लोकसभा चुनाव 2024 : लालू यादव की दो बेटियां लड़ेंगी चुनाव…मीसा और रोहिणी मांगेंगी पार्टी के साथ अपने लिए वोट

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की दो बेटियां इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने जा रहीं हैं। अपनी एक किडनी दानकर पिता को नई जिंदगी देने वाली रोहिणी आचार्य लालू यादव की सियासी विरासत संभालने के लिए भी तैयार हैं। माना जा रहा है कि वे छपरा (सारण) से चुनाव मैदान लड़ सकती हैं। वहीं लालू की बेटी मीसा भारती भी आरजेडी के टिकट पर बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मैदान में आ सकती हैं।

लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद ही सियासी गतिविधियां तेज हो गईं हैं। बिहार की बात करें तो वहां सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया महागठबंधन के घटक दलों में टकराहट थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल देना भी शुरू कर दिया है। इस बीच यह चर्चा जोरों पर है कि लालू प्रसाद यादव इस बार चुनाव में मीसा भारती के साथ रोहिणी आचार्य दोनों बेटियों को लोकसभा के चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट पर फिर चुनाव लाड़ेंगी। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी के चुनाव लड़ने के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे, लेकिन अब लालू परिवार के सूत्रों ने दोनों चुनाव लड़ने की पुष्टि भी कर दी है। पार्टी सूत्रों की माने तो रोहिणी आचार्य पिछले एक महीने से उपरा, पश्चिमी चंपारण, काराकाट, पाटलिपुत्र और मधेपुरा जैसी लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर आया हुआ है। खुद लालू यादव भी अपनी दोनों बेटियों को चुनाव लड़ाने के इच्छुक हैं। इसकी जानकारी उन्होंने रोहिणी आचार्य को भी दे दी है।

छपरा सारण से ​मैदान में उतर सकती हैं रोहिणी

वहीं रोहिणी आचार्य सारण इन दिनों सिंगापुर में रह रही हैं। लालू प्रसाद सिंगापुर में रहने वाली अपनी इस बेटी को भी लोकसभा के चुनाव में छपरा सारण टिकट देकर मैदान में उतराने की तैयारी में हैं। बता दें रोहिणी आचार्य वही हैं जिन्होंने अपने पिता लालू यादव को बीते साल किडनी देकर उनकी जान बचाई थी।

RJD से राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं मीसा भारती

मीसा भारती पहले से राजनीति में सक्रिय हैं। आरजेडी की ओर से वे राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं। माना जा रहा ह कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव मीसा को बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। मीसा भारती इससे पहले भी पाटलिपुत्र सीट से दो बार चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि दोनों ही बार मीसा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version