लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने चुनाव घोषणापत्र जारी किया…! घोषणापत्र में ‘पांच न्याय’ की बात..पांच साल का विजन दस्तावेज

Lok Sabha Elections 2024 Congress manifesto released Mallikarjun Kharge Sonia Gandhi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी के घोषणापत्र का अनावरण किया। जिसमें पांच ‘न्याय के स्तंभ’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने घोषणापत्र जारी किया।

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणापत्र “न्याय पत्र” जारी किया। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कांग्रेस घोषणापत्र का व्यापक विषय “न्याय” है। घोषणापत्र में तीन शक्तिशाली शब्द हैं “काम” “धन” और कल्याण। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस अपने घोषणा पत्र को अक्षरशरु लागू करेगी।

5 वर्षों के लिए कांग्रेस विजन दस्तावेज भी जारी

बता दें कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए अगले पांच वर्षों के लिए अपना विज़न दस्तावेज़ भी जारी कर दिया है। इस तरह देश की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से कांग्रेस पहली पार्टी बन गई। हालाँकि, सबसे पुरानी पार्टी ने पहले ही अपनी 25 गारंटियों का खुलासा कर दिया था। जिसे वह ‘पांच न्याय’ या न्याय के पांच स्तंभ कहती है। पांच स्तंभ – प्रत्येक के अंतर्गत पांच ‘गारंटी’ हैं,’युवा न्याय’ (युवाओं के लिए), ‘नारी न्याय’ (महिलाओं के लिए), ‘किसान न्याय’ (किसानों के लिए), ‘श्रमिक न्याय’ (मजदूरों के लिए) और ‘हिस्सेदारी न्याय’ (जनसंख्या में अनुपात के अनुसार अवसर)। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में इसे लॉन्च किया। अब शनिवार को पार्टी राजस्थान के जयपुर और हैदराबाद में ‘मेनिफेस्टो लॉन्च मेगा रैलियां आयोजित करेगी।

Exit mobile version