बांग्लादेश में दंगाइयों ने टैगोर के पुराने घर को तोड़ा
बांग्लादेश में हिंसा का दौर अभी जारी है इस बीच रबीन्द्रनाथ टैगोर के पुराने घर को दंगाइयों ने तोड़ डाला। बता दे की रबीन्द्रनाथ टैगोर का ये वही घर है जहां पर उन्होंने कई विश्व प्रसिद्ध रचनाएं को अपनी लेखनी से कागज पर उतारा था। यहां पर यह भी उल्लेख करना जरूरी है कि साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रबीन्द्रनाथ टैगोर की एक रचना ‘आमार सोनार बांग्ला’ को बांग्लादेश में राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार की गई है।
राजा रघुवंशी हत्याकांड कई अनसुलझे रहस्य होंगे उजागर
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड का अनसुलझा रहस्य
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की मास्टरमाइंड उनकी पत्नी 25 साल की सोनम की भोली सूरत देखकर कोई यकीन नहीं कर सकता कि उसने अपने ही पति के खून से अपने हाथ रंगे हैं। अब सोनम सलाखों के पीछे है। शिलांग पुलिस की रिमांड में राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश की परतें उधड़ रही हैं। इसके बाद भी इस हत्याकांड में छठे किरदार का रहस्य अभी भी बरकरार है।
UPSC प्रीलम्स का परिणाम जारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में कुल 14161कैंडिडेट्स परीक्षार्थी पास हुए हैं। अब अगले पड़ाव में सभी उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा पास करनी होगी। प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
आजम के बेटे पर लगा जुर्माना
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान औऱ उनके के बेटे अब्दुल्ला आजम की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है अब आजम के बेटे को देना होगा 4 करोड़ 64 लाख का जुर्माना। स्टाम्प चोरी केस में आरसी जारी जारी की गई है।
दिल्ली में बदला बदला सा रहेगा मौसम, हीट वेव का अलर्ट जारी
दिल्ली एनसीआर में आज यानी गुरुवार 12जून के लिए हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो तापमान और नमी दोनों ही काफी ज्यादा रहेंगे। जिससे इस तरह के मौसम का लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से शाम तक धूल भरी आंधी या गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार 13 जून को खाते में आएगी संबल योजना की राशि
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शुक्रवार 13जून को संबल योजना के तहत 150 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करने वाले हैं। बता दे की असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिकों के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है। योजना के तहत प्रसूति सहायता और बच्चों की पढ़ाई की फीस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक योजना की शुरूआत से अब तक 1 करोड़ 76 लाख श्रमिक इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके है।
मौसम ने बदली करवट प्रदेश के कई जिलों में हवा आंधी का दौर
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है।
बीती रात भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में हवा आंधी और हल्की बारिश का दौरा चला जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग की माने तो 14 या 15 जून को मानसून की एंट्री हो सकती है। इससे पहले आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के 12 से ज्यादा जिलों में लू चलने की संभावना है। तो वहीं दूसरी ओर 20 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।
बीजेपी में सांसदों विधायकों को ट्रेनिंग की तैयारी, पचमढ़ी में लगाएंगे शाह क्लास
मध्यप्रदेश सत्तारूढ़ भाजपा संगठन अपनी पार्टी के सांसद विधायक और पदाधिकारी को प्रशिक्षण देने के लिए एक खास तरह का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रही है। यह प्रशिक्षण शिविर पचमढ़ी की वादियों में 14 जून से 16 जून तक चलेगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण इस शिविर का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बता दे अमित शाह को पार्टी में रणनीति के चाणक्य के तौर पर जाना जाता है। उद्घाटन सत्र मेंअमित शाह हिस्सा लेंगे और बीजेपी की विचारधारा से लेकर संगठन पर पार्टी विधायकों और सांसदों के साथ चर्चा करेंगे। इससे पहले पार्टी ने सभी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों को 13 जून की रात तक पचमढ़ी पहुंचने के निर्देश दिए हैं जिससे अगले दिन 14 जून दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम में पूरी उपस्थिति हो सके।
धामी कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी
कृषि और कृषि कल्याण विभाग में 46 पद सृजित
आसन बैराज से भट्टा फॉल तक निर्माण कार्य होंगे
बाढ़ रोकने के लिए 5 निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी
PWD के 5 गेस्ट हाउस को मॉनेटाइज़ करने की मंजूरी
PPP मोड में मॉनेटाइज़ करने पर बनी सहमति