Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव-2024: मतदान संपन्न….अब नतीजों का इंतजार…एग्जिट पोल में फिर एनडीए की सरकार…! जानें किसे मिल रहीं कितनी सीटें

DigitalDesk by DigitalDesk
June 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections 2024 voting completed waiting for results exit poll NDA government how many seats
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव-2024 के 7वें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी के मन में एक ही सवाल है। किसकी जीत हो रही है? लोगों के इन सवालों का सही जवाब तो 4 जून को ही मिलेगा। जब मतगणना होगा। हालांकि इससे पहले 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग पूरी होने के तत्काल बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं।

  • झारखंड में एनडीए 13,कांग्रेस गठबंधन को 1
  • उत्तराखंड के पांचों सीट पर बीजेपी जीत रही
  • हरियाणा 10 में से 7 सीट बीजेपी और 3 इंडिया गठबंधन
  • हिमाचल 4 सीटों में से बीजेपी 3 सीट और कांग्रेस 1 सीट
  • राजस्थान 25 में से 18 सीट बीजेपी, कांग्रेस को 7 सीट
  • एमपी की 29 की 29 लोकसभा सीटों पर BJP को जीत

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी ​किये गय। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को देशभर में बढ़त मिल रही है। उधर इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगने का अनुमान जताया गया है। लोकसभा सीटों पर जारी हुए एग्जिट पोल को लेकर बात की जाए तो फिलहाल इंडिया गठबंधन के खाते में 130 सीटें मिलती नजर आ रहीं हैं। जबकि सत्तारुढ़ एनडीए को लोकसभा की 543 में से 263 सीटें मिल रही हैं। बीजेपी को जम्मू कश्मीर में 2 तो कांग्रेस गठबंधन को 2 से 3 सीट मिलने की उम्मीदें हैं। वहीं जेकेपीडीपी को 0-1 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। ओडिशा की बात करें तो बीजेपी 13 और बीजेडी को 8 सीटें मिलती नजर आ रहीं हैं। हालांकि हम यह स्पष्ट कर दें कि एग्जिट पोल केवल एक अनुमान होते हैं। सहीं नतीजों के लिए 4 जून का इंतजार करना होगा जब सबके सामने नतीजे आएंगे। बता दें एग्जिट पोल दरअसल न्यूज चैनल पोल एजेंसियों के साथ मिलकर चुनाव के दौरान सर्वे करते हैं। सर्वे में लाखों लोगों को शामिल किया जाता है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजस्थान एग्जिट पोल 2024.बीजेपी को 18 से 20 सीट

सभी एग्जिट पोल के नतीजों पर नजर डालें तो इस बार बीजेपी राजस्थान में कुल 25 में से करीब 18-20 सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं, कांग्रेस को 3-4 और इंडिया अलायंस को 1 सीट मिल सकती है। 1 सीट अन्य के खाते में जा सकती है।

साल 2019 में बीजेपी को 25 में से 24 सीटें मिलीं। वहीं, एक सीट पर एनडीए उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की। किसान आंदोलन के दौरान हनुमान बेनीवाल ने खुद को एनडीए से अलग कर लिया था।
इस बार बेनीवाल इंडिया अलायंस के साथ हैं। उनके खिलाफ लड़ रही बीजेपी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा पिछली बार कांग्रेस की उम्मीदवार थीं। यानी नागौर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले चेहरे वही हैं, बस पार्टी और गठबंधन बदल गया है।
इस बीच फलोदी सट्टा बाजार ने भी चौंकाने वाले आंकड़े दिए हैं। सट्टा बाजार के मुताबिक बीजेपी को 19-20 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं कांग्रेस 5-6 सीटों पर बढ़त बना सकती है। 2-3 सीटों पर कांटे की टक्कर है।

Post Views: 287
Tags: #NDA government#voting completed#waiting for resultsExit PollLok Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version