Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव में तैयार हो रही एक और ‘चुनाव’ की नींव…इन पार्टियों के विधायक बनेंगे सांसद, तो उपचुनाव तय!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 30, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Lok Sabha Election Uttar Pradesh 80 Seat Election Parliament MLA Adityanath Government Minister 14 MLA
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तरप्रदेश में एक और चुनाव की नींव तैयार हो रही है। आप चौंक गए होंगे। दरअसल देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद के चुनाव में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के तीन मंत्री ही नहीं 14 विधायक भी देश की संसद में बैठने के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे में यहां बीजेपी,कांग्रेस, सपा और बसपा के इन विधायकों की जीत होती है तो यह तय है कि विधायकों की सीट पर उपचुना होंगे। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर लोकसभा चुनाव के मैदान में अबकी बीजेपी सहित समाजवादी पार्टी ही नहीं कांग्रेस और आरएलडी ही नहीं निषाद पार्टी ने अपनी पार्टी के विधायकों को भी उतार दिया है।

  • यूपी मेंं लोकसभा की 80 सीटों का ‘रण’
  • विधायक दे रहे सांसदी की परीक्षा
  • आमचुनाव के मैदान में 12 विधायक और MLC
  • प्रत्याशी बने योगी सरकार के तीन मंत्रियों की भी परीक्षा
  • माननीयों में कितने होंगे पास
  • चार जून को नतीजे के होगा खुलासा
  • क्या बड़ी पंचायत में बैठेंगे विधायक
  • क्या छोड़ना पड़ेगी विधानसभा या विधान परिषद
  • क्या रिक्त होने वाली विधानसभा सीटों पर फिर होगा उपचुनाव
  • मैनपुरी से मैदान में भाजपा के मंत्री जयवीर सिंह
  • नगीना सीट पर बीजेपी विधायक ओम कुमार

डिंपल को चुनौती दे रहे योगी के मंत्री जयवीर सिंह

उत्तरप्रदेश की सबसे चर्चित सीट में शामिल मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव फिर से मैदान में हैं। उनके मुकाबले को भाजपा ने योगी सरकार में पर्यटन संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में जयवीर सिंह मैनपुरी सीट से विधायक चुने गए थे, अब उनके सामने मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा का परचम लहराने की चुनौती है। यहां बसपा से शिवप्रसाद यादव मैदान में हैं।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

मैनपुरी लोकसभा सीट पर जातिगत समीकरण

यादव वोटर्स- 4 लाख 30 हजार
शाक्य वोटर्स- 2 लाख 90 हजार
ठाकुर वोटर्स- 2 लाख
ब्राह्मण वोटर्स- 1 लाख
मुस्लिम वोटर्स- 60 हजार
वैश्य वोटर्स- 70 हजार
लोधी वोटर्स- 1 लाख
दलित वोटर्स-1 लाख 80 हजार

मैनपुरी का जनादेश-2022 उपचुनाव

विजेता- सपा- डिंपल यादव
हारे- बीजेपी-रघुराज सिंह शाक्य
लोकसभा में कितनी विधानसभाएं
कुल विधानसभाओं की संख्या-5 मैनपुरी, भौगांव, किशनी, करहल और जसवंतनगर
दो पर बीजेपी- मैनपुरी,भौगांव तीन पर सपा के विधायक।

मैनपुरी का चुनावी इतिहास

2009-मुलायम सिंह यादव,सपा
2014- तेज प्रताप सिंह यादव,सपा
2019- मुलायम सिंह यादव,सपा
2022-डिंपल यादव,सपा

मंत्री अनूप प्रधान और डॉ.अतुल गर्ग भी प्रत्याशी

योगी सरकार में राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि भी लोकसभा चुनाव के मैदान में हैं। BJP ने उन्हें हाथरस सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया है। अनूप प्रधान अलीगढ़ जिले की खैर सुरक्षित सीट से 2022 में विधायक चुने गये थे। इसी तरह गाजियाबाद विधानसभा सीट से विधायक डॉक्टर अतुल गर्ग को BJP ने गाजियाबाद लोकसभा सीट का प्रत्याशी बना कर मैदान में उतार दिया है।

नगीना सीट पर विधायक ओम कुमार पर दांव

नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर BSP का कब्जा है। भाजपा ने नहटौर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओम कुमार को यहां उतारा है। वहीं प्रयागराज के फूलपुर से विधायक प्रवीण पटेल फूलपुर लोकसभा सीट से चुनावी दंगल में बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर ताल ठोंक रहे हैं। बीजेपी के एनडीए में शामिल आरएलडी और निषाद पार्टी के एक-एक विधायक भी लोकसभा के चुनाव मैदान में उतरे हैं। आरएलडी ने अपने कोटे वाली दो लोकसभा सीटों में से एक बिजनौर से चंदन चौहान को मैदान में उतारा है। वे मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसी तरह निषाद पार्टी ने भी मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक डॉ.विनोद कुमार बिन्द को भदोही लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

विधायक होते हुए दे रहे सांसदी की परीक्षा

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। आम चुनाव के मैदान में इस बार भाजपा सहित समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ही नहीं RLD और निषाद पार्टी ने भी अपने विधायकों को इस उतार दिया है। ऐसे कई विधायक हैं जो लोकसभा की सीटों पर वे चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इन विधायकों में से कितने जीतते हैं यह तो 4 जून को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन जीतने वाले को देश की सबसे बड़ी पंचायत में बैठने के लिए विधानसभा या विधान परिषद की अपनी सदस्यता छोड़ना होगी यानी इस्तीफा देना होगा। जिसके चलते रिक्त होने वाली विधानसभा की इन सीटों पर चुनाव आयोग को लगभग ढाई साल बाद फिर उपचुनाव कराना होगा।

Tags: #Adityanath Government Minister#Election ParliamentLok Sabha ElectionMLAUttar Pradesh 80 Seat
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version