Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

अब भोपाल में होगी I.N.D.I.A गठबंधन की अगली बैठक,सीट शेयरिंग के साथ विपक्ष कर सकता है भोपाल में बड़ी रैली

DigitalDesk by DigitalDesk
September 14, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections Bhopal I.N.D.I.A Alliance Meeting Seat Sharing
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की समन्वय समिति ने बुधवार 14 सितंबर को पहली बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। समिति की अगली मीटिंग कहां होगी। बैठक का एजेंडा क्या होगा। लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की आगे की रणनीति जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद फैसला किया है कि समिति की अगली बैठक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित की जाएगी। अगले माह अक्टूबर के पहले हफ्ते में गठबंधन के घटक दलों के नेता भोपाल में एकत्रित होकर लोकसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति पर मंथन करेंगे।

  • विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की समन्वय समिति की बैठक
  • अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में गठबंधन की अगली बैठक
  • घटक दलों के नेता भोपाल में होंगे एकत्रित
  • लोकसभा चुनाव के लिए बनाएंगे भोपाल में रणनीति

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगले माह अक्टूबर के पहले हफ्ते में I.N.D.I.A गठबंधन के घटक दलों के नेता इकट्ठा होंगे और लोकसभा चुनाव के लिए आगे की रणनीति तैयार करेंगे। बता दें विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की अब तक तीन बैठक हो चुकी है। इन बैठकों में लोकसभा चुनाव में एनडीए और बीजेपी को शिकस्त देने की तैयारियों से पहले गठबंधन में आपसी समन्वय बैठाने की कोशिश की जा रही है। दरअसल अब तक चुनाव को लेकर गठबंधन I.N.D.I.A की ओर से कोई अहम घोषणा नहीं की गई है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गठबंधन में समन्वय को लेकर जद्दोजह

गठबंधन पहले घटक दलों के बीच समन्वय स्थापित करने की कोशिश में जुटा है। जिससे किसी भी मसले पर सबकी एक राय बन सके और एकजुट होकर एक रणनीति पर आगे का काम किया जा सके। यह अलग बात है कि ये सभी सियासी दल राष्ट्रीय स्तर के मंच पर एक साथ नजर आ रहे हैं लेकिन इनमें से कई राज्यों में एक-दूसरे के धुर प्रतिद्वंदी माने जाते हैं। जिस तरह पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और टीएमसी के बीच कभी पटरी नहीं बैठती उसी तरह पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच झगड़ा चल रहा है। उधर तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके के बीच टकराव और बयानबाजी की खबरें किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले इन दलों के बीच रिश्तों में सामन्जस्य बैठाना, संबंधों को ठीक करना गठबंधन की प्रथामिकता होगी। अब तक प्रधानमंत्री पद के चेहरे पर चर्चा को लेकर गठबंधन में कोई सुगबुगाहट नहीं है।

बिहार के पटना में हुई थी पहली बैठक

बता दें गठबंधन की पहली बैठक 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में हुई थी। जहां कांग्रेस, टीएमसी, जनता दल यूनाइटेड, समाजवादी पार्टी, नेशनल कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (यूबीटी), सीपीआई, सीपीएम, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, द्रविड मुनेत्र कषगम, पीडीपी और सीपीआई एमएल के साथ राष्ट्रीय जनता दल के नेता वरिष्ठ मंच पर एक साथ इकट्ठा हुए थे। इस बैठक से विपक्ष का उद्देश्य एकता और अपना अस्तित्व पेश करना था। 23 जून की इस बैठक दौरान कोई अहम फैसला तो नहीं लिया गया उल्टा आम आदमी पार्टीने साफ कर दिया था कि अगर केंद्र के दिल्ली सेवा बिल पर कांग्रेस संसद में उसका समर्थन नहीं करती है तो उसके लिए गठबंधन का हिस्सा बनना मुश्किल होगा।

बेंगलुरु दूसरी बैठक

बिहार की राजधानी पटना के बाद अगली महीन 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में I.N.D.I.A की दूसरी अहम बैठक बुलाई गई। जिसमें गठबंधन ने अपनी ताकत बढ़ाई। इस दौरान कुल दलों की संख्या भी 15 से बढ़कर 26 हो गई। ऐसे में बैठक में विपक्ष ने गठबंधन के लिए I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस नाम की घोषणा की यह एक बड़ा फैसला थाा। जिसने देश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी।

बेंगलुरु के बाद मुंबई में तीसरी बैठक

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित की गई थी। जिसमें दो और विपक्षी दल के गठबंधन में शामिल हुए। जिससे घटक दलों की संख्या बढ़कर 28 हो गई। बेंगलुरु की इस अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समन्वय समिति समेत कुल पांच कमेटियों के गठन का ऐलान किया गया। अब गठबंधन से जुड़े सभी फैसले समन्वय समिति लेगी। बैठक में फैसला लिया गया कि गठबंधन जल्द से जल्द लोकसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। साथ ही 30 सितंबर तक इस पर फैसला ले लिया जाएगा। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यें में जल्द ही चुनावी रैलियां और दूसरे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस तरह के आयोजन में आमजन के मुद्दों को उठाया जाएगा। इसके साथ ही जुड़ेगा भारत तो जीतेगा इंडिया की थीम पर कैंपेन किया जाएगा। यह कैंपेन अलग-अलग भाषाओं में होगा।

भोपाल में होगी सीट शेयरिंग पर चर्चा

I.N.D.I.A की चौथी बड़ी बैठक अक्टूबर में भोपाल में होना तय किया गया है। भोपाल में होने वाली इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर घटक दल चर्चा कर सकते हैं। अभी तक गठबंधन के संयोजक का नाम तय नहीं किया गया है। लिहाजा भोपाल में होने वाली अगली बैठक में इसकी भी घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही पीएम पद के लिए विपक्ष की ओर से एक मजबूत उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पिछली बैठकों में तय हुआ था कि देश के विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों में चुनावी रैलियां आयोजित की जाएंगी। बताया जाता है कि इसकी शुरुआत भोपाल में होने वाली चौथी बैठक से हो सकती है।

Post Views: 158
Tags: allianceBhopalI.N.D.I.A.Lok Sabha ElectionsmeetingSeat Sharing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version