Friday, June 13, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव अंतिम चरण का रण जारी…वाराणसी से  लेकर मंडी तक लगी मतदाताओं की कतार…

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections 2024 Women Candidate Nari Shakti Vandan Act
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

भारत के सबसे बड़े और विनाशकारी विमान हादसे: एक नज़र

भारत के सबसे बड़े और विनाशकारी विमान हादसे: एक नज़र

June 12, 2025
12 मई 2025 को सोने की कीमत में तेजी, जानिए प्रमुख शहरों में भाव

12 मई 2025 को सोने की कीमत में तेजी, जानिए प्रमुख शहरों में भाव

June 12, 2025
लोकसभा चुनाव अंतिम चरण का रण जारी…वाराणसी से  लेकर मंडी तक लगी मतदाताओं की कतार…
लोकसभा चुनाव का रण अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। आज 1 जून शनिवार को 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। अंतिम चरण में 904 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, गोरखपुर सीट से भोजपुरी स्टार रवि किशन, हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर तो बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीटसे बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद सहित तमाम दलों को कई दिग्गज अंतिम चरण के चुनाव मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो रहा है।
8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग जारी
यूपी में 13 सीटों पर वोटिंग जारी
मैदान में 904 उम्मीदवार
वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हिमाचल प्रदेश की मंडी से कंगना रनौत
गोरखपुर सीट से भोजपुरी स्टार रवि किशन
हमीरपुर सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर
पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद
अंतिम चरण की हाई प्रोफाइल सीट
सीट            NDA                  INDIA/विपक्ष
वाराणसी     नरेंद्र मोदी            अजय राय
गोरखपुर       रवि किशन          काजल निषाद
गाजीपुर        पारसनाथ राय     अफजाल अंसारी
मंडी             कंगना रनौत        विक्रमादित्य सिंह
पटना साहिब  रविशंकर प्रसाद   अंशुल अभिजीत
बठिंडा           परमपाल कौर सिद्धू   हरसिमरत कौर बादल
चंडीगढ़          संजय टंडन          मनीष तिवारी
अंतिम चरण में पीएम के साथ मैदान में पांच केंद्रीय मंत्री
वाराणसी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
आरा आरके सिंह ऊर्जा मंत्री
महराजगंज पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
चंदौली महेंद्रनाथ पांडेय भारी उद्योग मंत्री
हमीरपुर अनुराग ठाकुर खेल मंत्री
8 राज्यों में 57 सीटों पर  मतदान 
पंजाब 13
उत्तर प्रदेश 13
पश्चिम बंगाल 9
बिहार  8
ओडिशा 6
हिमाचल प्रदेश 4
झारखंड 3
चंडीगढ़ 1
लोकसभा चुनाव के इस 7वें और अंतिम चरण में उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, झारखंड, ओडिशा की बची हुई सीटों पर चुनाव होगा। आठ राज्यों की इन 57 सीटों पर  चुनाव आयोग को कुल 2105 नामांकन पत्र मिले थे जिनमें से जांच और नाम वापस लेने के बाद अब चुनावी रण में 904 उम्मीदवार में बचे हैं।
वाराणसी सहित यूपी की 13 सीटोंं पर वोटिंग जारी
लोकसभा चुनाव के 7वें चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जार है। लोकसभा की इन सीटों पर जीत के लिए एनडीए, इंडिया गठबंधन के साथ बसपा ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। इसी अंतिम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। जहां मतदान केन्द्रों पर मतदताओं की कतार देखी जा रही है। इसके साथ ही गोरखपुर जैसी हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट पर भी इसी चरण में मतदान हो रहा है। गोरखपुर सीट से पहले राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद रहे थे। फिलहाल यहां से बीजेपी की ओर से अभिनेता रवि किशन सांसद हैं वे दोबारा मैदान में उतरे हैं।
यूपी के पूर्वांचल में जाति की लड़ाई
पूर्वांचल में पिछड़ा, अति पिछड़ा और पूरी अति दलित समाज के लगभग 60 प्रतिशत मतदाता हैं। यही असली किंग मेकर भी कहे जाते हैं। यहां की आधा दर्जन सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं का प्रभाव है।
पूर्वी यूपी में बीजेपी के घटक दलों का जनाधार
एनडीए गठबंधन में भाजपा के साथ शामिल सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल का पूर्वी यूपी में जनाधार है। दो अन्य दलों ने बीते द दिनों एनडीए को समर्थन की घोषणा की है। इनमें जनवादी पार्टी व महान दल शामिल है। यह दल अति पिछड़ा नोनिया चौहान और मौर्या समाज में पकड़ रखते हैं।
2019 में बीजेपी ने 13 में से 11 सीट जीती
2019 के चुनाव में इन 13 में से 11 सीटों पर एनडीए जीती थी। दो सीटों पर विपक्ष जीती थी। इस बार एनडीए सभी की 13 सीटों को जीतने के इरादे से ताकत लगा रहे हैं। वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन अपनी सीट को बढ़ाने के लिए जातीय गणित सेट करने में जुटा है। ऐसे में दोनों पक्ष मुकाबले को रोचक बना रहे हैं। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो इन सीटों पर इंडिया गठबंधन इन की लड़ाई उतनी आसान नहीं। अगर विपक्ष थे को सीटें बढ़ानी है तो उन्हें कम से कम 15% वोट पक्ष में बढ़ाना होगा।
2019 में इन 57 सीटों पर कैसे थे नतीजे?
पार्टी         सीटें
भाजपा       25
टीएमसी       9
कांग्रेस          8
बीजद           4
जदयू            3
बसपा           2
शिअद           2
अपना दल      2
झामुमो           1
आप               1
पिछली बार सपा-बसपा में था गठबंधन
पिछले 2019 के चुनाव में यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन था, जो भाजपा के सामने मजबूत था। इसके बाद भी विपक्ष को 2019 में दो सीटें से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार तो बसपा ने किसी से गठबंधन नहीं किया है वह अलग चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का संगठन भी यूपी में जमीन पर उतना मजबूत नहीं है। जबकि एनडीए ने जातीय समीकरणों को यहां खासा मजबूत कर लिया है। पूर्वांचल में बीजेपी ने राजभर के साथ चौहान, निषाद और गैर यादव ओबीसी समाज को साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। ओपी ओमप्रकाश राजभर, अपना दल सोनेलाल और निषाद पार्टी इस बार एनडीए के साथ हैं। पिछले 2019 के चुनाव में बीजेपी को इन सीटों पर औसतन 52.11% वोट मिले थे। जबकि विपक्ष को 37.43% वोट ही मिले थे
Post Views: 119
Tags: #eight states 57 seats#Mandi#West Bengal Chief MinisterLok Sabha ElectionsVaranasiVoting continues
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

slide 1 to 3 of 3
एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

एयर इंडिया Air India का विमान क्रैश गुजरात के अहमदाबाद में एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश

स्पेशल
एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

मध्य प्रदेश
Bihar assembly elections and Lalu Yadav 78th birthday

बिहार विधानसभा चुनाव और लालू यादव का 78वां जन्मदिन… सामाजिक न्याय का उत्सव और ‘सेवा दिवस’ मना रही RJD

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 12, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version