Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

लोकसभा चुनाव 2024 : 1 जून की शाम 6 बजे के बाद आने वाले हैं एग्जिट पोल, 4 जून को नतीजे

DigitalDesk by DigitalDesk
May 28, 2024
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 : 1 जून की शाम 6 बजे के बाद आने वाले हैं एग्जिट पोल, 4 जून को नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 के आखरी चरण की 1 जून को होगी। आखरी चरण की वोटिंग के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 4 जून को मतों की गिनती के बाद तय हो जाएगा कि इस बार देश में किसकी सरकार बनेगी। एनडीए की या इंडिया गठबंधन की। लेकिन 4 जून से इससे पहले ही हर कोई यह जानना चाहता है इस बार देश में कौनसी पार्टी मतदाताओं को लुभाने में ज्यादा कामयाब रही और इसके लिए सभी लोगों की नजरें 1 जून की शाम 6 बजे के बाद से ही न्यूज चैनलों पर रहेगी।

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही तमाम न्यूज चैनल एग्जिट पोल्स दिखाना शुरू कर देंगे। बता दें यह न्यूज चैनल सर्वे एजेंसियों के साथ मिलकर चुनाव का एग्जिट पोल कराये जाते हैं। जिनका प्रसारण वोटिंग पूरी होने के बाद ही किया जा सकता है।लेकिन हम आज आपको समझाते है कि एक्जिट पोल आखिर क्या हैं एक्जिट पोल मतगणना से पहले चुनावी नतीजों का एक अनुमान है एक्जिट पोल से वोटर्स के रुझान की मिलती है की जानकारी मिलती है।

दरअसल, एग्जिट पोल काउंटिंग से पहले आने वाले चुनावी नतीजों का एक अनुमान भर ही होता है। एग्जिट पोल बताता है कि इस बार मतदाताओं का रुख या रुझान किस पार्टी या गठगबंधन की ओर गया है। एग्जिट पोल में मतदाताओं से कई सवाल कई अलग अलग तरह के पूछे जाते हैं, लेकिन उन सभी सवालों में सबसे खास सवाल होता है कि आपने किस पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग की है। ऐसे हजारों मतदाताओं से लगभग इस तरह के ही सवाल जवाब किये जाते हैं। इसके बाद आंकड़े एकत्रित किये जाते हैं। एकत्रित किए गए आंकड़ों का विस्तार से विश्लेषण किया जाता है कि आखिर किस पार्टी को कितने फीसदी वोट प्राप्त हुए हैं।

कितने सटीक होते हैं यह एग्जिट पोल?
चुनाव आयोग ने मतदान के दिन एग्जिट पोल के परिणामों को प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि मतदान के बाद प्रसारित किए जाने वाले एग्जिट पोल पर कोई प्रतिबंध लागू नहीं होता है। हमारे देश में एग्जिट पोल के सटीक होने का प्रतिशत लगभग 80% से 90% के बीच ही होता है।
हालांकि कई बार एग्जिट पोल बहुत ज्यादा सटीक साबित नहीं हुए है। 2014 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय एग्जिट पोल ने BJP को 280 से 300 सीट मिलने का अनुमान लगाया था।
हालांकि 2014 में BJP ने वास्तव में 282 सीटें जीतीं। हमारे देश में चुनाव आयोग की ओर से समय-समय पर एग्जिट पोल को लेकर जरुरी दिशानिर्देश जारी किये जाते है।। जिनमें एग्जिट पोल के तरीके और उसके मानकों को तय किया जाता है।

1996 में हुआ था भारत में पहला एग्जिट पोल
भारत में साल 1996 में एग्जिट पोल की शुरुआत हुई थी। जिसे सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसाइटीज CSDS की ओर से किया गया था। तब सीएसडी की ओर से किये गये एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया था कि बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतेगी। तब BJP ने वास्तव में चुनाव में जीत भी हासिल की, लेकिन कहा जाता है कि उस समय एग्जिट पोल के अनुमान ने चुनाव के परिणामों को प्रभावित किया था। इसके बाद तो भारत में एग्जिट पोल के प्रसारण का चलन बढ़ता ही गया।

1998 के चुनाव में पहली बार निजी न्यूज चैनल की ओर से एग्जिट पोल का प्रसारण किया गया था।
भारत में इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन के प्रमुख एरिक डी कोस्टा ने एग्जिट पोल की शुरुआत की थी।
साल 1998 में पहली बार टीवी पर एग्जिट पोल को दिखाया गया था। बता दें एग्जिट पोल के लिए सर्वे एजेंसी या संबंधित न्यूज चैनल का रिपोर्टर किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से चर्चा करता है। चुनाव के मुद्दे और मतदाताओं की पसंद न पसंद से जुड़े सवाल होते है। क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को जिसमें शामिल किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी हुआ है कि एग्जिट पोल चुनाव के नतीजों से बिल्कुल मेल खाते दिखे। कभी उनके उलट भी साबित होते हैं। किसी भी तरह के एग्जिट पोल का प्रसारण वोटिंग की पूरी प्रक्रिया खत्म होने के बाद ही किया जाता है।

Post Views: 180
Tags: #Exit Poll Broadcast
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version