ज्योतिषी तोते ने की नेताजी की जीत की भविष्यवाणी…तो मालिक के तोते उड़ गए…पुलिस ने किया गिरफ्तार

Astrologer Parrot Prediction

लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सियासी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं सियासी दल के समर्थकों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। सियासी दल के नेता और समर्थक मतदाताओं से यह थाह लेने की कोशिश में जुटे हैं कि वे किसे वोट देंगे…किसकी सरकार बनेगी। इस सबके बीच तमिलनाडु के कुड्डालोर लोकसभा क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने लोगों के भविष्य को बताने वाले एक तोते को गिरफ्तार किया है।

दरअसल इस तोते का अपराध इतना था कि लोगों का भविष्य बताते बताते इस तोते ने चुनाव मैदान में उतरे पट्टाली मक्कल काची पार्टी यानी पीएमके के उम्मीदवार थंकर बचन की चुनाव में जीत की भविष्यवाणी कर दी। जीत की भविष्य वाणी का वीडियो वायरल हुआ तो मामला पुलिस तक भी पहुंचा। इसके बाद कुड्डालोर पुलिस तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने उस तोते को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उस तोते के मालिक को खख्त चेतावनी दी अरौर छोड़ दिया।

लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे थंकर बचन

बता दें कुड्डालोर निर्वाचन क्षेत्र से पीएमके के टिकट पर फिल्म निर्देशक थंकर बचन चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस दौरान वे चुनाव प्रचार के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। उस जब वे क्षेत्र में घूम रहे थे। इस दौरान थंकर बचन के साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। तभी उन्हें एक शख्स मिला। जिसके पास मौजूद तोता लोगों का भविष्य बताया करता था। तोता अपने सामने रखे गये कार्ड में एक कार्ड चुनकर लोगों के भविष्य को बता रहा था।

थंकर बचन की जीत की भविष्यवाणी

ऐसे में चुनाव परिणाम को लेकर उत्सुक प्रत्याशी थंकर बचन भी अपना भविष्य जानने के लिए तोते के पास जा पहुंचे। जिसके बाद तोता पिंजरे से बाहर आया और उसने अपने सामने रखे एक कार्ड को उठाकर अलग रख दिया। जिस कार्ड को तोते ने उठाकर अलग रखा था उस पर मंदिर के मुख्य देवता की तस्वीर अंकित थी। ऐसे में कार्ड को देखकर तोते के मालिक ने चुनाव में थंकर को ही सफलता मिलने की बात कही। जिसका वीडियो वायरल हो गया। तोते की भविष्यवाणी से पीएमके उम्मीदवार तो बेहद खुश हो गए। उन्होंने तोते को खाने के लिए केला भी दिया, लेकिन तोते के मालिक की मुसिबत बढ़ गई। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो पुलिस ने तोते के मालिक ज्योतिषी सेल्वराज के साथ उनके भाई को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने बाद में तोते के मालिक को यह चेतावनी देते हुए छोड़ दिया कि तोते को कैद में रखना अपराध होता है।

Exit mobile version