Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

लोकसभा चुनाव 2024: छत्तीसगढ़ में क्या कांग्रेस रोक पाएगी बीजेपी का विजयी रथ…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 16, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections Chhattisgarh 2023 Assembly Elections Congress BJP 11 Lok Sabha seats congress bjp candidates
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में अलग ही परिदृश्य नजर आ रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन कांग्रेस की जीत को पलटने वाली भाजपा उत्साह से लबरेज है। इसी उत्साह में पार्टी दावा कर रही है कि राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहीं कांग्रेस तीन से चार सीट पर जीत हासिल कर भाजपा के दावों को झुठलाने की कोशिश में लगी है। जिन सीटों पर कांग्रेस को अपनी जीत की संभावना नजर आ रही है। उस सीटों पर मुद्दे नहीं बल्कि कांग्रेस प्रत्याशियों का कद महत्वपूर्ण है।

  • छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी
  • नजर आ रहा छत्तीसगढ़ में अलग ही परिदृश्य
  • 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली थी कांग्रेस को हार
  • विधानसभा चुनाव में जीत से बीजेपी इस बार उत्साहित
  • बीजेपी कर रही है सभी 11 सीट पर जीत का दावा
  • कांग्रेस को तीन से चार सीट जीतने की उम्मीद
  • कांग्रेस को जीत की उम्मीद वहां मुद्दे नहीं प्रत्याशियों का कद महत्वपूर्ण

मोदी फैक्टर के सामने इन प्रत्याशियों के कद को आगे कर कांग्रेस इन सीटों पर कांग्रेस चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस की लड़ाई बीजेपी को सभी 11 की 11 सीट जीतने से रोकने पर फोकस है। कांग्रेस के रणनीतिकार इस बार ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद जता रहे हैं। बड़ी वजह ये है कि बीजेपी प्रत्याशियों के बदले कांग्रेस प्रत्याशी छवि के मामले में बेहतर नजर आ रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

19 अप्रैल को बस्तर से होगी वोटिंग की शुरुआत

बस्तर लोकसभा सीट की बात करें तो यहां 19 अप्रैल को पहले चरण में वोटिंग होगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के सामने भाजपा के महेश कश्यप मैदान में हैं। कवासी अपनी ठेठ शैली के चलते चर्चा में हैं। पढ़े-लिखे नहीं होने के बाद भी फरटिदार भाषण और चुटीला अंदाज ही उनकी ताकत माना जा रहा है। इसी तरह कांकेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के बीरेश ठाकुर के सामने भाजपा के भोजराज नाग हैं। हालांकि भोजराज नाग धर्मांतरण के विरोध में काफी सक्रिय रहे। लेकिन उनके सामने बीरेश की सक्रियता का असर साफ दिख रहा है। बीरेश लगातार क्षेत्र में सक्रिय बने रहे। इस कारण पहचान का संकट नहीं है। कोरबा की बात करें तो कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत के सामने बीजेपी की दमदार महिला नेत्री सरोज पांडेय को मैदान में उतारा गया है। इस वजह से यहां पर चुनावी टक्कर नजर रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं को उम्मीद है। उन्हें गोंड समाज का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा। दरअसल गोंड समाज के लोग यहां निर्णायक स्थिति में हैं। दूसरी ओर बीजेपी के रणनीतिकार आदिवासियों को जोड़ने की रणनीति पर काम करते नजर आ रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी का चेहरा हर जगह सामने किया जा रहा है।

भूपेश के मैदान में उतरने से कांग्रेसियों में उत्साह

बात करें राजनांदगांव सीट की तो पूर्व सीएम भूपेश बघेल को प्रत्याशी बनाने से कांग्रेसियों में उत्साह दोगुना नजर आ रहा है। भूपेश को उनके कद का काफी लाभ मिलते नजर आ रहा है। संतोष पांडेय बीजेपी प्रत्याशी हैं, लेकिन वे पूरी तरह से पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं। हम जांजगीर सीट की बात करें तो कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिव डहरिया मैदान में हैं। उनको चुनौती देने के लिए भाजपा ने कमलेश जांगड़े मैदान में उतारा है। ऐसे में यहां पर कांग्रेस के शिव ​डहरिया को अपने अनुभव और छवि का फायदा मिलता दिखाई दे रहा है। हालांकि उनको मोदी लहर कम करने के लिए न केवल मशक्कत करनी पड़ रही है बल्कि सतनामी समाज के वोटों को वे अपनी ओर मोड़ने की पूरी कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

रायपुर में ब्रजमोहन बने अपराजेय

महासमुंद सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारकर साहू वोटों के ध्रुवीकरण का प्रयास किया है। इससे चुनाव रोचक होता नजर आ रहा है। उनके सामने बीजेपी की रुपकुमारी चौधरी हैं। यहां मोदी का असर कुछ अधिक दिख रहा है। कांग्रेस की उम्मीद से परे रायपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल बड़ी जीत का दावा करते अपने चुनाव प्रचार को गति दे रहे हैं। अग्रवाल के सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मैदान में हैं। बताया जाता है कि रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की अपराजेय वाली छवि है। वहीं अग्रवाल के कद के साथ मोदी का चेहरा भी यहां काम कर रहा है।

फिर दुर्ग बचाने उतरे विजय बघेल

दुर्ग लोकसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व सांसद विजय बघेल को फिर से मैदान में उतारा है। पिछली बार बघेल तकरीबन चार लाख वोटों से जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे थे। वहीं रायगढ़ और सरगुजा के साथ बिलासपुर में भी भाजपा मोदी के नाम और राममय माहौल के भरोसे नजर आ रही हैं तो कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के भरोसे है।

Post Views: 265
Tags: # candidates#11 Lok Sabha seatsBJPChhattisgarhCongressLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version