Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जोधपुर

राजस्थान में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाते धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री…पहले चरण की 12 सीटों पर हिन्दुत्व के भरोसे भाजपा

DigitalDesk by DigitalDesk
April 11, 2024
in जोधपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections Rajasthan BJP Soft Hindutva Dhirendra Krishna Shastri 12 seats Congress in the first phase
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सॉफ्ट हिंदुत्व का मुकाबला चल रहा है। दोनों राजनीतिक पार्टियों में इस बात की होड़ लगी है कि हिंदुत्व की राजनीति में कौन आगे है। इस बीच राजस्थान में बीजेपी इन दिनों बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में नजर आ रही है। बता दें राजस्थान में भी लोकसभा चुनाव के प्रचार की गहमा गहमी अब तेज होती जा रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने ताबड़तोड़ प्रचार और रैलियां शुरू कर दिया है।

-मरुभूमि में हिन्दुत्व के सहारे बीजेपी

Related posts

Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026
Major setback for HDFC Bank customer Locker rent hiked

HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा….ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले

March 7, 2026

– धीरेन्द्र शास्त्री बना रहे बीजेपी के पक्ष में माहौल

-19 अप्रैल को पहले चरण में 12 सीट पर मतदान

-पहले चरण की सीटों पर बीजेपी का पूरा ध्यान

राजस्थान में लोकसभा के पहले चरण में 12 सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। राजस्थान में बीजेपी ने पहले चरण के अपने 12 प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इस बीच बाड़मेर और जोधपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भी प्रवचन के लिए बुलाया गया है। प्रवचन के जरिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बीजेपी के इन प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रवचन करते नजर आएंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुलाबी शहर जयपुर के अजमेर, चुरुं और अब इसके बाद पीएम मोदी राजस्थान के लिए करौली-धौलपुर में रैली करने वाले हैं। करौली-धौलपुर के बाद दौसा में पीएम मोदी की चुनावी सभा होना बाकी है। वहीं चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को क्षेत्रीय नेताओं पर भरोसा है। पिछले दिनों जयपुर के विद्याधरनगर में सभा के दौरान मेनिफेस्टो कांग्रेस भी जारी किया था।

बाड़मेर में लगाया था बाबा ने दरबार

पिछले दिनों बाड़मेर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दरबार लगाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि यह तो बहाना है। उनका मकसद तो लोगों जगाना है। जात पात को भूल कर उससे नाता तोड़कर राजस्थान की धरती पर भी हिन्दू एकता की लहर ले आओ। तब वे अगली बार राजस्थान के बाड़मेर में आकर राम कथा सुनाएंगे। दरअसल यह आयोजन विश्व हिंदू परिषद की ओर से किया गया था। हिंदू नववर्ष के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी बाबा बागेश्वर के साथ दरबार में मंच पर मौजूद नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थाी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी मंच से कहा था उनका बाड़मेर आना हुआ और गुरुजी का भी यहां उनके लिए सौभाग्य की बात है। वे गुरुजी से आशीर्वाद ले को सौभाग्य मानते हैं। दरअसल राजस्थान में बीजेपी सीएम और वरिष्ठ नेता लगातार प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। चुनौतीपूर्ण सीटों पर बीजेपी के आला नेताओं की सभाएं कराई जा रही है। जोधपुर और बाड़मेर सीट पर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच जोधपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भी बुलाया गया।

Post Views: 358
Tags: #12 seats first phase#Dhirendra Krishna ShastriLok Sabha ElectionsRajasthan BJPSoft Hindutva
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version