Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, बीजेपी को नजर आ रहा ये सियासी लाभ

DigitalDesk by DigitalDesk
January 10, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Lok Sabha Elections 2024 Ramlala Pran Pratishtha Ceremony BJP Political Benefits
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पीएम नरेन्द्र मोदी इस आयोजन के मुख्य यजमान होंगे। ऐसे में यूपी की योगी सरकार के साथ ही बीजेपी संगठन भी खास तरह की तैयारियों में जुटा है। दरअसल पांच महिने बाद लोकसभा चुनाव होना हैं और यूपी लोकसभा की 80 सीटें हैं। जिनमें पिछली बार 62 पर बीजेपी और उसके सहयोगी दल को जीत मिली थी। इसबार बीजेपी ने 62 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह और लोकसभा चुनाव
  • यूपी की 80 सीटों का सियासी समीकरण
  • बीजेपी चाहती है अधिक से अधिक सीट मिले
  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सहारे बीजेपी
  • प्राण प्रतिष्ठा को चुनाव में भुनाने की कोशिश
  • 2019 के चुनाव में बीजेपी को मिली थी 62 सीट

इस बार 62 के पार का लक्ष्य किया तय

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने यूपी की 80 में से 62 सीट जीती थी। इसके अलावा 10 सीट पर बसपा, 5 सीट सपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। ऐसे में बीजेपी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन का सियासी लाभ आमचुनाव में लेना चाहती है। जिसके लिए लगातार बैठकें ​हो रही हैं। बता दें पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी की जिन 16 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था उनमें अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, रायबरेली, घोसी,संभल, लालगंज, जौनपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, सहारनपुर, नगीना, आजमगढ़ और रामपुर है। 2019 के चुनाव में रामपुर सीट पर सपा के आजम खान और आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीत हासिल की थी। इन सीटों को सपा का गढ़ माना जाता था लेकिन 2022 में हुए लोकसभा के उपचुनाव में दोनों सीट पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया। हालांकि मैनपुरी के उपचुनाव में बीजेपी को सपा अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। तब डिंपल यादव ने परिवार की विरासत बचाने में सफलता हासिल की थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बीजेपी महासचिवों की बैठक

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बीजेपी महासचिवों की बैठक बुलाई गई। जिसमें राम मंदिर और लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गई। राम मंदिर उद्घाटन समारोह के साथ-साथ बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव को लेकर भी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान नड्डा ने अपने सभी महामंत्रियों को स्पेसिफिक जिम्मेवारियां भी सौंपते हुए उन्हें जरुरी दिशा निर्देश दिए। नड्डा ने विनोद तावड़े को ज्वाइनिंग कमिटी का हेड बनाया है। तावड़े का काम दूसरी पार्टी के नेताओं और नए लोगों को बीजेपी में शामिल कराने का होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बीजेपी अध्यक्ष की करीब 2 घंटे चली बैठक में राम मंदिर के लिए पार्टी की ओर से तय किए गए कामों की समीक्षा भी नड्डा ने की। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने अयोध्या जाने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेतााओं और पार्टी महासचिवों की टीम के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी मंथन किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और सुनील बंसल के साथ विनोद तावड़े, तरुण चुग मौजूद रहे। जिन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अयोध्या जाकर किए जाने कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

विनोद तावड़े को दी बड़ी जिम्मेदारी

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने सभी महामंत्रियों को अलग अलग जिम्मेवारियां भी सौंपी गईं है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विनोद तावड़े को ज्वाइनिंग कमिटी का प्रमुख नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में वे दूसरी पार्टी या नए लोगों को बीजेपी से जोड़ने पार्टी में शामिल कराने का काम करेंगे।

गौतम को बौद्ध सम्मेलन का जिम्मा

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को देश भर में बौद्ध सम्मेलनों के आयोजन कराने का जिम्मा सौंपा गया है। बता दें बीजेपी फरवरी में तीन बौद्ध सम्मेलन करने की योजना पर काम कर रही है। तीन बौद्ध महासम्मेलनों में से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और वे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। हाल ही में बीजेपी महासचिव बनाए गए राधामोहन दास अग्रवाल को मेनिफेस्टो यानी विजन डॉक्यूमेंट बनाने का काम सौंपा है। मुद्दे और रिसर्च वर्क करते हुए राधामोहन दास अग्रवाल पार्टी का दृष्टिपत्र तैयार करेंगे।

Post Views: 259
Tags: BJP Political BenefitsLok Sabha Elections 2024Ramlala Pran Pratishtha Ceremony
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version