चुनाव में चढ़ा प्रियंका का पारा… केरल के पथानामथिट्टा में देश पर कर्ज को लेकर कही यह बात…!

Lok Sabha Elections Priyanka Gandhi Kerala Pathanamthitta Second Phase NDA Congress Alliance

Lok Sabha Elections Priyanka Gandhi Kerala Pathanamthitta Second Phase NDA Congress Alliance

लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इसे लेकर प्रचार भी अपने शबाब पर आ गया है। इस बीच केरल के पथानामथिट्टा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए पर जमकर निशाना साधा और कहा सबसे बड़ी चीज जिसने हमें एक साथ रखा है और जिसने हमारे देश की निरंतर प्रगति सुनिश्चित की है। वह यह तथ्य है कि हम एक लोकतांत्रिक देश हैं।

भाजपा हमेशा कहती है कि 70 वर्षों में क्या हुआ है। उन्हें लगता है कि यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि हमने एक मजबूत और जीवंत लोकतांत्रिक राष्ट्र का निर्माण किया है। पाकिस्तान को देखिए, उस देश को देखिए जो हमारे साथ ही आज़ाद हुए थे। वे कहाँ हैं और हम कहां हैं।

कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही जनता

केरल के के चालकुड में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट का स्थायी समाधान कांग्रेस के पास है। गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपये, 30 लाख  नौकरियां, भूमिहीनों को जमीन, एजुकेशन लोन माफी,  MSP की गारंटी, किसानों की कर्जमाफी. शिक्षित युवाओं को 1 लाख की अप्रेंटिसशिप, ऐसी तमाम घोषणाओं को लेकर पूरे देश की जनता कांग्रेस की तरफ उम्मीद से देख रही है। जनता जीतेगी, कांग्रेस जीतेगी। भारत जीतेगा।

भाजपा के लिए संविधान महज कागज का टुकड़ा

प्रियंका गांधी ने चालकुडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बेन्नी बेहनन के लिए प्रचार के लिए एक रैली को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत के संविधान को अपने लालच और महत्वाकांक्षा का साधन मानते हैं। जैसे कि यह कोई महज कागज का टुकड़ा हो। यह लोग भारत के उस संविधान को बदलने की बात बड़े ही अभिमान के साथ करते हैं जिसे स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के खून से लिखा गया है। प्रियंका ने यह भी कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कानून बना रही है। इतना ही नहीं उन्हें लोगों की इच्छा के विरुद्ध उन पर थोप रही है।

205 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा देश

चलाकुडी की चुनावी सभा औ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा वे देश के संस्थापक सिद्धांतों के खात्म की कगार पर होने की बात करतीं हैं तो उनसे कुछ लोग यह कहते हैं कि नया भारत बन रहा है। लेकिन यह कोई नहीं बताता कि देश का राष्ट्रीय ऋण 55 लाख करोड़ रुपये था जो बढ़कर अब 205 लाख करोड़ रुपये हो गया है। आमजन के घरों की छोटी छोटी बचत में भारी गिरावट आई है। इसके बाद भी झूठे आंकड़े दिए गए।

Exit mobile version