Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कांग्रेस ने AAP को दी गुजरात की भरुच लोकसभा सीट,क्यों भड़कीं मुमताज!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 25, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections 2024 Seat Sharing Congress Aam Aadmi Party Gujarat Bharuch Lok Sabha Seat Ahmed Patel Mumtaz Patel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग के साथ ही गठबंधन का औपचारिक एलान भी कर दिया गया है। दोनों दलों ने सीट बंटवारे की भी जानकारी का भी खुलासा कर दिया है।लेकिन इसके बाद कांग्रेस में बगावत के सुर भी सुनाई दे रहे हैं। दरअसल गुजरात की भरुच लोकसभा सीट कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को दे दी है। इससे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल नाराज बताई जा रहीं हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए मुमताज ने बागी तेवर दिखाए हैं। मुमताज ने लिखा वे अहमद पटेल की 45 साल की विरासत को बेकार नहीं जाने देंगे।

  • कांग्रेस और AAP के बीच सीट शेयरिंग
  • AAP को दी कांग्रेस ने गुजरात की भरूच लोकसभा सीट
  • AAP के पास भरुच जाने से भड़कीं मुमताज पटेल
  • अहमद पटेल की बेटी हैं मुमताज पटेल
  • नाराज मुमताज बोलीं—बेकार नहीं जाने देंगे विरासत
  • अहमद पटेल के बेटे भी हैं नाराज

लगातार हार के बाद भी नाराज है अहमद पटेल का परिवार

1984 के लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस कभी गुजरात की भरुच लोकसभा सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। इसके बाद जब कांग्रेस ने गठबंधन के चलते यह सीट आम आदमी पार्टी को दी तो यहां से कभी कांग्रेस के सांसद रहे दिवंगत अहमद पटेल का परिवार खफा हो गया। अहमद पटेल की बेटी मुमताज ने जहां सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि वे अपने जिला कैडर से माफी मांगती हैं कि भरूच लोकसभा सीट गठबंधन के तहत नहीं बचाने में नाकामयाब हो गए। वे सभी लोगों की नाराजगी को पार्टी में ऊपर तक पहुंचाएंगी। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि हम सभी साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। अहमद पटेल की 45 साल की राजनीतिक विरासत को इस तरह बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। गौरतलब है कि अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल भी इस बंटवारे से नाराज हैं। फैसल ने हाल ही में भरूच लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को देने की खबरों के बीच कांग्रेस पार्टी के नेताओं को चेतावनी दी थी कि भरूच सीट अगर आम आदमी पार्टी को दी जाती है तो वे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

चुनाव में AAP को भारी पड़ सकती है पटेल परिवार की नाराजगी

अहमद पटेल की बेटी और बेटे की नाराजगी गुजरात में कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। क्योंकि गठबंधन में अब यह तय हो चुका कि भरूच लोकसभा सीट पर कांग्रेस का अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगा। ऐसे में फैसल पटेल की ओर से चेतावनी भरे शब्दों में कहा गया कि वे और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस बंटवारे के फैसले से खुश नहीं हैं। वैसे तो हम चाहते थे कि इस तरह का फैसला न हो, लेकिन पार्टी हाईकमान अगर ऐसा चाहता है तो हम उसका पालन करेंगे लेकिन वे एक बार फिर पार्टी हाईकमान से इस मसले को लेकर बात करेंगे क्योंकि अभी चुनाव और नामांकन पत्र जमा करने में काफी दिनों का समय बचा है। फैसल ने यह भी कहा कि गांधी परिवार और उनका परिवार भी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि गांधी परिवार पटेल परिवार की इस सीट से जुड़ी भावना को समझते हुए फैसले पर विचार करेंगे।

अहमद पटेल भरूच सीट से रहे तीन बार सांसद

भरूच लोकसभा सीट से कांग्रेस के स्वर्गीय अहमद पटेल तीन बार सांसद चुने गए थे। ये सीट पटेल के प्रभाव वाली मानी जाती रही है। हालांकि उनके निधन के बाद कांग्रेस भरूच सीट पर लंबे समय से चुनावी जीत हासिल नहीं पाई है। पिछली बार 1984 में कांग्रेस ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। लगातार हार के चलते कांग्रेस ने इस सीट को आप के हवाले कर दिया है।वहीं सियासी हल्कों में यह भी चर्चा जोरों पर है कि इस बार लोकसभा चुनाव में भरूच सीट से अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल खुद अपनी दावेदारी कर रहीं थीं। ऐसे में भरूच सीट गठबंधन के चलते आप की झोली में जाने से वे और उनके भाई फैसल पटेल दोनों ने नाराजगी जताई है।

भरुच को बीजेपी ने बनाया अपना गढ़

मौजूदा स्थिति में भरूच लोकसभा सीट को भाजपा अपना गढ़ बना चुकी है। यहां से बीजेपी के टिकट पर मनसुख वसावा 6 बार चुनाव में जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से इस सीट पर लोकसभा चुनाव में चैतर वसावा दावेदारी पेश कर सकते हैं। दरअसल पार्टी को लगता है कि इस बार भरूच में भाजपा को हराया जा सकता है। बता दें कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गुजरात में लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। इस गठबंधन के तहत कांग्रेस राज्य की 24 लोकसभा सीटों पर चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं आम आदमी पार्टी को भरूच और भावनगर दो सीट दी गई हैं।

Post Views: 203
Tags: #Ahmed Patel#Gujarat Bharuch Lok Sabha Seat#Mumtaz PatelCongress Aam Aadmi PartyLok Sabha Elections 2024Seat Sharing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version