज के लगभग 60 प्रतिशत मतदाता हैं। यही असली किंग मेकर भी कहे जाते हैं। यहां की आधा दर्जन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है।

पूर्वी यूपी में बीजेपी के घटक दलों का जनाधार

एनडीए गठबंधन में भाजपा के साथ शामिल सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल का पूर्वी यूपी में जनाधार है। दो अन्य दलों ने बीते द दिनों एनडीए को समर्थन की घोषणा की है। इनमें जनवादी पार्टी व महान दल शामिल है। यह दल अति पिछड़ा नोनिया चौहान और मौर्या समाज में पकड़ रखते हैं।

बीजेपी ने 2019 में 13 में से 11 सीट जीती

2019 के चुनाव में इन 13 में से 11 सीटों पर एनडीए जीती थी। दो सीटों पर विपक्ष जीती थी। इस बार एनडीए सभी की 13 सीटों को जीतने के इरादे से ताकत लगा रहे हैं। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन अपनी सीट को बढ़ाने के लिए जातीय गणित सेट करने में जुटा है। ऐसे में दोनों पक्ष मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो इन सीटों पर इंडिया गठबंधन इन की लड़ाई उतनी आसान नहीं। अगर विपक्ष थे को सीटें बढ़ानी है तो उन्हें कम से कम 15% वोट पक्ष में बढ़ाना होगा।

पिछली बार सपा-बसपा में था गठबंधन

पिछले 2019 के चुनाव में यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन था, जो भाजपा के सामने मजबूत था। इसके बाद भी विपक्ष को 2019 में दो सीटें से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार तो बसपा ने किसी से गठबंधन नहीं किया है वह अलग चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का संगठन भी यूपी में जमीन पर उतना मजबूत नहीं है। जबकि एनडीए ने जातीय समीकरणों को यहां खासा मजबूत कर लिया है। पूर्वांचल में बीजेपी ने राजभर के साथ चौहान, निषाद और गैर यादव ओबीसी समाज को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ओपी ओमप्रकाश राजभर, अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी इस बार एनडीए के साथ हैं। पिछले 2019 के चुनाव में बीजेपी को इन सीटों पर औसतन 52.11% वोट मिले थे। जबकि विपक्ष को 37.43% वोट ही मिले थे।

नारी शक्ति सम्मेलन के जरिए महिला मतदाताओं का साधा

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति सम्मेलन किया था। इसके जरिये पूर्वी उप्र की महिलाओं को नया संदेश दिया। अब चुनावी विश्लेषकों का कहना हैं कि महिला मतदाता जातीय समीकरण की चिंता किए बगैर मतदान करतीं हैं। दोनों गठबंधन सामाजिक समीकरण से जीत की गारंटी तलाश रहे हैं। सभी 13 सीटें जीतने के लिए सपा और कांग्रेस ने अपने संगठन को मैदान में उतार दिया है। समाजवादी पार्टी की रणनीति पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक पर फोकस कर रही है। दरअसल 2014 से बीजेपी उतना की जीत के पीछे गैर-यादव ओबीसी और गैर-जाटव दलितों का वोट की लामबंदी है। इस बार विपक्ष गठबंधन ने इन्हीं मतदाताओं को संविधान पर खतरा और आरक्षण के नाम पर साधने का प्रयास किया है।

Post Views: 522
Tags: #Anurag Thakur#Lok Sabha elections seventh phase#Ravi KishanKangana RanautPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version