Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

लोकसभा चुनाव: बस्तर का रण ! …नक्सल बहुल इस इलाके में किसकी होगी जीत…बीजेपी ने बनाई ये खास रणनीति !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 28, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Lok Sabha Election Chhattisgarh Bastar Lok Sabha Seat BJP candidate Mahesh Ram Kashyap Kawasi Lakhma
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव को अब केवल कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होगा। जिसमें पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। जिसके लिए 27 मार्च तक नामांकन पत्र जमा किये गये। बीजेपी के उम्मीदवार महेश राम कश्यप ने अंतिम दिन से एक दिन पहले ही 26 मार्च को शुभ मुहूर्त देखकर नामांकन भरा था। वहीं कांग्रेस की ओर से कवासी लखमा ने भी अंतिम दिन अपना नामांकन जमा किया है। ऐसे में बस्तर क्षेत्र का क्या है सियासी रंग।

  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चुनावी समर
  • पहले चरण में बजी रणभेरी
  • आमने-सामने कांग्रेस और बीजेपी
  • महेश राम कश्यप हैं बीजेपी उम्मीदवार
  • कवासी लखमा है कांग्रेस प्रत्याशी
  • कवासी लखमा की बढ़ रही मुश्किलें
  • पार्टी के नेताओं ने खोला है मोर्चा
  • स्थानीय प्रत्याशी की कर रहे हैं मांग
  • चुनावी समर…बस्तर का रण
  • नक्सल प्रभावित क्षेत्र…पहला चरण
  • महेश राम कश्यप VS कवासी लखमा
  • कांग्रेस में पंगा…बीजेपी का मन चंगा
  • शिवनारायण का चर्चा…कवासी ने भी भरा पर्चा

बस्तर के लोकसभा सीट कई मायनों में महत्वपूर्ण मानी जाती है नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पहले चरण में ही 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ दीपक बैज की टिकट काटकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कवासी लखमा को बस्तर का प्रत्याशी बनाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महेश राम कश्यप पर अपना विश्वास जताया है। बस्तर में बीजेपी ने रैली निकाली। जिस पर राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि पिछली बार हम बस्तर में चूक गए थे। लेकिन जिस तरह से हमारी सरकार की नीति है इस पर पूरी बहुमत के साथ हम बस्तर में भी अपनी सरकार बनाएंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कांग्रेसी ही कर रहे कवासी का विरोध

वहीं काफी विचार मंथन के बाद कांग्रेस ने कवासी लखमा को लोकसभा चुनाव में बस्तर से कवासी लखमा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कवासी लखमा ने अपने पुत्र के लिए भी टिकट मांगा था और वही दीपक बैज को भी प्रत्याशी माना जा रहा था, लेकिन आला कमान ने दीपक बैज को टिकट न देकर कवासी लखमा पर विश्वास जताया। बस्तर लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री कवासी लखमा को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उन पर पैसे बांटने का आरोप लगा और इस आरोप के बाद एफआईआर भी दर्ज हो गई। इसके बाद अब लखमा के खिलाफ उन्हीं के पार्टी के नेता ने भी मोर्चा खोल दिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस नेता शिवनारायण द्विवेदी ने उनकी टिकट काटने की मांग की है। उन्होंने कवासी लखमा की जगह स्थानीय नेता को मौका देने की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है।

पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा सीट से अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन पत्र भरे हैं। 19 अप्रैल को बस्तर में मतदान होना है। देखना होगा कि आखिर इस नक्सली गढ़ में आदिवासियों का मतदान किसके पक्ष में जाता है।

Post Views: 433
Tags: #BJP candidate Mahesh Ram Kashyap#Chhattisgarh #Bastar Lok Sabha Seat#Kawasi LakhmaLok Sabha Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version