Breaking news update:IIT का 57वां दीक्षांत समारोह आज…भारत छोड़ो आंदोलन के 84 साल..JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की महावार्ता

Braking news today

 

lliveindia-news-live-india-news-buildling-news-updates-delhi-punjab-haryana-08-august-2026-Police deployed at Salman Khan’s house dies

 

सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरे

1. IIT का 57वां दीक्षांत समारोह आज

आईआईटी का 57वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होकर जेन-जी छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। मेधावी छात्रों को पदक भी दिए जाएंगे। समारोह को लेकर छात्रों और संस्थान में खास उत्साह है।

2. भारत छोड़ो आंदोलन के 84 साल

भारत छोड़ो आंदोलन की आज 84वीं वर्षगांठ है। 1942 में महात्मा गांधी के ‘करो या मरो’ के आह्वान ने आजादी की लड़ाई को निर्णायक मोड़ दिया था। नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद आंदोलन देशभर में फैल गया और अंग्रेजी शासन के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा हुआ।

3. FCRA बिल पर सरकार का बड़ा दांव

मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में सरकार FCRA बिल को लेकर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। गृह मंत्री अमित शाह मोर्चा संभालेंगे। वहीं कांग्रेस ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। बिल को लेकर संसद में सियासी टकराव बढ़ने के आसार हैं।

4. प्रयागराज से राहुल का चुनावी शंखनाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज प्रयागराज पहुंचेंगे। केपी इंटर कॉलेज मैदान में वे प्रतियोगी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। करीब दो घंटे के कार्यक्रम के जरिए राहुल गांधी पूर्वांचल के युवाओं को साधने की कोशिश करेंगे। इसे यूपी में चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

5. E20 पेट्रोल पर राहुल का वार

राहुल गांधी ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कार की पेट्रोल टंकी खोलकर ईंधन से जुड़े मुद्दे उठाए और दावा किया कि E20 कार और स्कूटर को नुकसान पहुंचा रहा है। राहुल ने तंज कसते हुए कहा—‘दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।’

6. विदेशी फंडिंग बिल पर सरकार का जवाब

विदेशी फंडिंग से जुड़े FCRA बिल को लेकर सरकार ने साफ किया कि यह भारत का आंतरिक मामला है और दूसरे देशों को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अमेरिकी सांसद की ओर से बिल को ईसाइयों पर सीधा हमला बताए जाने के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है।

7. झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की महावार्ता

झारखंड में JPSC और JSSC अभ्यर्थियों की आज मंत्रियों के साथ दूसरे दौर की महावार्ता होगी। स्टेट गेस्ट हाउस में आठ सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगें सरकार के सामने रखेगा। भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

8. RSS पर शशि थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने RSS की विचारधारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा में बदलाव नहीं आया है और वह भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना चाहता है। हालांकि थरूर ने संघ प्रमुख के हालिया बयानों को अच्छे संकेत बताया।

9. भारत पर 100% टैरिफ वाला बिल सीनेट में पास

अमेरिकी सीनेट में भारत समेत रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने वाला बिल पास हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 86 सांसदों ने इसके पक्ष में और 11 ने विरोध में मतदान किया। इस कदम से भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर नया दबाव बन सकता है।

10. चीन को भारत का करारा जवाब

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की नाम बदलने की नीति के बीच भारत ने जवाबी कदम उठाया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों को आधिकारिक नाम दिए हैं। चीन के क्षेत्रीय दावों के बीच भारत ने एक बार फिर राज्य को अपना अभिन्न हिस्सा बताया है।

11. शेख हसीना प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भारत का जवाब

शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बांग्लादेश की आपत्ति पर भारत ने दो टूक जवाब दिया है। नई दिल्ली ने साफ किया कि हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत की कोई भूमिका नहीं थी। भारत ने इस मामले में बांग्लादेश की आपत्ति को खारिज किया है।

12. दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के 70 शहरों में तेज बारिश की चेतावनी है। बिहार के बगहा में बारिश और बाढ़ से करीब 300 घरों के डूबने की खबर है। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

Exit mobile version