लोकसभा चुनाव मतगणना: गठबंधन के सहयोगी दलों के भरोसे बीजेपी…! पीएम मेकर बनेंगे यह दल…!

Lok Sabha Election Vote Counting NDA Alliance Allies BJP PM Maker Party

लोकसभा चुनाव की सभी 542 सीटों पर मतगण्ना जारी है। रुझानों में अब एनडीए करीब 287 पर आगे है और 10 सीट जीत चुकी है। I.N.D.I.A गठबंधन करीब 223 सीटों पर आगे है। 6 सीट जीत चुकी है। 542 सीटों पर अब तक मिले रुझानों में बीजेपी बहुमत से दूर नजर आ रही है। उसे करीब 33 से अधिक सीटों का नुकसान दिखाई दे रहा है। साल 2019 के चुनाव में बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं। हालांकि 2024 के रुझानों में NDA की सरकार बनती दिख रही है।

अबकी बार बिना सहयोगी नहीं होगी नैया पार…!

लोकसभा चुनाव मतगणना जारी

उत्तरप्रदेश की बात करें तो सपा ने बड़ा उलटफेर किया है। सपा प्रत्याशी भाजपा को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। सपा को करीब 33 और बीजेपी करीब 36 तो कांग्रेस प्रत्याशी 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं। उधर महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आगे है। I.N.D.I.A गठबंधन के 28 और N.D.A गठबंधन के 19 सीट प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक सभी 542 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। भाजपा 3 सीट जीतने के साथ 246 सीट पर आगे चल रही है। उधर कांग्रेस प्रत्याशी करीब 96 सीटों पर आगे हैं। सपा के करीब 33 सीट पर प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के प्रत्याशी 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं डीएमके प्रत्याशी 21 सीट पर आगे हैं। चंद्रबाबू नायडू की तेलूगु देशम पार्टी 16 सीटों पर बढ़त बना ली है। जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी 15 सीट पर आगे है। आरजेडी 3 सीट पर आगे है। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के करीब 10 सीट पर आगे हैं। शिवसेना शिंदे गुट के प्रत्याशी करीब 6 सीटों पर आगे हैं तो एनसीपी शरद पवार वाली पार्टी के प्रत्याशी 8 सीटों पर आगे और सीपीएम के प्रत्याशी 4 सीटों पर आगे चल रहे है।

अभी तक सामने आए रुझानों में बीजेपी को बहुमत हासिल नहीं हुआ है। आंध्र प्रदेश की बात करें तो वहां टीडीपी करीब 16 सीटों पर आगे है। बिहार में जेडीयू करीब 14 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। यह दोनों दल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते अब केन्द्र की सरकार बनाने में यह दल किंग मेकर की भूमिका में रह सकते हैं। इसी के बीच अब गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे, और ताजा हालात पर चर्चा की।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। रुझान अब परिणाम में बदल रहे हैं। यूपी की 80 सीटों की बात करें तो यहां हुए चुनाव की मतगणना के रुझान और परिणा सामने आ गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि समाजवादी पार्टी करीब 28 सीट और बीजेपी करीब 38 लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस को इस बार करीब 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं यूपी में कई ऐसे प्रमुख उम्मीदवार हैं जो निर्णायक बढ़त लेकर आगे चल रहे हैं। इनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रायबरेली से राहुल गांधी और कन्नौज से अखिलेश यादव का नाम शामिल है।

यूपी में निर्णायक बढ़त हासिल करने वाले प्रत्याशी

Exit mobile version