Friday, September 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव : 400 पार के लिए क्या ये दल बनेंगे एनडीए और BJP के खेवनहार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
Lok Sabha 543 seats BJP targets 370 seats NDA 400 seats
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सीटें कम हैं, साथी ज्यादा हैं और इस वजह से बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक एनडीए के लिए सीट शेयरिंग बड़ा सिरदर्द बन गया है। लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में बीजेपी के साथ जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी, ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा, संजय निषाद की निषाद पार्टी, अनुप्रिया पटेल की अपना दल सोनेलाल गठबंधन में हैं। 80 सीटों वाले उत्तरप्रदेश में चार सहयोगियों को भाजपा ने छह सीटों पर एडजस्ट कर दिया। पार्टी इसी तरह का फॉमूर्ला अन्य राज्यों में भी लागू करना चाहती है लेकिन समस्या यह है कि हर राज्य की परिस्थितियां अलग हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। इसके लिए उसने उत्तर प्रदेश में आरएलडी, बिहार में जेडीयू जैसे पुराने सहयोगी को फिर से एनडीए में वापसी करायी है। वहीं तेलगु देशम पार्टी, बीजू जनता दल जैसी पार्टियां भी गठबंधन में वापस आ गई हैं।

  • लोकसभा की 543 सीटों पर होगी चुनाव
  • बीजेपी ने अपने लिए 370 सीटों का आंकड़ा चुना है
  • एनडीए के लिए दिया है 400 पार का लक्ष्य
  • चार सौ पार के लिए एनडीए का कुबना बढ़ाया
  • बीजेपी में भी दूसरे दल के नाराज नेताओं को दी जगह
  • बिहार में जेडीयू को लगाया गले
  • आंधप्रदेश में टीडीपी, ​ओडिशा में बीजेडी का साथ
  • महाराष्ट्र में एनडीए के सहयोगी बने शिंद
  • पवार से भी मिला महाराष्ट्र में एनडीए का पावर

बीजेपी एनडीए को 400 सीटों के टारगेट तक पहुंचने के लिए राज्य दर राज्य अपना ही नहीं गठबंधन का बुनबा बढ़ाती जा रही है। प्रदेशों में कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के बड़े और असंतुष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल किया जा रहा है।

Related posts

Tata Aeris: ₹5.29 लाख में Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स के साथ Dzire-Aura को देगी टक्कर

Tata Aeris: ₹5.29 लाख में Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स के साथ Dzire-Aura को देगी टक्कर

September 25, 2026
Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं, 27 सितंबर को मिलेगा ग्राहकों को काम निपटाने का मौका

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं, 27 सितंबर को मिलेगा ग्राहकों को काम निपटाने का मौका

September 25, 2026

बिहार की 40 सीटों के लिए 6 पार्टियां

बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं। बीजेपी समेत एनडीए में आधा दर्जन पार्टियां शामिल हैं। एनडीए में बीजेपी के साथ चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, पशुपति पारस के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा, जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू शामिल हैं। हालांकि चिराग पासवान सीटों के बंटवारे से नाराज हैं। वो दूसरे गठबंधन में भी अपने लिए जगह तलाश रहे हैं। दरअसल 2019 के आमचुनाव में बीजेपी के साथ जेडीयू और एलजेपी ही थे। अब पेंच यह है कि बिहार में एलजेपी दो दलों में बंट चुकी है। पशुपति और चिराग पासवान दोनों ही चाचा-भतीजा 2019 के फॉमूलें पर छह-छह सीटों की मांग कर रहे हैं। पशुपति हाजीपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं हैं। हालीपुर सीट पर कभी स्वर्गीय रामविलास पासवान चुनाव लड़ा करते थे। ऐसे में चिराग पासवान भी इस सीट से अपनी मां रौना पासवान को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकट और सीतामढ़ी सीट के लिए दावा ठोंस रही है तो मांझी की पार्टी ने गया सीट पर अपनी नजरें गड़ा दी है। बिहार की यह तीनों सीटें 2019 के चुनाव में जेडीयू ने जीती थीं। जिससे जेडीयू को उसकी सीटिंग सीटें छोड़ने के लिए कैसे तैयार किया जाए?

महाराष्ट्र की 48 सीटों के लिए ”महाभारत”

महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना सेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन किया है। एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के लिए 2019 वाला फॉमूला चाहते हैं। जिससे वे राज्य की 48 में से 23 सीटें मांग रहे हैं तो वहीं अजित भी 10 सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं। अमित शाह ने हाल ही में मुख्यमंत्री शिंदे और अजित पकार के साथ ही महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं के साथ भी बैठक की थी जिसके बाद यह फॉमूला सामने आया था कि बीजेपी 32 सीट, शिंदे की पार्टी 10 और अजित पवार की पार्टी को तीन सीट मिल सकती हैं। बाकी बची तीन तीन सीट पर भी शिंदे और अजित पवार की पार्टी के नेताओं को चुनाव लड़ाना जा सकता है। यहां पेंच यह है कि पिछले चुनाव में शिवसेना के सांसद चुने गए थे। इनमें से 13 सांसद शिंदे के साथ आ गए हैं। जबकि पांच सांसद उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ ही हैं। अगर एकनाथ शिंदे को 10 सीटें ही मिलती हैं तो तीन अन्य सीटिंग सांसदों का क्या होगा ? अजित पवार के साथ भी यही समस्या है। वे कम सीटों पर मान जाते हैं तो उनके साथ एनसीपी में आए नेता कहीं वापस शरद पवार के पाले में न चले जाएं। एनसीपी को यह आशंका है। इसके हटकर बीजेपी को 15 से 18 सीटों पर एडजस्ट कर दिया जाए।

आंध्र प्रदेश में नायडू का सहारा

उधर आंध्र प्रदेश में बीजेपी और टीडीपी गठबंधन हो गया है। सीट शेयरिंग फॉमूलां भी सामने आ गया है। राज्य की 25 लोकसभा सीटों में टीडीपी पवन कल्याण की जनसेना को पहले ही तीन सीटें दे चुकी है। ऐसे में चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी को 5 सीट ऑफर की हैं और शेष 17 सीट पर टीडीपी खुद चुनाव लड़ने को तैयारी में है। इसी तरह ओडिशा में बीजेपी लोकसभा 14 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन यहां दिक्कत यह है कि बीजेडी ने 2019 के चुनाव में 12 सीटें जीती थीं। क्या बीजेडी के पांच मौजूदा सांसद भाजपा के लिए छोड़ने सीट छोड़ेंगे।

Tags: #BJP targets 370 seats#Lok Sabha 543 seats#NDA 400 seats
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version