लोकसभा चुनाव 2024 : डिंपल यादव ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप …. कहा- ‘अब गुंडों की पार्टी बन चुकी है भाजपा’

Lok Sabha Elections 2024 Mainpuri Seat Govindpur Dimple Yadav Akhilesh Yadav SP worker

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट की बात करें तो इस सीट को समाजवादी पार्टी या यह कह सकते हैं कि मुलायम सिंह के परिवार का गढ़ रही है। साल 1996 से लेकर 2019 तक इस सीट पर मुलायम परिवार का ही कब्जा रहा है। मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी सीट से उनकी बहू और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भारी बहुमत से उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। अब 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा की ओर से 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का नाम भी शामिल हैं। डिंपल इस बार भी मैनपुरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में वे क्षेत्र में सक्रिय भी हो गई हैं।

कार्यकर्ताओं से कहा चुनाव के लिए रहें तैयार

समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुर पहुंची। जहां सपा कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा। इस दौरान लोकसभा चुनाव उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की नसीहत दी और कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर चुनाव लोकसभा क्षेत्र का चुनाव डिंपल यादव लड़ेंगी। हमें लोकसभा चुनाव की टिकट अखिलेश यादव ने पार्टी के नेताओं के कहने पर टिकट दी है।

दूसरी बार मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतरेंगी डिंपल यादव

वे समाजवादी पार्टी से चुनाव चिन्ह साइकिल से चुनाव लडेंगी। साथ में कहा स्वर्गवासी नेता मुलायम सिंह यादव हमेशा मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े मुलायम सिंह को मैनपुरी क्षेत्र की जनता ने धरती पुत्र कहकर पुकारती थी। जनता ने नेताजी जब जब चुनाव लड़े तो नेताजी को भारी मतों से जीत कर संसद के लिए भेजा। डिंपल ने कहा उन्हें भी दूसरी बार चुनाव लड़ने का मौका मिला है। वे चुनाव लडेंगी आप लोगों ने नेताजी की तरह उन्हें भी वोट दिया। वे चुनाव जीत कर लोकसभा पहुंची। इस बार भी पार्टी हाई कमान के नेताओं ने निर्णय लिया। इस बार भी भारी मतों से चुनाव जीतकर इतिहास बनाने का काम करना है। साथ ही दूसरी पार्टियों के लोग भी चुनाव लड़ेंगे। उन्हें वोटो से हराकर वापस उनके घर के लिए भेजने का काम करना है।

डिंपल ने दिलाया विश्वास . वे नेताजी की तरह की करेंगी क्षेत्र का विकास

डिंपल यादव ने कहा चुनाव जीतने के बाद नेता मुलायम सिंह की तरह ही विकास कार्य करायेंगी इस बार उत्तर प्रदेश से लेकर समस्त राज्यों में सपा के सांसद बनेंगे। वही भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए डिंपल यादव ने कहा भाजपा जनता हितैषी पार्टी नहीं है। भाजपा अब गुंडो की पार्टी बन चुकी है। भाजपा गुंडागर्दी चरम सीमा पर कर रही है। नौजवान युवा छात्र इस समय बेरोजगार घूम रहे हैं। छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार का कोई रोजगार नहीं दे रही है। किसानों पर बड़ा अत्याचार कर रही है। भाजपा को हारने का काम आप लोग करेंगे भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय गरीब और किसानों पर अपने कार्यकर्ताओं के जरिए उत्पीड़न करा रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रोग्राम लगता है तो जनता से झूठे वादे अनेकों करते हैं पिछली बार भी हजारों झूठे वादे किए थे लेकिन कोई भी वायदा जनता से किया हुआ पूरा नहीं किया।

Exit mobile version