Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

75 दिन का चुनावी अभियान …! जाने BJP के शीर्ष नेतृत्व ने कितनी की चुनावी सभा..किन मुद्दों को दी हवा..!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 31, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Lok Sabha election campaign completed Narendra Modi Amit Shah Central Government NDA Opposition Alliance
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव का सफर अब अपने अंतिम दौर में आज पहुंचा है। मार्च की 16 तारीख से शुरु हुए चुनावी महायज्ञ की 4 जून को पूर्णाहुति होगी। चुनाव आयोग की ओर से 16 मार्च को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया गया था। छह चरण की वोटिंग के बाद अब बारी 1 जून को सातवें चरण की है। इस तरह करीब 75 दिन के चुनावी अभियान का समापन भी हो गया है।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने की 200 से अधिक रैली और जनसभा
  • गृहमंत्री शाह ने की सबसे अधिक चुनावी रैली और सभा
  • चुनाव में ज्यादा रैलियां अमित शाह ने की
  • शाह ने 221 रैली, रोड शो और दूसरे इवेंट किए
  • जेपी नड्डा ने 23 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों का किया दौरा
  • नड्डा ने 125 सीटों पर किया प्रचार, 134 सभाएं की
  • राजनाथ सिंह ने 101 इलेक्शन इवेंट किए
  • राजनाथ ने 94 रैलियां और 7 रोड शो भी किए

2014 और 2019 के पिछले दो चुनावों की तरह इस बार 2024 में भी बीजेपी के प्रचार अभियान की कमान पीएम नरेंद्र मोदी ने संभाल रखी थी। पीएम ने इस दौरान करीब 200 से अधिक रैली और जनसभाओं के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाई। इस दौरान टीवी और अ​खबार में करीब 80 साक्षात्कार दिए गये। प्रधानमंत्री के अतिरिक्त केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देश के अधिकांश राज्यों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान किस तरह का माहौल प्रचार के बीच देखने को मिला यह भी एक बड़ा मसला है, पहले इसे समझते है।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

फिर सुर्खियों में रहा राम मंदिर मुद्दा

चुनाव के आगाज से पहले अयोध्या में 22 जनवरी में रामलला विराजमान हुए थे। मंदिर का उद्घाटन करने के साथ ही बीजेपी का आत्मविश्वास भी बढ़ा। दरअसल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विपक्ष को भी न्यौता दिया गया था, लेकिन विपक्ष ने इसे बीजेपी का निजी कार्यक्रम बताते हुए इसका बहिष्कार कर दिया और बीजेपी ने बिना देर किये विपक्ष के बहिष्कार को मुद्दा बनाते हुए देश भर में उसके खिलाफ माहौल बनाया। वहीं कई दूसरी कई पार्टियों के नेताओं ने इसे लेकर अपनी अपनी पार्टियां छोड़ी और बीजेपी का दामन थामा। जिसके चलते बीजेपी को देशभर में राम मंदिर मुद्दे को चुनाव के केन्द्र में लाने में खासी मदद मिली।

आम चुनाव के ऐलान के साथ ही बीजेपी ने गारंटी पर बात करना शुरु कर दिया था। चुनाव अभियान की शुरुआत ही उसने ‘मोदी की गारंटी’ से की। इसके अतिरिक्त बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र में भी ‘मोदी की गारंटी’ का उल्लेख किया गया। पीएम मोदी के साथ बीजेपी के तमाम बड़े और छोटे नेता एनडीए के 400 पार का नारा बुलंद करते रहे। चुनावी रैलियों और जनसभाओं में सामाजिक रक्षा के साथ गरीब कल्याण से जुड़े मुद्दों का उठाया गया।

कांग्रेस के घोषणा पत्र का किया इस तरह उपयोग

पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रचार अभियान की दिशा को मोड़ते हुए वेल्थ रिडिस्ट्रीब्यूशन के कांग्रेस के वादे को मुद्दा बनाया और कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र की तुलना मुस्लिम लीग से कर दी। यहीं से बीजेपी का चुनाव अभियान बेहद आक्रामक होता चला गया। इस बीच सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स के बयान ने बीजेपी को जैसे नया मुद्दा पकड़ा दिया और बीजेपी कांग्रेस पर हावी होती चली गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तो पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के पुराने बयान को चुनावी जनसभाओं में उछाला और देश के संसाधनों पर अल्पसंख्यकों के पहले हक वाले डॉ.मनमोहन सिंह की बात को भुनाया। इस दौरान चुनावी जनसभाओं में पीएम मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बार बार कहते रहे कि कांग्रेसी मां-बहनों का मंगलसूत्र भी नहीं बचने देंगे।

चार राज्य की 210 सीटों पर रहा फोकस

प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान अपनी फोकस चार राज्यों पर केन्द्रीत किया। जिनमें उत्तरप्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के साथ पश्चिम बंगाल शामिल है। जहां पीएम की सबसे अधिक रैलियां हुईं। 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तरप्रदेश में करीब 31 रैलियां प्रधानमंत्री ने की। बिहार में 20 जनसभाएं हुईं तो महाराष्ट्र में 19 रैलियों को प्रधानमंत्री ने संबोधित किया। उधर पश्चिम बंगाल में 18 रैलियां प्रधानमंत्री ने की। दरअसल इन चार राज्यों में लोकसभा 543 में से 210 सीटें आती हैं। यही वजह है कि प्रधानमंत्री का पूरा फोकस इन चार राज्यों पर रहा।

Tags: #Lok Sabha election campaign completedAmit ShahCentral GovernmentNarendra ModiNDAOpposition Alliance
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version